Jammu & Kashmir: कश्मीर में ठंड का कहर जारी, श्रीनगर में -3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

Jammu & Kashmir: कश्मीर में ठंड का कहर जारी, श्रीनगर में -3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

Srinagar

Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम के साथ ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को भी रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। मौसम विज्ञान केंद, श्रीनगर ने कहा कि शुक्रवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान में थोड़ सुधार हुआ और गुरुवार को तापमान -3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे के मुकाबले -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Highlights

  • जम्मू कश्मीर के कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम के साथ ठंड का कहर जारी
  • श्रीनगर में -3.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया
  •  स्की रिसॉर्ट के लिए तापमान अभी भी सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है
  • 8 से 9 जनवरी को मैदानी इलाकों में मौसम बदल जाएगा- मौसम विभाग

Jammu & Kashmir के इन जगहों पर है कपाने वाली ठंड

मौसम की इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) की ग्रीष्मकालीन राजधानी में तापमान सामान्य से -0.9 डिग्री सेल्सियस कम था। दिन में सूरज निकलने के बीच अधिकतम तापमान सामान्य 6.9 डिग्री सेल्सियस से 3.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि पिछले दिन श्रीनगर में तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस था। घाटी के अन्य स्टेशनों पर भी दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में तापमान पिछली रात के -3.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में एक दिन पहले के – 2.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले -2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, पहलगाम के तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन गुरुवार के -5.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार को यह -4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल के लिए यह तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ में भी सुधार दर्ज किया गया और एक दिन पहले दर्ज -3.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले यह -2.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उत्तरी कश्मीर जिले के लिए यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है। गुलमर्ग में रात के तापमान में सुधार हुआ और पिछली रात -4.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार को यह -3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट के लिए तापमान अभी भी सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है।

मौसम विभाग ने ठंड को लेकर दी जानकारी…

मौसम कार्यालय ने कहा कि आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के अनुमान हैं और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के अलग-अलग, अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बहुत हल्की बर्फबारी के आसार हैं और छह से सात जनवरी तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। इसमें कहा गया है कि आठ से नौ जनवरी को मैदानी इलाकों में मौसम बदल जाएगा और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं, जबकि 10-12 जनवरी तक आमतौर पर मौसम सभी जगह शुष्क रहेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।