New AI Hub in Visakhapatnam: दिल्ली के भारतमंडपम में AI क्षमता को प्रदर्शित किया जा रहा है जहां कई वैश्विक नेता के साथ टेक लीडर्स भी शामिल हो रहे है। इसी बीच ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ के उद्घाटन समारोह के दौरान अल्फाबेट और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने विश्व नेताओं से कहा कि AI वह तकनीक है जिसने उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित किया और यह हमारे जीवनकाल का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बदलाव है। उन्होंने सरकारों और उद्योग जगत से आग्रह किया कि वे सहयोगपूर्ण तरीके से साहसिक और जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से कार्य करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इस प्रौद्योगिकी से सभी को ताभ मिले।
New AI Hub in Visakhapatnam

गूगल के सीईओ ने भारत में कंपनी के बढ़ते निवेश का भी जिक्र किया, जिसमें विशाखापत्तनम में एक फुल-स्टैक एआई हब शामिल है, जो 15 अरब डॉलर के बुनियादी ढांचा निवेश का हिस्सा होगा। उन्होंने कहा कि पूरा होने पर, इस हब में गीगावाट स्केल कंप्यूटिंग क्षमता और एक नया अंतरराष्ट्रीय सबसी केबल गेटवे होगा, जो पूरे भारत में लोगों और व्यवसायों के लिए रोजगार और अत्याधुनिक एआई के लाभ लाएगा। साथ ही यह भी बताया कि भारत में वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है। हर बार जब मैं यहां आता हूं, तो बदलाव की गति देखकर मैं हैरान हो जाता हूं।
Delhi: At the India AI Impact Summit 2026, Google and Alphabet CEO Sundar Pichai says, “Yesterday at the opening session, I shared some thoughts on this profound moment with AI. I said we are on the cusp of an era of hyper progress and new discoveries, but the best outcomes are… pic.twitter.com/x7g9GlB5Ru
— IANS (@ians_india) February 20, 2026
Sundar Pichai on AI Investment

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि एआई से सकारात्मक परिणाम मिलना निश्चित नहीं है। गूगल के सीईओ ने एआई द्वारा संचालित वैज्ञानिक प्रगति पर अल्फाफोल्ड का उदाहरण दिया और कहा कि गूगल डीपमाइंड की प्रोटीन फोल्डिंग में तकनीक जिसका उपयोग 190 से अधिक देशों में तीन मिलियन से अधिक शोधकर्ताओं द्वारा मलेरिया के टीके विकसित करने के लिए किया जा रहा है। अल्फाफोल्ड ने दशकों के शोध को एक डेटाबेस में संकलित किया है जो अब दुनिया के लिए खुला है, और उन्होंने आगे कहा कि गूगल डीएनए रोग मार्करों को सूचीबद्ध कर रहा है और एआई एजेंटों का निर्माण कर रहा है जो वैज्ञानिक पद्धति में सच्चे भागीदार के रूप में कार्य करते हैं।
Sundar Pichai Speech in AI Summit
सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि एआई में नवाचार को बढ़ावा देने, अवसर पैदा करने और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने की क्षमता है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इसके लाभ सभी तक पहुंचें, इसके लिए जिम्मेदार और समावेशी विकास की आवश्यकता है।
ALSO READ: चैटजीपीटी और एंथ्रोपिक के CEO में बड़ी तकरार! AI Summit में नहीं मिलाया हाथ, Sam Altman ने खोला राज






















