World News Live Updates: पाकिस्तान में पेट्रोल संकट का खतरा, डीलरों ने दी 15 अगस्त से पंप बंद करने की चेतावनी

Summary :

World News Live Updates:  पाकिस्तान में पेट्रोल पंप संचालकों और सरकार के बीच विवाद अब बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (PPDA) ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को 72 घंटे का समय दिया है। डीलरों ने साफ कहा है कि अगर तय समय में उनकी मांगों पर फैसला नहीं हुआ, तो 15 अगस्त की सुबह 6 बजे से पूरे पाकिस्तान में पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। एसोसिएशन के मुताबिक, मांगें पूरी होने के बाद ही पंपों को दोबारा खोला जाएगा। इससे देश में पेट्रोल की सप्लाई प्रभावित होने और लोगों को परेशानी बढ़ने…

World News Live Updates:  पाकिस्तान में पेट्रोल पंप संचालकों और सरकार के बीच विवाद अब बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (PPDA) ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को 72 घंटे का समय दिया है। डीलरों ने साफ कहा है कि अगर तय समय में उनकी मांगों पर फैसला नहीं हुआ, तो 15 अगस्त की सुबह 6 बजे से पूरे पाकिस्तान में पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

एसोसिएशन के मुताबिक, मांगें पूरी होने के बाद ही पंपों को दोबारा खोला जाएगा। इससे देश में पेट्रोल की सप्लाई प्रभावित होने और लोगों को परेशानी बढ़ने की आशंका है।

वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले महीने की तुर्की यात्रा को लेकर बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान से संभावित खतरे को देखते हुए ट्रंप ने तुर्की से वापसी के दौरान एक गुप्त सैन्य विमान का इस्तेमाल किया था। बताया गया है कि उस समय व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया था कि ट्रंप ने एयर फोर्स वन से यात्रा की थी। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप पहले कैमरों के सामने अंकारा एयरपोर्ट पर पुराने एयर फोर्स वन में सवार हुए।

इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्हें एक कैटरिंग ट्रक के जरिए चुपचाप दूसरे विमान तक ले जाया गया। यह विमान अमेरिकी वायुसेना का C-32A था। वॉशिंगटन पोस्ट ने इस पूरे ऑपरेशन से जुड़े दो लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गुप्त व्यवस्था का मकसद ट्रंप की यात्रा और उनकी सुरक्षा को लेकर संभावित खतरे को कम करना था।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वजाहत एस. खान ने कहा है कि इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है। उन्होंने यह दावा पाकिस्तानी सरकार और सेना से जुड़े अपने सूत्रों के हवाले से किया है।

पत्रकार के मुताबिक, इमरान खान की मौत जेल के अंदर ही हुई है। उनका कहना है कि यही वजह हो सकती है कि लंबे समय से इमरान खान से किसी को मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि, इस दावे की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान सरकार की ओर से भी इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

लाल सागर के बाब अल-मंडेब में हूतियों ने कहर बरपा रखा है और मिस्त्र के कार्गो जहाज पर किया मिसाइल अटैक कर दिया है जिसमें छह लोग मारे गए। खाद्य सामग्री ले जा रहे एक छोटे मालवाहक जहाज, तिहामाह पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं गई। हमलों के कारण लगी आग में चार चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें तीन पाकिस्तानी और एक इंडोनेशियाई नागरिक शामिल थे, और चार अन्य चालक दल के सदस्य और एक बचावकर्मी घायल हो गए।

मोजतबा खामेनेई ने छह पदों पर नई नियुक्तियां कीं

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 132 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग अब भी मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। कैली शहर में कई इमारतों के ढहने से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। राहत और बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। भूकंप के तेज झटकों का असर कई इलाकों में महसूस किया गया। इसके चलते कुछ हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

देखते रहें विश्व की खबरों का लाइव अपडेट

Live

ईरान की धमकी के बीच ट्रंप ने की थी गुप्त हवाई यात्रा, कैटरिंग ट्रक से छोटे विमान तक पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति

August 12, 2026 2:57 pm

वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले महीने की तुर्की यात्रा को लेकर बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान से संभावित खतरे को देखते हुए ट्रंप ने तुर्की से वापसी के दौरान एक गुप्त सैन्य विमान का इस्तेमाल किया था। बताया गया है कि उस समय व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया था कि ट्रंप ने एयर फोर्स वन से यात्रा की थी। हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप पहले कैमरों के सामने अंकारा एयरपोर्ट पर पुराने एयर फोर्स वन में सवार हुए।

इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था के तहत उन्हें एक कैटरिंग ट्रक के जरिए चुपचाप दूसरे विमान तक ले जाया गया। यह विमान अमेरिकी वायुसेना का C-32A था। वॉशिंगटन पोस्ट ने इस पूरे ऑपरेशन से जुड़े दो लोगों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस गुप्त व्यवस्था का मकसद ट्रंप की यात्रा और उनकी सुरक्षा को लेकर संभावित खतरे को कम करना था।

इमरान खान की जेल में मौत! पाकिस्तानी पत्रकार के दावे ने बढ़ाई हलचल

August 12, 2026 1:19 pm

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। पाकिस्तान के वरिष्ठ पत्रकार वजाहत एस. खान ने कहा है कि इमरान खान की जेल में मौत हो चुकी है। उन्होंने यह दावा पाकिस्तानी सरकार और सेना से जुड़े अपने सूत्रों के हवाले से किया है।

पत्रकार के मुताबिक, इमरान खान की मौत जेल के अंदर ही हुई है। उनका कहना है कि यही वजह हो सकती है कि लंबे समय से इमरान खान से किसी को मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि, इस दावे की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान सरकार की ओर से भी इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

यहां पढ़ें पूरी खबर 

उत्तर कोरिया ने जापान में दागी मिसाइल

August 12, 2026 8:02 am

उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से जापान सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी है जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.

लाल सागर में हूतियों ने मिस्त्र के कार्गो जहाज पर किया मिसाइल अटैक, 6 लोगों की मौत कई घायल

August 12, 2026 7:49 am

लाल सागर के बाब अल-मंडेब में हूतियों ने कहर बरपा रखा है और मिस्त्र के कार्गो जहाज पर किया मिसाइल अटैक कर दिया है जिसमें छह लोग मारे गए। खाद्य सामग्री ले जा रहे एक छोटे मालवाहक जहाज, तिहामाह पर तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं गई।

हूती विद्रोहियों ने कमर्शियल जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया

August 11, 2026 4:06 pm

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी देश में कहर बरपा रखा है अब कमर्शियल जहाज पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया जिसमें दो पाकिस्तानी नागरिक और एक इंडोनेशिया के नागरिक समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई है।

 कोलंबिया में भूकंप से हर-तरफ तबाही, 164 लोगों की मौत

August 11, 2026 3:26 pm

कोलंबिया में भूकंप से हर-तरफ तबाही का मंजर देखने को मिला है और अब तक 164 लोगों की मौत हो गई है और जिंदा बचे लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सिडनी में फायरिंग, दो लोग गिरफ्तार

August 11, 2026 2:06 pm

साउथ वेस्ट सिडनी में गोलीबारी के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया है। सुबह करीब 2 बजे सिडनी के बाहरी साउथ-वेस्ट इलाके ईगल वेल में एक घर पर गोलियां चलाने की सूचना मिली। इसके बाद 15 और 17 साल के दो किशोरों को डकोटा प्लेस और थंडरबोल्ट ड्राइव से गिरफ्तार किया गया

मोजतबा खामेनेई ने छह पदों पर नई नियुक्तियां कीं

August 11, 2026 11:49 am

मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने सेना के छह शीर्ष पदों पर नई नियुक्तियां कीं, जिनमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के प्रमुख का पद भी शामिल है। सुप्रीम लीडर ने मेजर जनरल अली अब्दोल्लाही को ईरानी सशस्त्र बलों का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया।

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 100 से ज्यादा मौतें

August 11, 2026 8:24 am

कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 111 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई लोग अब भी मलबे में फंसे बताए जा रहे हैं। कैली शहर में कई इमारतों के ढहने से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। राहत और बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। भूकंप के तेज झटकों का असर कई इलाकों में महसूस किया गया। इसके चलते कुछ हवाई अड्डों पर उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

जब तक अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी जारी रखता है, होर्मुज दोबारा नहीं खुलेगा: ईरानी अधिकारी

August 10, 2026 6:28 pm

ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका द्वारा नौसैनिक नाकाबंदी समाप्त किए जाने तक होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रहेगा। तेहरान ने यह भी कहा कि वाशिंगटन के साथ कोई वार्ता नहीं चल रही है, जबकि संशोधित समुद्री मार्ग पर ओमान के साथ बातचीत लगभग पूरी होने वाली है।

August 10, 2026 2:17 pm

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच अमेरिका ने अपने 20 से ज्यादा युद्धपोत तैनात किए हैं। अमेरिका का कहना है कि उसकी नौसेना ईरान के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी लागू कर रही है। इस कदम के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि नाकेबंदी शुरू होने के बाद अमेरिकी सेना ने कम से कम 55 व्यावसायिक जहाजों का रास्ता बदला है। इनमें से दो जहाजों को बेकार कर दिया गया, जबकि दो अन्य जहाजों पर कब्जा किया गया है।

हूती विद्रोहियों ने यमन के मोखा बंदरगाह पर किया हमला, 7 की मौत, 30 घायल

August 10, 2026 7:52 am

यमन के हूतियों ने सऊदी देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित लाल सागर बंदरगाह अल-मोखा को निशाना बनाकर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है। इस हमले में विशेष रूप से बंदरगाह स्थल पर तैनात सऊदी दुश्मन सैनिकों और हथियार डिपो को निशाना बनाया गया था। बताया जा रहा है कि इस हमले में 7 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग घायल हो गए है।

मोजतबा खामेनेई का वीडियो जारी

August 10, 2026 7:52 am

 ईरान ने  मोजतबा खामेनेई का वीडियो जारी किया है जिसमें वह स्वस्थ दिखाई दे रहे थे और दूसरों के साथ बातचीत करते हुए नजर आए है। इससे पहले उनकी मौत और स्वास्थ्य खराब को लेकर अटकलें जारी थी

हौथियों ने सऊदी अरब की अरामको सुविधा पर हमले की ली जिम्मेदारी

August 9, 2026 4:08 pm

यमन के हाउथी समूह ने रविवार को जाजान में सऊदी अरामको की एक सुविधा पर हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्होंने ड्रोन से साइट को निशाना बनाया और "सटीक हमला" किया।

अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं - ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची

August 9, 2026 4:06 pm

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रविवार को कहा कि ईरान फिलहाल संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ सीधी बातचीत में शामिल नहीं है, जबकि दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान हो रहा है।

मक्का रक्षा समझौता ईरान के खिलाफ नहीं - तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान

August 9, 2026 4:05 pm

तुर्की के विदेश मंत्री हाकान फिदान ने कहा कि तुर्की, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित मक्का संयुक्त रक्षा समझौता ईरान के खिलाफ निर्देशित नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह गठबंधन रक्षात्मक प्रकृति का है और इसका उद्देश्य किसी भी देश पर हमला करना या उसे नष्ट करना नहीं है।

August 9, 2026 12:46 pm

इराकी हरकत हिजबुल्लाह अल-नुजाबा मिलिशिया के नेता शेख अकरम अल-काबी ने पिछले महीने हुए अमेरिकी-सऊदी संयुक्त हमलों का सैन्य जवाब देने की कसम खाई है, और कहा है कि "मिसाइलों का मुकाबला केवल मिसाइलों से ही किया जा सकता है" और इराक के पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) के सदस्यों की मौत का बदला लेने का आह्वान किया है, जो इराक के भीतर सक्रिय ईरान समर्थित अर्धसैनिक समूह है।

ईरान और ओमान के बीच बातचीत की संभावना, होर्मुज खोलने पर बनेगी बात

August 8, 2026 12:33 pm

ईरान और ओमान के बीच बातचीत में प्रगति हुई है, जिससे होर्मुज को फिर से खोला जा सकता है और पांच महीने से चल रहे संघर्ष के कारण तेल निर्यात सप्लाई को खोला सकता है।

US 100% tariff on India: अमेरिका में भारत पर 100% टैरिफ लगाने वाला बिल पास

August 8, 2026 7:53 am

अमेरिकी सीनेट ने रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने की शक्ति देने वाला बिल पास किया है। ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ में भारत जैसे बड़े रूसी ऊर्जा खरीदारों पर 100% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। हालांकि, बिल को अभी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की मंजूरी मिलनी बाकी है।

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलाया हाथ, जॉइंट डिफेंस डील पर लगी मुहर

August 7, 2026 4:14 pm

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत तीनों देश रक्षा तकनीक, सैन्य प्रशिक्षण, खुफिया जानकारी साझा करने और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर साथ मिलकर काम करेंगे। इस कदम को क्षेत्रीय सुरक्षा और आपसी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

World News Live Updates: थाईलैंड के स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 लोगों की मौत, कई घायल

August 7, 2026 12:06 pm

थाईलैंड के एक स्कूल में एक छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी की घटना में दावा किया जा रहा है कि 6 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए।

हूती विद्रोहियों का यमन में ड्रोन अटैक, 30 सैनिकों की मौत कई घायल

August 7, 2026 7:58 am

हूती विद्रोहियों ने यमन में कहर बरपा दिया है और यमन में मिसाइल और ड्रोन हमले में एक अधिकारी समेत 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।

सीरिया के दमिश्क में एक मिनीबस में विस्फोट

August 7, 2026 7:58 am

सीरिया के दमिश्क के दक्षिण-पूर्व में स्थित जरामाना शहर में एक मिनीबस में विस्फोट हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। सीरियाई अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट मिनीबस के अंदर छिपाए गए एक विस्फोटक के कारण हुआ था

इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान में प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल

August 6, 2026 6:08 pm

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग शहरों में रैलियां और प्रदर्शन आयोजित किए। प्रदर्शन के दौरान कई जगह हालात तनावपूर्ण हो गए। रावलपिंडी में भी बड़ी संख्या में समर्थक सड़कों पर उतर आए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।

मार्को रुबियो ने बोला- NGO को नहीं देश को देंगे फंड

August 6, 2026 2:35 pm

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अब अमेरिका दूसरे देशों की मदद के लिए धन गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के जरिए नहीं, बल्कि सीधे संबंधित देशों की सरकारों को देगा।

शाकिब अल हसन के घर पर हमला

August 6, 2026 8:22 am

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलने के बाद मगुरा सदर पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, साल 2024 के छात्र आंदोलन को बताया राजनीतिक साजिश

August 6, 2026 8:20 am

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वर्चुअल बातचीत में मीडिया से देश की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए 2024 के छात्र आंदोलन को सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया।

पाकिस्तान में बढ़ी विदेशी पत्रकारों पर सख्ती, इस्लामाबाद, लाहौर और कराची से बाहर जाने के लिए लेना होगा NOC

August 5, 2026 6:23 pm

पाकिस्तान सरकार ने विदेशी पत्रकारों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को रिपोर्टिंग के लिए इस्लामाबाद, लाहौर और कराची जैसे बड़े शहरों से बाहर जाने से पहले सरकार से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना अनिवार्य होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक, देश में काम कर रहे विदेशी मीडिया संगठनों और उनके पत्रकारों के पंजीकरण, आधिकारिक मान्यता और यात्रा से जुड़े नियमों को और सख्त किया गया है। सरकार का कहना है कि इन नियमों के तहत पत्रकारों की गतिविधियों को तय प्रक्रिया के अनुसार संचालित किया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद विदेशी पत्रकार बिना अनुमति पाकिस्तान के अन्य इलाकों में रिपोर्टिंग के लिए नहीं जा सकेंगे। इस फैसले को लेकर प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारों की आवाजाही पर असर पड़ने की चर्चा भी तेज हो गई है।

दुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाकों से मची हलचल

August 5, 2026 2:45 pm

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खाड़ी देशों में भी दिखाई देने लगा है। इसी बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई स्थित जेबेल अली इंडस्ट्रियल एरिया में करीब 20 मिनट के अंदर सात धमाकों की आवाजें सुनाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आसमान में उठते धुएं के गुबार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है और धमाकों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दक्षिण कोरिया में भीषण गर्मी से 19 लोगों की मौत

August 5, 2026 1:34 pm

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिकॉर्ड स्तर की भीषण गर्मी से प्रभावित लोगों तक राहत और सहायता तेजी से पहुंचाई जाए। उन्होंने इस गंभीर गर्मी की स्थिति को राष्ट्रीय आपदा बताया। देश में लगातार पड़ रही गर्मी की लहर के कारण अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है।

ट्रंप का बड़ा फैसला! 28 हजार प्रवासी ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द, भारत पर कितना असर?

August 5, 2026 12:47 pm

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने करीब 28 हजार प्रवासी ट्रक ड्राइवरों के कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। इस फैसले का असर उन विदेशी ड्राइवरों पर पड़ेगा जो ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम कर रहे थे। भारतीय ड्राइवरों की संख्या कम होने के कारण भारत पर इसका सीधा असर सीमित रहने की संभावना है, लेकिन कुछ भारतीय परिवार प्रभावित हो सकते हैं।

निशाने पर ट्रंप? गोल्फ कल्ब के पास संदिग्ध बंदूक के साथ गिरफ्तार

August 5, 2026 8:03 am

लॉस एंजिल्स काउंटी में अधिकारियों को एक संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलने के बाद, दक्षिणी कैलिफोर्निया में ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब के बाहर एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। संदिग्ध की पहचान डॉनी निवासी 38 वर्षीय जीनिन जॉन टेले के रूप में हुई है

एमएसवी फैज़ नूरे ओलिय' पर हमला

August 5, 2026 8:03 am

भारतीय वाणिज्यिक पोत 'एमएसवी फैज़ नूरे ओलिय' पर हुए हमले की निंदा की और कहा कि पोत पर सवार सभी 13 भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। बता दें कि हूतियों के हमले के बाद जहाज डूब गया था।

पाकिस्तान में तख्तापलट की चर्चा तेज? मुनीर-नकवी की बढ़ती ताकत से बढ़ीं सरकार की मुश्किलें

August 4, 2026 6:58 pm

पाकिस्तान में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन और राजनीतिक उथल-पुथल की अटकलें तेज हो गई हैं। देश के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हालिया बयान ने इस्लामाबाद के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। नकवी ने कहा कि देश की शासन व्यवस्था पूरी तरह नाकाम हो चुकी है और उन्होंने इसे पाकिस्तान के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला बताया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है और सरकार पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं।

MEA का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, कहा- PoK में चुनाव नहीं, लोकतंत्र का दिखावा

August 4, 2026 4:57 pm

विदेश मंत्रालय (MEA) ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में कराए जा रहे चुनावों को महज दिखावा बताया है। भारत का कहना है कि वहां पाकिस्तानी सेना लोगों के लोकतांत्रिक और मानवाधिकारों का लगातार उल्लंघन कर रही है। MEA ने दोहराया कि पूरा जम्मू-कश्मीर, जिसमें PoK भी शामिल है, भारत का अभिन्न हिस्सा है।

बलूचिस्तान ने घोषित किया अपना ‘स्वतंत्रता दिवस’!

August 4, 2026 2:40 pm

पाकिस्तान से आजादी की घोषणा करने के बाद अब बलूचिस्तान ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है।  बलूचिस्तान के  नेताओं ने 11 अगस्त को अपना ‘स्वतंत्रता दिवस’ घोषित किया है। इस घोषणा के साथ उन्होंने दुनिया के सभी देशों से अपील की है कि वे बलूचिस्तान को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र के रूप में मान्यता दें।

रूस के ब्लैक सी बीच पर ड्रोन हमला

August 4, 2026 12:04 pm

रूस के पर्यटक शहर गेलेंद्झिक के आर्किपो-ओसिपोव्का इलाके में लोगो की भारी भीड़ मौजूद थी और सभी अपना आनंद ले रहे थे तभी अचानक आसमान से एक ड्रोन गिरा जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हो गए है।

गाजा में इजरायल की एयरस्ट्राइक

August 4, 2026 7:54 am

 गाजा शहर के दक्षिण-पश्चिम में इजरायल के ताजा हमलों में दो लोग मारे गए और इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक के नाबलुस शहर में छापा मारा। कतर, मिस्र और तुर्की गाजा पट्टी में इजरायल द्वारा जारी उल्लंघनों की निंदा की

ओमान में कार्गो जहाज पर हुआ हमला

August 4, 2026 7:54 am

ओमान के अल खसाब से लगभग 20 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया। एक मालवाहक पोत ने वीएचएफ 16 पर सूचना दी है

म्यांमार में सैन्य तख्तापलट के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखीं आंग सान सू की

August 3, 2026 3:46 pm

म्यांमार की पूर्व नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की करीब पांच साल बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। सेना द्वारा 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से उन्हें हिरासत में रखा गया है और उनका बाहरी दुनिया से लगभग कोई संपर्क नहीं रहा है। सोमवार को राजधानी में सू की ने इंटरनेशनल कमिटी ऑफ द रेड क्रॉस (आईसीआरसी) के म्यांमार प्रतिनिधि अर्नॉड डी बेक से मुलाकात की। इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी जारी की गई हैं। तस्वीरों में दोनों को हाथ मिलाते और बातचीत करते देखा जा सकता है।

ट्रंप ने किया पाकिस्तान से विश्वासघात? पाक मंत्री का अमेरिका पर चौंकाने वाला आरोप

August 3, 2026 11:44 am

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि अमेरिका के माध्यम से पाकिस्तान के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए एक वीडियो में तरार ने कहा कि कुछ दिन पहले पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने डिजिटल मार्केटिंग का काम करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उनके मुताबिक, यह व्यक्ति सोशल मीडिया पर डिजिटल मार्केटिंग सेवाएं देता था और उसका सीधा संबंध अमेरिका से था। तरार ने आरोप लगाया कि इस व्यक्ति की गतिविधियां पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बनाने से जुड़ी थीं। हालांकि, उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत पेश नहीं किया।

ओमान के तट से दूर एक टैंकर में विस्फोट

August 3, 2026 8:04 am

ओमान के तट से दूर एक टैंकर में विस्फोट हुआ है। यह घटना ओमान के खासब से लगभग 20 समुद्री मील उत्तर-पूर्व में घटी। घटना के बाद सभी चालक दल के सदस्य और पोत सुरक्षित हैं।

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 6 पुलिसकर्मी समेत 15 की मौत, कई घायल

August 3, 2026 8:04 am

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए आत्मघाती बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है जिसमें छह पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

सेउटा बॉर्डर पर मची भगदड़, स्पेन में घुसने की कोशिश में 57 लोगों की गई जान

August 1, 2026 7:17 pm

मोरक्को से स्पेन के सेउटा क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रवासियों की भारी भीड़ में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई। इस सप्ताह करीब 50 हजार लोगों ने सीमा पार करने का प्रयास किया। हालांकि, स्पेन के अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार शाम तक अधिकांश लोग वापस मोरक्को लौट गए। अचानक इतनी बड़ी संख्या में लोगों के सीमा पर पहुंचने से स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज को हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर जाना पड़ा। इस बीच, इटली ने एहतियात के तौर पर स्पेन से आने-जाने वाले लोगों के लिए कुछ समय के लिए सीमा जांच फिर से शुरू कर दी है। वहीं, फ्रांस ने भी स्पेन से लगने वाली अपनी सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। सेउटा प्रशासन के मुताबिक, गुरुवार को बड़ी संख्या में प्रवासियों ने जमीन और समुद्र दोनों रास्तों से सीमा पार करने की कोशिश की। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सुरक्षा बलों के लिए उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। इसी दौरान कई लोग समुद्र में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने की 1.5 ट्रिलियन डॉलर का डिफेंस बजट की मांग

August 1, 2026 1:56 pm

अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि ट्रंप सरकार 1.5 ट्रिलियन डॉलर का डिफेंस बजट सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है। बढ़ा हुआ सैन्य खर्च, प्राइवेट सेक्टर का निवेश और ज्यादा भर्ती अमेरिकी सुरक्षा बलों को नया आकार दे रही है।

कैलिफोर्निया में अमेरिका का F-35B स्टील्थ फाइटर जेट क्रैश, दो टुकड़े में टूटा

August 1, 2026 8:12 am

कैलिफोर्निया में सैन डिएगो में मरीन कॉर्म्स एयर स्टेशन मिरामार के पास अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया, जिससे आसपास के इलाके में झाड़ियों में आग लग गई, वहीं पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया

इजरायल का बड़ा ऐलान, हमास के सरेंडर तक सेना रहेगी येलो लाइन पर

July 31, 2026 8:18 pm

इजरायल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि जब तक हमास हथियार नहीं छोड़ता, तब तक इजरायली सेना तय की गई 'येलो लाइन' से पीछे नहीं हटेगी। अधिकारी के अनुसार यह रुख सुरक्षा कारणों से अपनाया गया है। इस बीच क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सीमा पार करने के दौरान 18 लोगों की मौत

July 31, 2026 1:48 pm

मोरक्को से हजारों प्रवासी समंदर से तैरकर स्पेन में घुस गए है जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया है। सीमा पार करने के दौरान 18 लोगों की मौत हो गई।

मोरक्को से हज़ारों प्रवासी तैरकर स्पेन के स्यूटा एन्क्लेव पहुँचे

July 31, 2026 1:44 pm

स्पेन के सेउटा में हजारों प्रवासी सुरक्षा बलों को चकमा देकर घुस आए हैं. प्रवासियों ने समुद्र और सीमा सुरक्षा बाड़ को तोड़कर प्रवेश किया. हालाक पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी की मांग की है. वहीं, स्पेन के गृह मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि सभी घुसपैठियों को वापस भेजा जाएगा.



ईरानी सेना का दावा - कुवैत में अमेरिकी वायु सेना अड्डे पर जवाबी कार्रवाई

July 31, 2026 1:27 pm

ईरानी सेना ने कहा है कि उसने हमलों में कुवैती अड्डे पर स्थित "लड़ाकू जेट ठिकानों", "उपग्रह संचार प्रणालियों" और "उपकरण गोदामों" को निशाना बनाया, जिसे उसने अमेरिकी हवाई सहायता, निगरानी और अभियानों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बताया।

ईरान ने कुवैत पर किया हमला, तेल डीपो, ड्रोन ठिकानों पर अटैक

July 31, 2026 12:04 pm

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने कुवैत में अली अल सलेम एयरबेस पर दो ड्रोन हैंगर, सैन्य विमानों और हेलीकॉप्टरों के लिए निर्धारित ईंधन डीपो पर अटैक कर दिया है।

ईरान के खिलाफ सैन्य हमले रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिकी संसद में 49-50 के अंतराल से खारिज

July 31, 2026 12:04 pm

 अमेरिकी सीनेट में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने से जुड़ा प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। गुरुवार को हुई वोटिंग में यह विधेयक बेहद कम अंतर यानी 49-50 से खारिज हो गया,

नेपाल में कांवड़ यात्रा के दौरान भड़की सांप्रदायिक हिंसा, छह से ज्यादा शहरों में कर्फ्यू; तीन की मौत

July 30, 2026 7:11 pm

नेपाल के सुनसरी जिले में शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब कई अन्य शहरों तक फैल गई है। पिछले चार दिनों में देश के अलग-अलग इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़, पथराव और पुलिस के साथ झड़प की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे नेपाल में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए कई जिलों में प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सेना को तैनात किया गया है। सेना हेलिकॉप्टरों की मदद से भी हालात पर नजर रख रही है। अब तक इस हिंसा में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों में प्रदर्शनकारी, आम नागरिक और सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। हिंसा के दौरान कई सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके अलावा कई दुकानों और वाहनों में भी आग लगा दी गई।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आत्मघाती हमला, 7 की मौत

July 30, 2026 12:35 pm

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादियों ने हमला करके पुलिस चौकी उड़ा दी है जिसमें DCP समेत सात पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 22 घायल हो गए। वहीं जिला पुलिस अधिकारी तारिक हबीब ने दावा करते हुए बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी गोलीबारी में आठ आतंकवादी को ढेर कर दिया और छह घायल हो गए।

Egypt तक पहुंची जंग की आहट, डामिएटा पोर्ट पर अमेरिकी 2 तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक

July 30, 2026 7:45 am

मिडिल ईस्ट की जंग अब मिस्र तक पहुंच गई है और डामिएटा पोर्ट पर अमेरिकी टैंकर पर ड्रोन अटैक हुआ है जिसके बाद टैंकर में विस्फोट हो गया।

चीन में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, क्या है नई लहर की आहट?

July 29, 2026 6:08 pm

चीन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। हालांकि, इस बार हालात साल 2020 में वुहान से शुरू हुई महामारी जैसे नहीं हैं। चीन के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, वायरस का संक्रमण पहले के मुकाबले तेजी से फैल रहा है, लेकिन अधिकांश संक्रमित लोगों में केवल हल्के लक्षण ही दिखाई दे रहे हैं। गंभीर मरीजों की संख्या फिलहाल काफी कम है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में चीन में करीब 79 हजार नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। इनमें से 130 मरीजों की हालत गंभीर रही, जबकि एक व्यक्ति की संक्रमण के कारण मौत हुई।

ईरान ने फिर दिखाई सख्ती, होर्मुज में तीन तेल टैंकर रोके, बढ़ा तनाव

July 29, 2026 4:38 pm

पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच पहले से चल रहे विवाद के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में बड़ा कदम उठाया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स का दावा है कि चेतावनी को नजरअंदाज करने वाले तीन तेल टैंकरों को कुछ घंटे पहले कार्रवाई करते हुए रोक दिया गया। ईरान ने यह भी साफ कहा है कि जिन देशों या कंपनियों ने उसकी जब्त की गई संपत्तियों का इस्तेमाल किया है, उनके जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस कदम के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

रावलकोट में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता

July 29, 2026 2:24 pm

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग ने POJK विधानसभा चुनावों के पहले चरण के दिन रावलकोट में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों में मौतों और घायलों की खबरों पर चिंता जताई है।

हवाई हमले में 10 लड़ाकों की मौत

July 29, 2026 1:15 pm

PMF ने बयान देते हुए कहा कि हवाई हमले में 10 लड़ाकों की मौत हो गई है और यह आकंड़ा बढ़ने का अनुमान है साथ ही कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। बता दें कि इस हमले में सबसे ज्यादा निनेवेह प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है

जंग में कूदा सउदी अरब, अमेरिका के साथ मिलकर इराक में किया हवाई हमला

July 29, 2026 7:58 am

अब सऊदी अरब ने अमेरिका के साथ मिलकर पूर्वी इराक में सटीक हमले किए, जिसमें ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों को निशाना बनाया गया था, जिन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर  द्वारा सऊदी अरब में अमेरिकी कर्मियों और ऊर्जा ठिकानों पर हमला करने का निर्देश दिया गया था।

जापान में भूकंप के बाद 13 लोगों की मौत

July 29, 2026 7:58 am

जापान में भूकंप के बाद अभी तक 13 लोगों की मौत हो गई है और  आपातकालीन दल के साथ बचाव अभियान में शामिल होने के लिए लगभग 3,600 बलों को तैनात किया गया है।

जापान में भूकंप के चलते 40 से ज्यादा घायल, 48 हजार लोगों की बत्ती गुल

July 28, 2026 4:27 pm

रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप के झटकों में अब तक 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही, 48,300 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कंपनी क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ने बताया कि बिजली बहाल करने का काम जारी है।

July 28, 2026 3:12 pm

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बयान में कहा कि रूस यूक्रेन में "विशेष सैन्य अभियान" में अपने उद्देश्यों को प्राप्त करेगा, उन्होंने पश्चिमी देशों पर "रूस विरोधी" अभियान चलाने और देश को कमजोर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

स्पेन के जंगलों में लगी आग बेकाबू

July 28, 2026 1:51 pm

फ्रांस और स्पेन में फैली जंगल की आग पर काबू पाने की जद्दोजहद जारी है। हजारों दमकलकर्मी दिन-रात आग को बुझाने की कोशिश में लगे हैं, हालांकि मौसम विभाग ने इस सप्ताह एक नई हीटवेव की चेतावनी दी है, जिससे हालात और अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।

जापान में तेज भूकंप के झटके, तीव्रता 7.1

July 28, 2026 1:47 pm

जापान के उकी और मकीजानो शहर में तेज भूकंप के झटकों को नोट किया गया है. यह भूकंप का झटका 7.1 तीव्रता का था. बता दें भूकम्प के बाद सूनामी की चेतावनी दे दी गई है.

रावलकोट में पुलिस फायरिंग में 14 लोगों की मौत का दावा

July 28, 2026 11:59 am

PoJK के रावलकोट में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना की बर्बरता देखने को मिली है. अवामी हुकूक लॉन्ग मार्च से जुड़े प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम को रावलकोट में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों पर कथित तौर पर गोलीबारी करने के बाद कम से कम 14 लोग मारे गए. वहीं लगभग दो दर्जन अन्य घायल हो गए।

ईरान ने किया इराक के एरबिल शहर में ड्रोन अटैक, अमेरिकी दूतावास के पास हुए विस्फोट

July 28, 2026 8:25 am

अमेरिका और ईरान की जंग अब इराक तक पहुंच गई है। उत्तरी इराक के एरबिल शहर में  कई विस्फोट हुए, जिनमें अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास हुए विस्फोट भी शामिल हैं। ईरानी ड्रोनों ने पूरे क्षेत्र में कई स्थानों को निशाना बनाया।

यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर दबाव बनाने का किया आग्रह

July 27, 2026 4:48 pm

काला सागर क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच, यूक्रेन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की कि वह नागरिक जहाजों पर अपने हमले बंद करने के लिए रूस पर दबाव बढ़ाए।

भारतीय नाविक की मौत पर MEA ने यूक्रेनी राजदूत के सामने जताई चिंता

July 27, 2026 4:00 pm

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को भारत में यूक्रेन के राजदूत अलेक्जेंडर पोलिशचुक को तलब किया। मर्चेंट वेसल MV OMORFI पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान जाने सहित काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों पर भारत ने अपनी "गंभीर चिंता" व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा ने उपनिषदों के स्लोवाक अनुवाद को 'दूसरा जीवन' दिया।

July 27, 2026 4:00 pm

संस्कृत से स्लोवाक में उपनिषदों का अनुवाद करने में पाँच वर्ष बिताने वाले विद्वान डॉ. रॉबर्ट गैफ्रिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्लोवाकिया की हालिया यात्रा के दौरान उनके काम की सराहना ने अनुवाद को "एक नया जीवन" दिया है, जिससे यह भारत में एक सेतु का काम कर रहा है।

यूक्रेन ने भारतीय नाविकों की जान गंवाने पर किया शोक व्यक्त

July 27, 2026 1:59 pm

भारत में यूक्रेन के दूतावास ने सोमवार को कहा कि विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने काला सागर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच भारतीय नाविकों की जान गंवाने पर अपना शोक व्यक्त किया है.

हिंसक झड़प के बाद पूर्वी नेपाल में कर्फ्यू

July 27, 2026 1:57 pm

पूर्वी नेपाल के सुनसरी जिले में सोमवार तड़के से दो समूहों के बीच हिंसक झड़प होने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए। स्थिति तनावपूर्व देखते हुए पूर्वी नेपाल में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

यूक्रेन के मायकोलाइव बंदरगाह पर सैन्य सामान ले जा रहे 2 जहाजों पर रूसी हमला

July 27, 2026 1:46 pm

शनिवार, 25 जुलाई को रूसी सेना ने ड्रोन से मायकोलाइव क्षेत्र में बंदरगाह पर हमला किया, जिससे दो नागरिक जहाजों और एक गोदाम को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका के सिएटल फूड फेस्टिवल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 2 की मौत

July 27, 2026 10:25 am

अमेरिका के सिएटल फूड फेस्टिवल में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई और इस  घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई थी और  चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

“जिहाद और प्रतिरोध के अलावा कोई रास्ता नहीं”, मोजतबा खामेनेई ने हिजबुल्लाह का किया खुला समर्थन

July 27, 2026 7:50 am

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई ने हिज्बुल्लाह के महासचिव शेख नईम कासिम को लिखे एक पत्र में कहा कि हिज्बुल्लाह के लिए ईरान का समर्थन एक 'रणनीतिक जिम्मेदारी' है।

कैस्पियन सागर में एक ईरानी जहाज पर यूक्रेन के हमले का जवाब देंगे

July 27, 2026 7:50 am

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि कैस्पियन सागर में एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर यूक्रेन के हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ट्रंप से ईरान पर चर्चा करेंगे

July 26, 2026 7:03 pm

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी बैठक के एजेंडे में "ईरान" प्रमुख मुद्दों में से एक होगा, साथ ही वेस्ट बैंक में कथित "आतंकवाद" के खिलाफ व्यापक इजरायली अभियान और आलोचना भी शामिल होगी।

चीनी अधिकारियों ने लारुंग गार बौद्ध संस्थान में तोड़फोड़ की कार्रवाई फिर से शुरू की

July 26, 2026 5:08 pm

टीसीएचआरडी की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने लारुंग गार बौद्ध संस्थान में तोड़फोड़ की कार्रवाई फिर से शुरू कर दी है। तिब्बती मानवाधिकार और लोकतंत्र केंद्र (TCHRD) की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीनी अधिकारियों ने दुनिया के सबसे बड़े तिब्बती बौद्ध संस्थान, लारुंग गार बौद्ध संस्थान में विध्वंस कार्य फिर से शुरू कर दिया है, जिसमें तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं और भिक्षुणियों से संबंधित लगभग 1,060 मठवासी आवासों को निशाना बनाया गया है।

इजरायल ने की हमास कमांडर की हत्या की पुष्टि

July 26, 2026 3:34 pm

इजराइल ने रविवार को हमास के एक कमांडर की मौत की पुष्टि की, जिसने आतंकी समूह के हथियार उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Hormuz Strait LPG tanker attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला

July 25, 2026 11:05 am

World News Live Updates: होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के जलक्षेत्र में शुक्रवार को एक LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) टैंकर पर मिसाइल हमला हुआ। जहाज पर सवार सभी 28 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने उनकी सुरक्षा की पुष्टि करते हुए कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यमन के मिसाइल-ड्रोन हमलों से दहला सऊदी अरब

July 25, 2026 10:09 am

यमन ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर जिजान औद्योगिक शहर और अरामको से जुड़ी तेल सुविधा को निशाना बनाया। हमलों के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई और यानबू प्रांत में आपातकालीन अलर्ट जारी कर दिया गया। इससे दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया।

ब्लैक सी में जहाज पर हमला, भारतीय नागरिक की मौत

July 25, 2026 8:06 am

ब्लैक सी से गुजर रहे एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। विदेश मंत्रालय ने घटना पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है। मंत्रालय ने बताया कि रूस में भारतीय मिशन स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, 12 सैनिकों समेत 15 लोगों की मौत

July 24, 2026 7:37 pm

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में शुक्रवार को हुए एक बड़े आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई। मरने वालों में पाकिस्तान सेना के 12 जवान भी शामिल हैं। इस हमले की जानकारी पाकिस्तान सेना ने आधिकारिक बयान जारी कर दी। सेना के मुताबिक, हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली है

ईरान ने खाड़ी देशों पर किया हमला

July 24, 2026 4:02 pm

ईरानी सेना ने दावा किया कि उसने अराश ड्रोन से बहरीन के शेख ईसा अड्डे पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है, जिसमें ईंधन टैंक, उपकरण गोदाम और आवास क्षेत्र शामिल हैं। ईरान ने जॉर्डन में अल-अज़राक एयरबेस को निशाना बनाने का भी दावा किया।

स्पेन, फ्रांस और इटली में बड़े पैमाने पर आग

July 24, 2026 4:02 pm

दक्षिणी यूरोप में जंगल की आग का प्रकोप जारी है, जिसके चलते स्पेन, फ्रांस और इटली में बड़े पैमाने पर लोगों को बाहर निकाला गया और आपातकालीन सेवाएं शुरू की गईं, क्योंकि अधिकारी भीषण गर्मी और तेज हवाओं से भड़क रही तेजी से फैलती आग से जूझ रहे है

World News Live Updates: ट्रंप ने 60 देशों पर लगाया टैरिफ, भारत पर लगा 10 प्रतिशत टैरिफ

July 24, 2026 11:12 am

संयुक्त राज्य अमेरिका ने धारा 301 के तहत कई देशों पर 10 और 12.5 प्रतिशत के नए टैरिफ स्लैब की घोषणा की। भारत को थोडी राहत देते हुए 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है

रूस से जंग के बीच जेलेंस्की का बड़ा फैसला, मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

July 23, 2026 2:53 pm

 रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने सेना में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने देश के नए सेना प्रमुख (कमांडर-इन-चीफ) के रूप में मेजर जनरल मखाइलो द्रपतई की नियुक्ति की है। इसके साथ ही मौजूदा सेना प्रमुख ऑलेक्जेंडर सिर्सकी को इस पद से हटा दिया गया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब जेलेंस्की पहले से ही रक्षा मंत्री को हटाने के निर्णय को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं।

\

July 23, 2026 11:57 am

ईरान ने धमकी देते हुए कहा कि अगर हमारे कच्चे तेल बेचने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा तो खाड़ी देश भी तेल नहीं बेच पाएंगे।  हमारी सुरक्षा पक्की नही हुई तो ठिकानें भी सुरक्षित नहीं रहेगी।

लाल सागर में हूतियों ने सऊदी अरब के 2 टैंकर पर दागी मिसाइलें |

July 23, 2026 8:25 am

यमन के हूतियों ने लाल सागर में दो सऊदी तेल टैंकरों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन अटैक किया है। जिसमें दावा किया गया कि जहाजों ने समुद्री प्रतिबंधों का उल्लंघन किया था।

होर्मुज पर अमेरिका का सख्त संदेश, मार्को रुबियो बोले- ईरान का कंट्रोल दुनिया के लिए खतरनाक होगा

July 22, 2026 5:51 pm

मिडिल ईस्ट में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते मतभेदों ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण करने की इजाजत देना पूरी दुनिया के व्यापार और समुद्री आवाजाही के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। रुबियो ने आरोप लगाया कि पिछले महीने अमेरिका और ईरान के बीच हुई बातचीत में ईरान ने जो भरोसे दिए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अब भी बातचीत के जरिए समाधान निकालना चाहता है और कूटनीतिक रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया

July 22, 2026 11:37 am

हूती विद्रोहियों ने अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों को चेतावनी दी है कि जो जहाज सऊदी अरब के बंदरगाहों के साथ कारोबार करेंगे, वे सैन्य कार्रवाई का निशाना बन सकते हैं। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ समुद्री नाकेबंदी का ऐलान किया है,

इम्पोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप ने किया ऐलान

July 22, 2026 11:35 am

इम्पोर्टेड जेनेरिक दवाएं 1 अगस्त, 2026 से दो साल तक टैरिफ से बाहर रहेंगी। इसके बाद उन पर 100 प्रतिशत और बाद में 200 प्रतिशत ड्यूटी लगेगी।

World News Live Updates: अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों में की बमबारी, लाल सागर में हूतियों ने लौटाए सउदी के 5 जहाज

July 22, 2026 7:55 am

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ लगातार 11वें दिन तक हमला किया है. बता दें कि अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों में हमला किया है और तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गए है।

लाल सागर में हूतियों ने लौटाए सउदी के 5 जहाज

July 22, 2026 7:55 am

होर्मुज के बाद जंग की लड़ाई अब लाल सागर में अब बाब अल मंदेब की तरफ बढ़ गई है. यहां हूतियों ने नाकेबंदी का ऐलान किया है जिससे सउदी से भारत और चीन आ रहे तेल के टैंकर को यू टर्न लेना पड़ा।

यूक्रेन के कई शहरों पर रूस का बड़ा हमला, घरों और पार्क को बनाया निशाना; जेलेंस्की का आरोप

July 21, 2026 6:25 pm

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हवाई हमले तेज कर दिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सेना ने युद्ध के नियमों का उल्लंघन करते हुए एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि जापोरिज्जिया, खेरसोन और ओडेसा में हुए हमलों में कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों की मौत से भड़का POK, JACC बोला- 23 जुलाई होगा निर्णायक संघर्ष

July 21, 2026 4:47 pm

 पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में संयुक्त अवामी एक्शन कमेटी (JACC) की ओर से मंगलवार को स्वैच्छिक बंद और चक्का जाम जारी रखने का ऐलान किया गया। संगठन ने 23 जुलाई को आंदोलन के लिए बेहद अहम दिन बताते हुए लोगों से बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। जेएएसी ने कहा कि लोग अपनी मांगों को लागू कराने के लिए एकजुट होकर आंदोलन में हिस्सा लें। साथ ही संगठन ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने और उनके लिए प्रार्थना करने की भी अपील की।

ट्रंप का बड़ा वार, कनाडा के शराब-डेयरी समेत कई प्रोडक्ट्स पर 50% टैरिफ लगाने का किया ऐलान

July 21, 2026 3:12 pm

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले कई सामानों पर 50 फीसदी तक नया टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। इस फैसले से दोनों देशों के बीच व्यापारिक विवाद और बढ़ सकता है। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कनाडा अमेरिकी कारों, शराब और डेयरी उत्पादों के साथ निष्पक्ष व्यवहार नहीं कर रहा, इसलिए यह कदम उठाया गया है। नए टैरिफ के दायरे में शराब, सीमेंट, आइस हॉकी से जुड़ा सामान, डेयरी उत्पाद, फर्नीचर, स्विमिंग पूल, मछली पकड़ने की छड़ें, बीज, कपड़े, विग समेत कई अन्य उत्पाद शामिल हैं। यह नया टैरिफ 30 दिन बाद प्रभावी होगा।

क्या CJP प्रदर्शन और किसानों के दिल्ली कूच की पहले से थी US को भनक? अमेरिकी दूतावास की एडवाइजरी से उठे सवाल

July 21, 2026 11:48 am

CJP के विरोध प्रदर्शन और किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या अमेरिका को इसके बारे में  पहले से जानकारी थी। इसी बीच नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने 17, 20 और 21 तारीख को अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर प्रदर्शन वाले इलाकों से दूर रहने और सतर्क रहने की सलाह दी।

ईरान पर अमेरिका का हवाई हमला, बंदर अब्बास समेत कई शहरों में गूंजे धमाके

July 21, 2026 10:09 am

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक नया दौर शुरू किया है। अमेरिका का लक्ष्य ईरानी सैन्य अवसंरचना को निशाना बनाना था.

ईरान हमलों में घायल हुए कई अमेरिकी सैनिक, जानकारी नहीं की गई सार्वजनिक: न्यूयॉर्क टाइम्स

July 20, 2026 4:40 pm

अमेरिका के रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) पर ईरान के साथ हुए संघर्ष से जुड़ी अहम जानकारी छिपाने का आरोप लगा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, युद्ध के दौरान घायल हुए कई अमेरिकी सैनिकों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के हमलों की पिछली लहरों में कई अमेरिकी हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुए। इन हमलों में दर्जनों सैनिक घायल हुए, जबकि कुछ सैनिक लापता भी बताए गए। हालांकि, इन घटनाओं की आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं लाई गई। रिपोर्ट सामने आने के बाद पेंटागन की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आलोचकों का कहना है कि यदि रिपोर्ट सही है, तो अमेरिकी जनता से युद्ध से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई गई। फिलहाल पेंटागन की ओर से इन दावों पर कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ईरान में सुन्नी नमाज के अगुवा मौलवी मोहम्मद अनवर रिगी की हत्या

July 20, 2026 2:09 pm

सुन्नी नमाज के अगुवा मौलवी मोहम्मद अनवर रिगी की आज अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। ईरान के दक्षिण-पूर्वी सीमावर्ती शहर मीरजावेह में यह हत्या हुई है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चिसीनाउ पहुंचीं, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 20, 2026 2:04 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोल्दोवा, नॉर्थ मेसेडोनिया और रोमानिया के अपने दौरे के पहले पड़ाव पर चिसीनाउ पहुंचीं। यह किसी भारतीय राष्ट्रपति का मोल्दोवा का पहला दौरा था। मोल्दोवा के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मिहाई पोपसोई ने चिसीनाउ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अमेरिका ने तेल रिफाइनरी का शहर अबादान में किया मिसाइल अटैक

July 20, 2026 11:29 am

दक्षिण-पश्चिमी ईरान के खुजेस्तान में स्थित अबादान शहर के बाहरी इलाके में अमेरिका ने मिसाइल हमला किया है. अबादान ईरान की सबसे पुरानी तेल रिफाइनरी का शहर है और इसकी सीमा इराक से लगती है,

अमेरिका ने ईरान में किया भीषण बमबारी, तबरीज, चाबहार समेत परमाणु ठिकानों को बनाया निशाना

July 20, 2026 8:14 am

अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार बढ़ रही है और नौंवे दिन भी ईरान के कई शहरों में बमबारी की है जिसमें होर्मुज से लेकर तबरीज, चाबहार शहर धुंआ धुंआ हो गए है।

गुयाना में बीच समुद्र में नाव पलटी

July 20, 2026 8:14 am

गुयाना में बीच समुद्र में दर्दनाक हादसा हो गया है।  जहां 133 लोगों को ले जा रही नाव समुद्र में पलट गई जिसके हर तरफ चीख पुकार मच गई।

ईरानी हमले में दो अमेरिकी सैनिक की मौत

July 19, 2026 2:15 pm

ईरान के हमले में दो अमेरिकी सैनिक बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों की चपेट में आ गए थे जिसमें दोनों की मौत हो गई है और एक अन्य सैनिक अभी भी लापता है।

मिडिल ईस्ट में 50,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात

July 19, 2026 2:15 pm

मिडिल ईस्ट में लगातार तेज हो रही जंग के बाद मध्य पूर्व में 50,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और सभी सैनिक पूरी तरह सतर्क हैं किसी भी अभियान के लिए तैयार हैं

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए

July 19, 2026 8:08 am

अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए, जिसमें ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड को निशाना बनाया गया। वहीं ईरान के बंदर अब्बास और केशम में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई है।

वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,119 हो गई

July 18, 2026 5:44 pm

वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंपों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,119 हो गई है, वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने राहत और दोबारा प्रयासों में सहायता के लिए 346 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन राशी सहायता की घोषणा की है।

कुवैत को प्यासा करने की साजिश? ईरान ने डीसैलिनेशन प्लांट पर किया हमला, जॉर्डन में भी मिसाइलों की गूंज

July 18, 2026 4:32 pm

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य तनाव अब और गंभीर होता नजर आ रहा है। शुक्रवार रात अमेरिका ने लगातार सातवें दिन ईरान के कई ठिकानों पर हवाई हमले किए। इसके बाद ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। IRGC का कहना है कि उसने दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर लिया है। ईरान का दावा है कि इस कार्रवाई के चलते इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने अमेरिकी सुरक्षा में आगे बढ़ रहे चार तेल टैंकरों को रोक दिया। इसके अलावा, ईरानी सेना ने एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराने की भी बात कही है। हालांकि, इन सभी दावों की अब तक किसी स्वतंत्र या अंतरराष्ट्रीय एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। ईरानी पक्ष की ओर से कुवैत के समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले संयंत्र (डिसेलिनेशन प्लांट) और जॉर्डन में कार्रवाई से जुड़े दावे भी किए गए हैं। हालांकि, इन घटनाओं की भी फिलहाल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में इन दावों की सच्चाई स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।

ईरान ने सीरिया में यूएस कमांड सेंटर को बनाया निशाना

July 17, 2026 5:47 pm

ईरान और अमेरिका के बीच हमलों का दौर फिर से शुरू हो चुका है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने सीरिया में अमेरिकी स्पेशल ऑपरेशन कमांड सेंटर, कुवैत में अमेरिकी हथियार डिपो एंड लॉन्चर और ओमान में रडार साइट्स पर जवाबी हमले किए।आईआरजीसी ने कहा कि ऑपरेशन नस्र-2 की 11वीं, 12वीं और 13वीं लहर के दौरान हमले शुरू हुए थे। 11वीं राउंड का हमला ईरानशहर के बामपुर के शहीद सैनिकों को समर्पित थी। ईरान की आधिकारिक इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने बताया इस ऑपरेशन के दौरान, सेना ने सीरिया के अल-तनफ इलाके में अमेरिकी स्पेशल फोर्स के कमांड सेंटर पर अचानक हमला किया।

पाकिस्तान में क्रिकेट खेल रहे दो ईसाई युवकों की गोली मारकर हत्या

July 17, 2026 5:45 pm

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को दो ईसाई युवकों की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक प्रमुख संगठन ने वारदात पर च‍िंता जताते हुए कहा क‍ि पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की ज‍िंदगी अब भी लगातार खतरे में है।

विश्व एआई सहयोग संगठन की स्थापना के समझौते पर हस्ताक्षर समारोह आयोजित

July 17, 2026 5:44 pm

विश्व एआई सहयोग संगठन की स्थापना के समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 16 जुलाई को चीन के शांगहाई में आयोजित हुआ। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन सरकार की ओर से समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज

July 17, 2026 4:26 pm

बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों में एचएससी छात्रों का भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। संसद के बाहर हुए प्रदर्शनों के दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज और बल का प्रयोग किया। एक बड़े अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बांग्लादेश के अधिकारियों की कड़ी आलोचना की है.

क़तर पर ईरान का हमला

July 17, 2026 4:24 pm

28 फ़रवरी से ईरान और अमेरिका युद्ध में हैं. ऐसे में सीजफायर और बातचीत के बाद दोनों देश फिर से आमने सामने आ गए हैं. ऐसे में ईरान ने अमेरिका की जवाबी कार्रवाई में कतर पर हमला किया है.

पूरी तरह से फर्जी : कुशनर पर लगे आरोपों पर जेडी वैंस

July 17, 2026 2:40 pm

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने एक मीडिया रिपोर्ट को "पूरी तरह से फर्जी" बताते हुए खारिज कर दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने अमेरिका-ईरान वार्ता में अपनी भूमिका से आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश की थी। वैंस ने कहा कि उन्हें कभी भी ऐसी कोई रकम नहीं मिली।

राष्ट्रपति मुर्मू जुलाई से मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया का करेंगी दौरा

July 17, 2026 2:38 pm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, उत्तरी मैसेडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्राएं करेंगी। यह पूर्वी यूरोप के साथ उनके महत्वपूर्ण राजनयिक संबंधों का प्रतीक है, जिसमें दो राष्ट्रपतियों की पहली यात्राएं और किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली यात्रा शामिल है।

अमेरिका में 1.50 पंजाबी ट्रक चालकों की नौकरी खतरे में, ट्रंप ने बनाई योजना

July 17, 2026 12:32 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अब नई लाइसेंसिंग के तहत अवैध अप्रवासी ट्रक चालकों को निकालने की योजना बनाई है जिसमें लगभग 1.50 पंजाबियों की नौकरी खतरे में आ गई।

बलूचिस्तान में BLA ने पाक आर्मी की बस को हमले में उड़ाय, 45 की मौत का दावा

July 17, 2026 9:07 am

 बलूचिस्तान में BLA ने पाक सुरक्षा बलों के एक काफिले पर हमला कर दिया। बता दें कि यह काफिला प्रांतीय राजधानी क्वेटा से N-25 हाईवे के रास्ते कलात जिले की ओर जा रहा था. दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 45 पाक सैनिकों के मारे जाने का दावा है।

अमेरिका में भारतीय पर नफरत भरा हमला, आरोपी बोला- धर्म की वजह से बनाया निशाना

July 16, 2026 7:16 pm

 अमेरिका में एक भारतीय नागरिक पर नफरत की भावना से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हमलावर ने भारतीय नागरिक पर करीब 15 बार चाकू से वार किए। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में माना है कि उसने पीड़ित को उसकी धार्मिक पहचान की वजह से निशाना बनाया।

एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026 के लिए 20 देश उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में हो रहे इकठ्ठा

July 16, 2026 6:07 pm

रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स का प्रमुख हवाई युद्ध अभ्यास, एक्सरसाइज पिच ब्लैक, 20 जुलाई से 7 अगस्त तक उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के आसमान में होगा। ऐसे में 20 देश उत्तरी आस्ट्रेलिया में इकठ्ठा होने जा रहे हैं.

ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली म्विनयी 17 से 20 जुलाई तक रहेंगे भारत की यात्रा पर

July 16, 2026 4:54 pm

विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को जारी एक मीडिया एडवाइजरी में कहा कि तंजानिया गणराज्य के ज़ांज़ीबार के राष्ट्रपति और क्रांतिकारी परिषद के अध्यक्ष हुसैन अली म्विनयी 17 से 20 जुलाई तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।

रुबियो ने की आर्थिक कूटनीति कार्य समूह की पहली बैठक का नेतृत्व

July 16, 2026 4:46 pm

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को पहली बार आर्थिक कूटनीति कार्य समूह के शुभारंभ की घोषणा करते हुए कहा कि यह पहल अमेरिकी कंपनियों का समर्थन करने, अमेरिकी श्रमिकों के लिए रोजगार सृजित करने और संयुक्त राज्य अमेरिका में निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिकी सरकार की पूरी ताकत का लाभ उठाएगी.

उम्मीद है कि भारतीय कंपनियां इजराइल में भी हवाई अड्डा बनाएंगी - इजराइली राजदूत

July 16, 2026 1:45 pm

भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि प्रिक्स वर्साय द्वारा दो भारतीय हवाई अड्डों को विश्व के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों 2026 में शामिल किए जाने के बाद भारतीय कंपनियां जल्द ही इजरायल में हवाई अड्डे के निर्माण परियोजनाओं को शुरू करेंगी।

ईरान का पलटवार बहरीन, कुवैत और जॉर्डन देशों में हमला

July 16, 2026 7:59 am

ईरान ने पलटवार करते हुए बहरीन, कुवैत और जॉर्डन देशों में अमेरिकी ठिकानों को पर हमला किया है वहीं जॉर्डन ने कहा कि ईरानी मिसाइलों को हवा में रोक दिया गया था

अमेरिका ने ईरान के टुंब और खार्ग द्वीप पर किया हवाई हमला

July 16, 2026 7:59 am

मिडिल ईस्ट में भीषण बमबारी जारी है. अमेरिकी सेना ने ईरान के ग्रेटर टुंब द्वीप पर क्रूज मिसाइल ठिकानों पर 90 मिनट तक हवाई हमला किया है. हवाई हमलों में ईरान के बंदर अब्बास और कई शहरों में एयर डिफेंस सिस्टम, मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर बमबारी की है.

चीन में बाढ़ से ग्वांग्शी झुआंग इलाके में 39 लोगों की मौत

July 16, 2026 7:59 am

चीन में लगातार भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से ग्वांग्शी झुआंग इलाके में 39 लोगों की मौत हो गई है और नौ लापता हैं। टाइफून बावी के प्रभाव से जिलिन में लगातार भारी बारिश हो रही है

ब्रिटेन-भारत फ्री ट्रेड समझौता हुआ लागू

July 15, 2026 6:01 pm

ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौता आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है। इस ऐतिहासिक समझौते के तहत भारतीय वस्तुओं के 99 प्रतिशत और ब्रिटिश वस्तुओं के 90 प्रतिशत पर शुल्क तुरंत कम या समाप्त कर दिया गया है। इसका उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना, उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाना और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करना है।

डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को सीरिया और लेबनान से IDF सैनिकों को वापस बुलाने का दिया निर्देश

July 15, 2026 3:55 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने क्षेत्रीय अस्थिरता को रोकने के लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर दक्षिणी सीरिया और लेबनान से सैनिकों को वापस बुलाने का दबाव डाला है। वाशिंगटन स्टेप बाय स्टेप सैनिकों की वापसी चाहता है, जबकि नेतन्याहू ने इस मांग का विरोध कर रहे हैं.

ट्रंप ने पावर प्लांट और पुल उड़ाने की दी धमकी

July 15, 2026 7:45 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी कि अगर तेहरान बातचीत की टेबल पर नहीं लौटता है, तो अमेरिका अपनी सीमा संबंधी हमलों के तहत अगले सप्ताह ईरान के बिजली और पुलों को निशाना बनाना शुरू कर देगा.

ईरान ने बहरीन और कुवैत पर किया हमला

July 15, 2026 7:45 am

ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन में अल-अज़राक सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमले किए, जिसमें एफ-18 लड़ाकू जेट के ठिकाने, आवास भवन और एक शेड सहित कई सुविधाओं को निशाना बनाया गया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि और यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास से मुलाकात

July 15, 2026 7:45 am

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने छह देशों के दौरे के तहत ब्रुसेल्स की शुरुआत यूरोपीय संघ की विदेश मामलों और सुरक्षा नीति की उच्च प्रतिनिधि और यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष काजा कल्लास से मुलाकात के साथ की

IRGC ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मूज के ऊपर अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा

July 14, 2026 5:59 pm

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच, ईरान की आईआरजीसी ने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर एक अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। यह घटना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी की घोषणा और व्यापक सैन्य हमलों के बाद हुई है, जिसके बारे में अमेरिकी सेना का दावा है कि इससे तेहरान के सैन्य ढांचे और ड्रोन क्षमताओं को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है।

चीन की पनडुब्बी से दागी गई मिसाइल दक्षिण प्रशांत महासागर में जा गिरी

July 14, 2026 5:16 pm

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) की पनडुब्बी ने खुले अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में अपनी पूरी मारक क्षमता के करीब एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। दरअसल, यह पनडुब्बी की इतनी दूर तक मिसाइल भेजने की क्षमता का चीन का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन था।

विदेश मंत्री जयशंकर ने न्यूयॉर्क में UN महासचिव गुटेरेस से की मुलाकात

July 14, 2026 4:44 pm

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की और महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की तथा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत किया। इस दौरान X पर एक पोस्ट में, जयशंकर ने बताया कि चर्चा प्रमुख भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और भारत-संयुक्त राष्ट्र सहयोग के मजबूत ढांचे पर केंद्रित थी।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भारत का पक्ष बताने के लिए कतर रवाना

July 14, 2026 3:27 pm

भारत ने सोमवार को कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया और प्रमुख स्थलों पर ध्वज आधा झुकाया। 74 वर्ष की आयु में कतर का निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए कतर रवाना हुए।

टैंकर हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद ईरानी राजनयिकों को तलब

July 14, 2026 3:25 pm

भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के दो टैंकरों पर हुए मिसाइल हमले के सिलसिले में ईरान के राजनयिकों को तलब किया है, जिनमें उप मिशन प्रमुख मोहम्मद जवाद हुसैनी भी शामिल हैं। इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई थी। होर्मुज जलडमरूमध्य में हुए इस हमले ने अमेरिकी हमलों और नौसैनिक हमलों के बीच क्षेत्रीय तनाव को और बढ़ा दिया है।

भारत ने फिलिस्तीन की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की दावेदारी का किया समर्थन - विदेश मंत्रालय

July 14, 2026 3:24 pm

ब्रुसेल्स में दाता सम्मेलन के दौरान भारत ने फिलिस्तीन की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की दावेदारी और "दो-राज्य" समाधान के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और महिला कल्याण के क्षेत्र में भारत की प्रभावशाली, मांग-आधारित विकासात्मक परियोजनाओं पर प्रकाश डाला।

कमर्शियल शिप्स पर हमले बंद हो : भारत ने जताया कड़ा विरोध

July 14, 2026 3:22 pm

भारत ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मूज में दो व्यापारिक जहाजों पर हुए मिसाइल हमलों की कड़ी निंदा की है, जिनमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने ईरान के उप मिशन प्रमुख के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

ईरान ने UAE के तेल टैंकरो पर किया हमला, 1 भारतीय नाविक की मौत

July 14, 2026 7:57 am

मिडिल ईस्ट में जंग तेज हो गई है हवाई हमलों में मिसाइलों की बारिश हो रही है अब यूएई के दो टैंकर, मोम्बासा और अल बहिया पर ईरान ने क्रूज मिसाइलों से हमला किया है जिसमें एक भारतीय नाविक की मौत हो गई और आठ घायल हो गए, जिनमें छह भारतीय नागरिक और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं.

ईरान की एक और परमाणु साइट अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के निशाने में होगी

July 14, 2026 7:57 am

ट्रम्प ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान की एक और परमाणु साइट जल्द ही अमेरिकी सैन्य कार्रवाई का निशाना बन सकती है। पिकैक्स माउंटेन पर जल्द ही हमला होने की संभावना है.

ब्रिटेन का ईरान पर बड़ा एक्शन! IRGC को घोषित किया आतंकी संगठन

July 13, 2026 8:34 pm

ब्रिटेन सरकार ने ईरान के शक्तिशाली सैन्य संगठन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने IRGC को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। 

हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई ले जाए जा रहे 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर

July 13, 2026 6:02 pm

हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर वियतनाम एयरलाइंस की उड़ान से हो ची मिन्ह सिटी से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं और सोमवार शाम को पहुंचेंगे।

वैध दस्तावेजों के बिना भारत में प्रवेश करने के आरोप में अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मामला दर्ज

July 13, 2026 5:07 pm

भारत नेपाल सीमा बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक को नेपाल गैरकानूनी तरीके से घुसने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है, अतिरिक्त एसपी (महाराजगंज) सिद्धार्थ ने बताया कि गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक नवंबर 2025 में समुद्री मार्ग से भारत में दाखिल हुआ था और तब से गोवा में रह रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और कहा कि वह कैलिफोर्निया का रहने वाला अमेरिकी नागरिक है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

अचानक मौत के लिए तैयार हो जाओ : कट्टर ईरान अखबार ने जारी किया पोस्टर

July 13, 2026 4:05 pm

कट्टर ईरानी अखबार हमशहरी डोनाल्ड ट्रम्प के करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम की मौत का जश्न मना रहा है. ग्राहम की मौत के बाद हमशहरी अखबार ने चेतावनी भी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति और अन्य अमेरिकी अधिकारियों की "अचानक मौत" हो सकती है। बता दें, इस पोस्टर में अमेरिका और इजराइल के नेताओं की तस्वीर लगा रखी है.

बांग्लादेश पुलिस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हिंदू युवक को किया अरेस्ट

July 13, 2026 3:58 pm

बांग्लादेश में पुलिस ने हरि दास तारोनी नामक एक युवा हिंदू व्यक्ति को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। बांग्लादेश में हिंदू-बौद्ध-ईसाई एकता परिषद के महासचिव मनिंद्र कुमार नाथ ने हिंदू युवक की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि की।

स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज के पास अमेरिका का हमला

July 13, 2026 3:15 pm

ईरान और अमेरिका एक बार फिर एक दूसरे के सामने युद्धरत हो गए हैं. इस बीच केषम द्वीप के पास धमाके सुने गए हैं. वहीँ बंदर अब्बास के पास भी धमाकों की आवाज सुनाई दी है. इसी बीच खबर भी है कि अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज के पास हमला किया है.

ईरान की हिटलिस्ट में ट्रंप, नेतन्याहू और मेलोनी समेत 13 विश्व नेताओं के नाम

July 13, 2026 3:02 pm

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में एक "प्रतिशोध सूची" जारी की है, जिसमें देश के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु के बाद 13 विश्व नेताओं के नाम शामिल हैं।

ईरान की सेना का दावा - मार गिराया अमेरिकी ड्रोन

July 13, 2026 2:13 pm

सप्ताहांत में हुए एक जहाज़ हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज को सुरक्षित करने के लिए अमेरिका द्वारा ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले शुरू करने से तनाव बढ़ गया। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दावा किया कि उसने बंदर अब्बास के पास एक अमेरिकी ड्रोन को मार गिराया और मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया।

World News Live Updates : साउथ कोरिया के एक्स प्रेसिडेंट यून सुक येओल को 2 साल की जेल

July 13, 2026 2:08 pm

सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने साउथ कोरिया के एक्स प्रेसिडेंट यून सुक येओल को 2021-2022 के चुनाव अभियान के दौरान राजनीतिक दलाल म्युंग ताए-क्युन से 270 मिलियन वॉन (180,100 अमेरिकी डॉलर) मूल्य की मुफ्त जनमत सर्वेक्षण सेवाएं अवैध रूप से प्राप्त करने का दोषी पाया। इस चलते उन्हें 2 साल की सजा सुनाई गई है।

ईरान ने बहरीन, कुवैत, ओमान और जॉर्डन में हमला किया

July 13, 2026 12:40 pm

ईरान ने अमेरिका के दक्षिणी तटीय इलाकों पर किए गए हमलों के जवाब में बहरीन, कुवैत, ओमान और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भीषण हमला कर दिया है.

अमेरिका ने ईरान के पानी पंप स्टेशन को बनाया निशाना, 1 की मौत, बहरीन में बजे सायरन

July 13, 2026 7:55 am

ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकाने, नौसैनिक क्षमताएं, गोला-बारूद भंडार, नेटवर्क और तटीय निगरानी को निशाना बनाया है. अब ताजा हमलों में ईरान के पानी पंप स्टेशन को निशाना बनाया गया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है साथ ही बहरीन में अब हमले के सायरन बज रहे है.

बैंकॉक के चाटुचक जिले में पब में लगी आग

July 13, 2026 7:55 am

बैंकॉक के चाटुचक जिले में स्थित सबसे पब में आग लग गई। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में लगभग 35 मिनट लगे। भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोग मारे गए.

World News Live Updates : वियतनाम में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों के शव पहुंचे हो ची मिन्ह, जल्द लाए जाएंगे भारत

July 12, 2026 7:25 pm

वियतनाम के फू क्वोक (Phu Quoc) द्वीप के तट पर एक टूरिस्ट स्पीडबोट पलटने से जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर हो ची मिन्ह सिटी पहुंच गए हैं। वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी। एक्स (X) पर किए गए एक पोस्ट में दूतावास ने जानकारी दी कि जरूरी कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, मृतकों के पार्थिव शरीरों को भारत भेजा जाएगा।

चीन को एथनिक यूनिटी कानून को लेकर यूरोप में विरोध

July 12, 2026 5:00 pm

चीन को एथनिक यूनिटी कानून को लेकर यूरोप में बढ़ते विरोध का सामना करना पड़ रहा है। सेंट्रल तिब्बती एडमिनिस्ट्रेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जुलाई को यह कानून लागू होने के बाद से पूरे यूरोप में इसका विरोध बढ़ रहा है और कई पार्टियों के नेता बीजिंग से इस कानून को रद्द करने की मांग कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा के निधन पर जताया शोक

July 12, 2026 3:24 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कतर के 'फादर अमीर' शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वे एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपने देश को विकास और समृद्धि के ऊंचे स्तर तक पहुंचाया।

World News Live Updates : वियतनाम दूतावास ने नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत पर जताया शोक

July 12, 2026 12:53 pm

सोशल मीडिया पोस्ट में वियतनाम दूतावास ने बताया कि वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम और प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग ने अपने भारतीय समकक्षों को नाव दुर्घटना में मारे गए 15 भारतीय मौतों पर शोक संदेश भेजा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी निधन

July 12, 2026 12:50 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी सहयोगी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का निधन हो गया है। उनके कार्यालय ने रविवार को बताया कि शनिवार शाम "छोटी और अचानक बीमारी" के चलते उनका निधन हो गया।

खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद मोजतबा का पहला बड़ा ऐलान

July 11, 2026 6:37 pm

अमेरिका से चल रहे तनाव के बीच ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद पहली बार देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल से बदला लेना सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि देश की जिम्मेदारी है। उनका कहना था कि चाहे इस पद पर वे रहें या कोई और, जवाब जरूर दिया जाएगा। मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुई बड़ी संख्या में लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ ने दुनिया को चौंका दिया और यह दुश्मनों के लिए भी एक मजबूत संदेश है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों को वह अपराधी और हत्यारा मानते हैं, उनसे बदला जरूर लिया जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद जारी अपने संदेश में मोजतबा ने ईरान और इराक के लोगों की भारी मौजूदगी की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों का यह समर्थन देश की एकता और नेतृत्व के प्रति भरोसे को दिखाता है।

World News Live Updates: वियतनाम में 32 भारतीयों से भरी पर्यटकों की नाव डूबी, 15 की मौत

July 11, 2026 4:37 pm

वियतनाम में बड़ा हादसा हो गया है जहां फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव डूब गई जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया है

ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान का बड़ा ऐलान

July 11, 2026 8:31 am

अमेरिका और ईरान के बीच लड़ाई शुरू हो चुकी है। दोनों देशों के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर ईरान मेरी हत्या करता है तो इसका बहुत बुरा परिणाम होगा। अब ऐसे में ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने जबावी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। उन्होंने चेताया कि अगर अमेरिका पिछले महीने हुए समझौते (एमओयू) से हाथ खड़ा करता है या धोखा देता है, तो ईरान पूरी ताकत से अमेरिका को जवाब देगा। गालिबाफ ने आगे कहा कि उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी साफ कहा था कि अमेरिका पर भरोसा नहीं है।

ओमान यात्रा के दौरान जयशंकर भारतीय समुदाय के लोगों से मिले

July 10, 2026 8:24 pm

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को अपनी मौजूदा कई देशों की यात्रा के तहत भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।

विदेश मंत्री जयशंकर ने पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों की मदद करने के लिए ओमान का जताया आभार

July 10, 2026 8:16 pm

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को ओमान की आधिकारिक यात्रा की, जिसके दौरान उन्होंने विदेश मंत्री सैयद बद्र अल-बुसैदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय व वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पश्चिम एशिया में भारतीय नाविकों की मदद करने के लिए ओमान का आभार जताया।

दक्षिणी स्पेन में लगी आग से कम से कम 11 लोगों की मौत, 19 लापता और 600 लोग बेघर

July 10, 2026 5:08 pm

दक्षिणी स्पेन के अंडालूसिया इलाके में लगी भीषण आग की वजह से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है, 19 लोग लापता हैं और करीब 600 निवासी बेघर हो गए हैं। हवा की बदलती दिशा को लेकर चिंता के बीच अधिकारी आग बुझाने का काम ज़ोर-शोर से कर रहे हैं।

PM मोदी ने न्यूजीलेंड से रिश्तों को मज़बूत करने को लेकर उम्मीद जताई

July 10, 2026 4:15 pm

उन्होंने लिखा, "कुछ देर पहले ही ऑकलैंड पहुँचा। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का शुक्रिया। यह दौरा ऐतिहासिक है, क्योंकि चार दशकों में न्यूज़ीलैंड का यह पहला प्रधानमंत्री-स्तरीय दौरा है।" पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी और ऑकलैंड में समुदाय को संबोधित करने के संबंध में पीएम लक्सन के साथ निर्धारित वार्ता के प्रति आशावाद व्यक्त किया।

PM मोदी ने न्यूजीलेंड से रिश्तों को मज़बूत करने को लेकर उम्मीद जताई

July 10, 2026 4:15 pm

उन्होंने लिखा, "कुछ देर पहले ही ऑकलैंड पहुँचा। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का शुक्रिया। यह दौरा ऐतिहासिक है, क्योंकि चार दशकों में न्यूज़ीलैंड का यह पहला प्रधानमंत्री-स्तरीय दौरा है।" पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी और ऑकलैंड में समुदाय को संबोधित करने के संबंध में पीएम लक्सन के साथ निर्धारित वार्ता के प्रति आशावाद व्यक्त किया।

मिडिल ईस्ट जंग लेगी नया मोड़, ईरान ने बनाया ट्रंप की हत्या का प्लान

July 10, 2026 12:14 pm

इजरायल ने बड़ा दावा करते हुए अमेरिका को चेताया कि ईरान ने ट्रंप को मारने का प्लान बनाया है. जिससे यह जंग अब नया मोड़ ले सकती है साथ ही ट्रंप उकसावे की भी कार्रवाई कर सकते है.

वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,889 हुई

July 10, 2026 12:11 pm

वेनेजुएला में आए दोहरे भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,889 हो गई है और 16,740 लोग घायल हुए हैं। यह जानकारी वेनेजुएला नेशनल असेंबली के प्रेसिडेंट जॉर्ज रोड्रिगेज ने यह जानकारी दी है.

PM नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के लिए रवाना

July 10, 2026 12:09 pm

PM नरेंद्र मोदी छह दिवसीय विदेश यात्रा के अब अंतिम चरण में न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए हैं और 10-11 जुलाई को ऑकलैंड में रहेंगे। मेलबर्न में आस्ट्रेलिया और भारत के बीच कई जरूरी समझौते के बाद अब न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो गए

ईरान पर तीसरे दिन भीषण हमला, बुशहर समेत कई शहरों में हुई बमबारी

July 10, 2026 8:28 am

ईरान पर लगातार तीसरे दिन कई शहरों में भीषण हमला हुआ हैं। बताया जा रहा है कि ईरान के बुशहर, कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास शहरों से देर रात कई धमाके हुए है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग

July 10, 2026 8:28 am

PM मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथोनी अल्बानीज़ के साथ बैठक की जिसमें भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा, समुद्री सुरक्षा सहयोग रोडमैप  को अपनाना शामिल है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने आतंकवाद की समस्या की साझा निंदा की

July 9, 2026 6:51 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज़ के बीच बातचीत के बाद एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई। इसमें दोनों देशों ने साझा तौर पर आतंकवाद की कड़ी निंदा की और सभी देशों से इस खतरे से निपटने के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।

आप ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एक जीवंत पुल हैं: PM अल्बानीज़

July 9, 2026 5:30 pm

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने गुरुवार को भारतीय समुदाय की तारीफ़ करते हुए उन्हें ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच "लिविंग ब्रिज" बताया।

ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का ज़िक्र किया

July 9, 2026 5:29 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की रक्षा क्षमता की ताकत को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इन हमलों ने न केवल आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, बल्कि इनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी।

बांग्लादेश में ज़बरदस्त भूस्खलन से एक बच्चे समेत पांच और लोगों की मौत

July 9, 2026 5:28 pm

लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से बांग्लादेश में ज़बरदस्त भूस्खलन हुआ है, जिसमें एक बच्चे और दो शादीशुदा जोड़ों समेत पांच और लोगों की जान चली गई है। ये घटना बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह (9 जुलाई) पहाड़ी बांदरबन ज़िले के लामा उपज़िले के अज़ीज़नगर यूनियन के मिशन पारा इलाके में अलग-अलग भूस्खलन के दौरान हुईं।

World News Live Updates: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर एनर्जी डील

July 9, 2026 12:48 pm

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमने न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में एक अहम समझौता किया है। इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति का रास्ता खुलेगा और हमारे स्वच्छ ऊर्जा के लक्ष्यों को नई मजबूती मिलेगी.

World News Live Updates: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए कई बड़े समझौते, न्यूक्लियर एनर्जी, LNG, महत्वपूर्ण खनिजों पर बनी सहमती

July 9, 2026 12:44 pm

मेलबर्न में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच न्यूक्लियर एनर्जी, LNG, महत्वपूर्ण खनिजों, यूरेनियम, अंतरिक्ष तकनीक में सहयोग, समुद्री सुरक्षा समझौते की घोषणा की है।

World News Live Updates: अमेरिकी हमले से दहला ईरान, 3 लोगों की मौत, कई घायल

July 9, 2026 10:42 am

अमेरिकी हमले से ईरान दहल गया है और अहवाज में हवाई हमले करके 3 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल हो गए है.

ईरान ने किया पलटवार कुवैत और बहरीन में दागी मिसाइलें

July 9, 2026 8:28 am

अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के अबू मूसा द्वीप पर भी भीषण विस्फोटों की खबर सामने आई है. अब ईरान ने भी पलटवार करते हुए कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया है

World News Live Updates: अमेरिकी हमले से दहला ईरान, रेलवे पुल तबाह, बिजली आपूर्ति ठप

July 9, 2026 8:28 am

ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिका ने ईरान के कई शहरों में बमबारी कर दी है. ईरान के चाबहार और पास के तटीय शहर कोनारक में लगभग 10 धमाकों की आवाज सुनी गई.

World News Live Updates: टूट गया अमेरिका और ईरान के बीच समझौता, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

July 8, 2026 4:04 pm

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए स्पष्ट कहा कि उन्हें लगता है कि ईरान के साथ हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अब खत्म हो गया है।

बलूचिस्तान में ड्रोन हमले से आम लोगों की आजीविका पर असर

July 8, 2026 3:29 pm

'द बलूचिस्तान पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की सुरक्षा बलों द्वारा बलूचिस्तान में किए जा रहे अत्याचारों से आम नागरिकों की कमाई पर असर पड़ा है। हमलों के बाद से आम जीवन अस्तव्यस्त होने की खबर है।

हम जरूरत से ज़्यादा पैसे दे रहे हैं : ट्रंप ने NATO पर तंज कसा

July 8, 2026 3:21 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (स्थानीय समय) को कहा कि अमेरिका यूरोप की सुरक्षा के लिए "बहुत ज़्यादा यानी अरबों डॉलर" खर्च कर रहा है और वह NATO सहयोगियों के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन में इस मुद्दे पर अपनी चिंता ज़ाहिर करेंगे।

चीन ने अमेरिका और ईरान के फिर से शुरू हुए युद्ध पर की बातचीत की अपील

July 8, 2026 1:33 pm

चीन ने बुधवार (8 जुलाई, 2026) को पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की निंदा की। यह तनाव तब बढ़ा जब अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए। बीजिंग के विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों को पश्चिम एशिया में युद्ध 'फिर से शुरू' करने के खिलाफ चेतावनी दी।

यूक्रेन का रूस के शैडो फ्लीट 8 टेंकरों पर हमला

July 8, 2026 1:01 pm

जानकारी के अनुसार यूक्रेन की सेना ने रूस के 'शैडो फ्लीट' यानी गुप्त बेड़े के 8 टैंकरों पर हमला किया है। ये टैंकर क्रीमिया में फ्यूल सप्लाई कर रहे थे। यूक्रेन ने टेलीग्राम पर इस हमले की जानकारी साझा की है।

ईरान के बंदरगाह शहर बुशहर में धमाकों की खबर

July 8, 2026 12:53 pm

ईरानी मीडिया की जानकारी के अनुसार अमेरिका के साथ तनाव फिर से शुरू होने के बाद बंदरगाह शहर बुशहर में कई धमाके हुए हैं। मेहर समाचार एजेंसी ने बिना ज़्यादा जानकारी दिए कहा, "बुशहर और उसके आस-पास के इलाकों में धमाकों की आवाज़ सुनी गई है।"

बहरीन में तीसरा सायरन, और धमाकों की आवाज़ सुनी गई

July 8, 2026 12:49 pm

द हिन्दू की खबर के अनुसार बहरीन में 8 जुलाई, 2026 को हमले की चेतावनी देने वाले एयर-रेड सायरन के तीसरी बार बजने के बाद और धमाकों की आवाज़ सुनी गई।

World News Live Updates : अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले का किया दावा

July 8, 2026 12:34 pm

ईरान की सरकारी 'फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी' के अनुसार, ईरान ने दावा किया है कि उसने देश के दक्षिणी प्रांतों पर अमेरिका के हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत में अमेरिका से जुड़े सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए।

खामेनेई के अंतिम संस्कार के जुलूस के लिए कर्बला में शोक मनाने वाले लोग जुटे

July 8, 2026 12:29 pm

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की फ्यूनरल के लिए ईराक के कर्बला में शोक मनाने वाले लोगों की भारी भीड़ जमा हुई है, https://x.com/IRANinMumbai/status/2074721225134469458?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2074721225134469458%7Ctwgr%5Ecff9eedc6df4e6b0080cdfb2bff4a5c372203a21%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.thehindu.com%2Fnews%2Finternational%2Fus-iran-war-live-updates-after-iran-strikes-strait-of-hormuz-donald-trump-netanyahu-mojtaba-lebanon-hezboallah-peace-deal%2Farticle71196409.ece

पलटवार में ईरान ने बहरीन, कुवैत में दागी मिसाइलें

July 8, 2026 10:13 am

ईरान ने पलटवार करते हुए बहरीन और कुवैत में अमेरिकी बेस को निशाना बनाकर हमला किया है. इस हमले के बाद सीजफायर टूटने की कगार पर पहुंच गया है.

World News Live Updates: अमेरिका ने ईरान के 80 ठिकानों पर बरसाए बम

July 8, 2026 10:13 am

मिडिल ईस्ट में जंग एक बार फिर शुरू हो गई है। बता दें कि अमेरिका ने ईरान के 80 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है और केशम द्वीप और बंदर अब्बास में बम बरसाए है.

FBIने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम

July 8, 2026 10:13 am

अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (FBI) ने सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को वांटेड घोषित करते हुए गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना पर 50,000 अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है.

DBT ने भारत में बदली सरकारी मदद की तस्वीर, 12 साल में 50 लाख करोड़ रुपये पहुंचे लाभार्थियों तक: PM मोदी

July 7, 2026 7:31 pm

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने ऐसी व्यवस्था तैयार की है, जिसे दुनिया भी एक प्रभावी मॉडल के रूप में देख रही है। उन्होंने बताया कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है, जिससे बीच में होने वाली गड़बड़ियों और लीकेज पर काफी हद तक रोक लगी है। प्रधानमंत्री के अनुसार, पिछले 12 वर्षों में डीबीटी के माध्यम से करीब 50 लाख करोड़ रुपये सीधे लोगों के बैंक खातों में भेजे गए हैं। इससे जरूरतमंदों को बिना किसी बिचौलिए के सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है और पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनी है। उन्होंने कहा कि जब सरकारी मदद सीधे पात्र लोगों तक पहुंचती है, तो इससे न केवल व्यवस्था पर भरोसा मजबूत होता है, बल्कि लाभार्थियों का सम्मान और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। यही वजह है कि डीबीटी आज देश की सबसे सफल जनकल्याणकारी व्यवस्थाओं में गिनी जा रही है।

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की आर्थिक विकास दर 7.7% रही: PM मोदी

July 7, 2026 7:26 pm

प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की आर्थिक विकास दर 7.7 प्रतिशत रही। उनका कहना है कि यह उपलब्धि पिछले वर्षों में किए गए आर्थिक सुधारों और बेहतर नीतियों का नतीजा है। इसी वजह से भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और देश में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

कोविड और वैश्विक संकट के बीच भी नहीं थमी भारत में विकास की रफ्तार: PM मोदी

July 7, 2026 7:23 pm

प्रधानमंत्री के मुताबिक, जब पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी, तब भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ती रही। इसके बाद पश्चिम एशिया में पैदा हुए संकट का भी देश की आर्थिक गति पर बड़ा असर नहीं पड़ा। यह भारत की मजबूत आर्थिक नींव और सही नीतियों का परिणाम है।

भारत की तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था बनी दुनिया के लिए मिसाल

July 7, 2026 7:21 pm

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में भारत की अर्थव्यवस्था ने लगातार मजबूत प्रदर्शन किया है। आज भारत केवल अपनी आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक विकास को भी नई गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक मजबूती कठिन परिस्थितियों में भी साफ दिखाई दी है।

भारत-इंडोनेशिया का रिश्ता सिर्फ कूटनीति नहीं, सदियों पुरानी सभ्यताओं का अटूट बंधन: PM मोदी

July 7, 2026 7:19 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया का संबंध केवल दो देशों के बीच का नहीं, बल्कि सदियों पुरानी सभ्यताओं और सांस्कृतिक विरासत का रिश्ता है। उन्होंने कहा कि समय के साथ कई साम्राज्य खत्म हुए, दुनिया की राजनीति में बड़े बदलाव आए, लेकिन दोनों देशों के बीच आपसी भरोसा और मजबूत संबंध कभी कमजोर नहीं पड़े। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और इंडोनेशिया की दोस्ती हर दौर में मजबूत बनी रही है। यही गहरा विश्वास और लंबे समय से चला आ रहा संबंध दोनों देशों की सबसे बड़ी ताकत है, जो भविष्य में भी साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। :::

तुर्किये के अंकारा में 7-8 जुलाई को नाटो समिट

July 7, 2026 4:21 pm

तुर्किये के अंकारा में 7 से 8 जुलाई तक चलने वाले NATO समिट में रक्षा बजट, यूक्रेन युद्ध, ट्रंप की रणनीति, अमेरिकी सैनिकों की वापसी, ग्रीनलैंड विवाद और चीन-रूस नीति जैसे अहम मुद्दों पर फैसला होगा. इन फैसलों का असर सिर्फ यूरोप ही नहीं, बल्कि भारत, QUAD, वैश्विक हथियार बाजार और इंडो-पैसिफिक की सुरक्षा पर भी पड़ेगा.

भारत, इंडोनेशिया को उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं के बीज की आपूर्ति करेगा: पीएम मोदी

July 7, 2026 3:45 pm

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में मदद के लिए भारत में विकसित गेहूं के बीजों की आपूर्ति इंडोनेशिया को की जाएगी. उन्होंने कहा, "हम टिकाऊ खेती (सस्टेनेबल फार्मिंग) और एग्रोटेक्नोलॉजी में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेंगे.

World News Live Updates : जुलाई अंत में लेबनान प्रेसिडेंट जोसेफ की डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाक़ात की संभावना

July 7, 2026 3:24 pm

अल जज़ीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए जुलाई के अंत से पहले व्हाइट हाउस की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं. इस महत्वपूर्ण यात्रा का मुख्य उद्देश्य 26 जून को इजरायल के साथ हस्ताक्षरित (साइन किए गए) फ्रेमवर्क समझौते को आगे बढ़ाना है.

वह क्वीन हैं, उन्हें अकेला छोड़ दें - ट्रंप की रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर वाली टिप्पणी पर बेल्जियम के रक्षा मंत्री का रिएक्शन

July 7, 2026 2:19 pm

बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रैंकेन ने यूरोपीय नेताओं से आग्रह किया है कि वे अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध बनाए रखें, क्योंकि सैन्य रूप से यूरोप अगले पांच से दस सालों तक अमेरिका पर निर्भर है। हालांकि, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी देते हुए कहा कि वे "उन्हें अकेला छोड़ दें।" फ्रैंकेन ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का बचाव करते हुए उन्हें यूरोप के दक्षिण-मध्य गुट की "अल्फा" बताया।

World News Live Updates : आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे अफगानिस्तान के कृषि मंत्री ओमारी

July 7, 2026 1:47 pm

अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुधन मंत्री मौलवी अताउल्लाह उमरी मंगलवार को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए राजधानी पहुंचे।

भारत-इंडोनेशिया में हुई कई अहम समझौते

July 7, 2026 11:12 am

तकनीकी सहयोग बढ़ाने, IIM बेंगलुरू का कैंपस इंडोनेशिया में खुलेगा, खनीज-इस्पात आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा सहयोग, मेडिकल क्षेत्र में सपोर्ट, चुनाव आयोग के बीच MoU समेत कई अहम समझौतों पर सहमती बनी है.

भारत-इंडोनेशिया में हुई कई अहम समझौते

July 7, 2026 11:12 am

तकनीकी सहयोग बढ़ाने, IIM बेंगलुरू का कैंपस इंडोनेशिया में खुलेगा, खनीज-इस्पात आपूर्ति, समुद्री सुरक्षा सहयोग, मेडिकल क्षेत्र में सपोर्ट, चुनाव आयोग के बीच MoU समेत कई अहम समझौतों पर सहमती बनी है.

World News Live Updates: भारत-इंडोनेशिया में हुई कई अहम समझौते, EVM, मिसाइल, समुद्री सुरक्षा पर हुई चर्चा

July 7, 2026 11:08 am

PM मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया साथ ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बैठक की. कई अहम मुद्दों पर सहमती बनी है.

होमुर्ज से गुजर रहे जहाजों पर मिसाइल अटैक

July 7, 2026 8:05 am

होमुर्ज से गुजर रहे 2 जहाजों पर मिसाइल अटैक हुआ है और टैंकर पर आग लग गई है वहीं अमेरिका ने ईरान पर आरोप लगाया है।

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को दी धमकी

July 7, 2026 8:05 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि अमेरिका या तो ईरान के साथ समझौता करेगा या काम पूरा करेगा.

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी बात

July 7, 2026 8:01 am

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ रक्षा, समुद्री सहयोग, क्रिटिकल मिनरल्स, खाद्य सुरक्षा और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है.

PM नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा

July 7, 2026 8:01 am

PM नरेंद्र मोदी आज इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने पर जोर रहेगा.

World News Live Updates: जकार्ता में भारतीय प्रवासी समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से किया स्वागत

July 6, 2026 5:54 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने तीन देशों के दौरे के इंडोनेशिया चरण की शुरुआत करते हुए भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत प्राप्त किया। आगमन पर उन्होंने एक सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखी।

PM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से रक्षा, व्यापार और ऊर्जा संबंधों को मिलेगी मजबूती - ऑस्ट्रेलिया उच्चायुक्त ग्रीन

July 6, 2026 5:19 pm

प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की ऑस्ट्रेलिया की यह तीसरी यात्रा बताते हुए ग्रीन ने कहा कि भारतीय नेता मेलबर्न की यात्रा करेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े शहरों में से एक है और जीवंत भारतीय प्रवासी समुदाय का घर है। ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने कहा कि इस यात्रा से रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, शिक्षा और जन-जन संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है, और दोनों देश अपनी गहरी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना चाहते हैं।

World News Live Updates: ईरान के सर्वोच्च नेता की मृत्यु ने सिखाया एकता का महत्व - ईरान के राष्ट्रपति

July 6, 2026 3:42 pm

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने रविवार को कहा कि पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के निधन ने लोगों को एकता का महत्व सिखाया है। X पर एक पोस्ट में पेज़ेश्कियन ने कहा, "शहीद के नेतृत्व ने सभी को सिखाया कि ईरान की सबसे बड़ी संपत्ति उसके लोग और उनकी एकता है। आज भी, ईश्वरीय आदेश 'अल्लाह के लिए दो-दो और अकेले खड़े रहो' का पालन करते हुए, सहानुभूति, सद्भाव और लोगों की सच्ची सेवा के साथ, हम ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे।"



World News Live Updates : पीएम मोदी की यात्रा इंडोनेशिया और भारत की साझेदारी गहरा करेगी - भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती

July 6, 2026 2:04 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 6 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं जहां वे 3 देशों में जाएंगे. इनमें सबसे पहला दौरा उन्होंने इंडोनेशिया का किया है. प्रधानमंत्री मोदी के इंडोनेशिया के जकार्ता आगमन से पहले, इंडोनेशिया में भारत के राजदूत संदीप चक्रवर्ती ने कहा कि पीएम मोदी की इंडोनेशिया की तीन दिवसीय यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगी और सहयोग का विस्तार करेगी।

World News Live Updates : ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री के खिलाफ की रोक लगाने का आदेश जारी करने की मांग

July 6, 2026 1:09 pm

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रम्प ने मेलोनी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, "प्रतिबंध आदेश की आवश्यकता है". इस पोस्ट के बाद डोनाल्ड ट्रम्प और इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के बीच बढ़ रही तल्खी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

World News Live Updates : चीनी नौसेना ने प्रशांत महासागर में किया पनडुब्बी से रणनीतिक मिसाइल का परीक्षण

July 6, 2026 12:39 pm

चीन की शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) नौसेना ने सोमवार को अपने एनुअल ट्रेनिंग प्रोग्राम के हिस्से के रूप में एक पनडुब्बी से प्रशांत महासागर में एक रणनीतिक मिसाइल का सफल परीक्षण प्रक्षेपण किया।

World News Live Updates : ट्रम्प ने ट्रुथ पर शेयर की ओबामा और मिशेल की एडिटेड इमेज, बढ़ा विवाद

July 6, 2026 12:05 pm

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट की गई तस्वीर में ओबामा दंपति विमान की सीढ़ियों के शीर्ष पर हाथ हिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। विमान पर "यस वी कैन," "ओबामा," "बीएलएम," और अरबी वाक्यांश "अलहम्दुलिल्लाह" जैसे नारे लिखे हुए हैं, जिसका अर्थ है "ईश्वर की स्तुति हो।" हालांकि ट्रम्प के ऐसा करने से अमेरिका में फिर से विवाद बढ़ गया है।

World News Live Updates : नाटो नेताओं के सामाजिक रात्रिभोज के लिए ट्रंप करेंगे तुर्की का दौरा

July 6, 2026 11:56 am

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा से भी बातचीत करेंगे।

World News Live Updates : खामेनेई की अंतिम विदाई से 13 देशों ने बनाई दूरी, अमेरिका के दबाव में लिया फैसला; रिपोर्ट

July 6, 2026 11:47 am

ईरान की समचार एजेंसी तस्नीम ने दावा किया है कि अमेरिका के कूटनीतिक दबाव के कारण 13 देशों ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम विदाई में अपनी भागीदारी रद्द कर दी या डेलिगेशन का स्तर घटा दिया. रिपोर्ट में यह भी जानकारी सामने आई है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कई देशों से समारोह में शामिल न होने की अपील की थी.

वेनेजुएला में भूकंप से हुई तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,342 पहुंची

July 6, 2026 10:15 am

वेनेजुएला में आए दो तेज भूकंप से हुई तबाही का मंजर बेहद खौफनाक है. मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,342 हो गई है, जबकि 16,740 लोग घायल हुए हैं.

World News Live Updates: PM मोदी की 6 दिनों की विदेश यात्रा, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरा आज से शुरू

July 6, 2026 7:46 am

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वह तीनों देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया

July 6, 2026 7:43 am

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर दिया है।  यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि हमले में बैलिस्टिक मिसाइलें, ड्रोन और क्रूज मिसाइलें शामिल थीं

ईरान के खुफिया मंत्रालय ने कड़ी चेतावनी दी

July 4, 2026 4:22 pm

ईरान के खुफिया मंत्रालय ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि इस जंग में खामेनेई समेत कई अधिकारियों की मौत हुई है जिनका बदला लिया जाएगा। जब तक इस हत्या के जिम्मेदार लोगों की मौत का बदला नहीं लिया जाता तब तक यह जख्म नहीं भरेंगे।

खामेनेई की अंतिम विदाई में कई कार्यक्रम

July 4, 2026 2:03 pm

खामेनेई की अंतिम विदाई में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे मंगलवार को कॉम शहर और गुरुवार को मशहद शहर में भी अंतिम विदाई के लिए ले जाया जाएगा, जहां खामेनेई को इमाम रजा दरगाह में दफनाया जाएगा.

ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शुरू हुआ समारोह

July 4, 2026 2:01 pm

अब जंग रुकने के बाद खामेनेई की अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शुरू हो गया। इस समारोह के साथ ही ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला शोक और श्रद्धांजलि व्यक्त करने 100 देशों से लोग पहुंचे है.

फ्रांस में रिकॉर्ड तोड रहा तापमान

July 4, 2026 1:54 pm

फ्रांस में लगभग 80 सालों में सबसे तेज हीटवेव दर्ज की गई. इस दौरान औसत तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 1991-2020 के औसत से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

World News Live Updates: भारत का कड़ा एक्शन, UAPA के तहत पाकिस्तान के 23 नागरिक किए आतंकी घोषित

July 4, 2026 11:15 am

भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है जहां UAPA के तहत 23 नागरिकों को आतंकवादी घोषित कर दिया है. इन सभी पर घुसपैठ, ट्रेनिंग, ड्रोन के जरिए हथियार पहुंचाने और हमलों की साजिश रचने में शामिल होने का आरोप है.

बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना पर बड़ा हमला

July 4, 2026 8:00 am

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोस्ट गार्ड कैंप पर एक बड़ा फिदायीन (आत्मघाती) हमला हुआ है। दावा किया जा रहा है कि इस हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके सैनिकों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार या सेना की ओर से मरने वालों की संख्या के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां ​​अभी घटनास्थल की जांच कर रही हैं। पिछले कुछ सालों में, BLA ने बलूचिस्तान में लगातार सुरक्षा बलों और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाया है।

IRGC की दोटूक चेतावनी: ईरान को झुकाने का सपना दुश्मन अपनी कब्र में ही ले जाएंगे

July 3, 2026 8:42 pm

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के डिप्टी कमांडर ने दुश्मनों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को झुकाने की कोशिश करने वाले अपने मंसूबों के साथ कब्र में चले जाएंगे। उनका दावा है कि देश हर खतरे का मजबूती से जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

6 जुलाई से विदेश दौरे पर पीएम मोदी, तीन देशों की करेंगे अहम यात्रा

July 3, 2026 6:36 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान वह तीनों देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। दौरे में व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही भारत के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर भी जोर रहेगा।

जापान फिर खरीदेगा ईरानी तेल? ऑयल कंपनियों ने शुरू की अहम बातचीत

July 3, 2026 6:34 pm

ईरान से कच्चा तेल खरीदने को लेकर जापान के ऑयल खरीदारों ने बातचीत शुरू कर दी है। दोनों पक्ष संभावित तेल आपूर्ति और व्यापार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रहे हैं। इस कदम को जापान की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और तेल आपूर्ति के नए विकल्प तलाशने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

खामेनेई के अंतिम विदाई समारोह में दिखे भगवाधारी संत

July 3, 2026 3:28 pm

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। तेहरान में अंतिम विदाई के दौरान लाखों लोगों की भीड़ मौजूद थी। इसी बीच भगवा वस्त्र पहने एक भारतीय संत भी वहां दिखाई दिए। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। इसके बाद लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर जनाजे में नजर आए यह भगवाधारी भारतीय संत कौन हैं और वहां किस उद्देश्य से पहुंचे थे।

पाकिस्तान में बड़ा हादसा, खचाखच यात्रियों से भरी खाई में गिरी, 40 की मौत

July 3, 2026 2:34 pm

पाकिस्तान से आज यानी शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यह हादसा खैबर पख्तूनख्वाह और बलूचिस्तान की सीमा के पास दाना सर इलाके में हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से चल रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में बड़े-बड़े पत्थर होने के कारण हादसा बेहद भयावह हो गया। इस हादसे में 40 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

वेनेजुएला में भूकंप से 2,595 लोगों की मौत

July 3, 2026 12:37 pm

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप से 2,595 लोगों की मौत हो गई है और 12,000 से ज्यादा घायल हुए हैं. दोहरे भूकंप से189 इमारतें से तबाह हो गई हैं.

20 मिलियन तक लोग शामिल हो सकते हैं

July 3, 2026 8:12 am

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के अनुसार, तेहरान में 4 और 5 जुलाई को होने वाले सार्वजनिक विदाई समारोह में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ जुटने की आशंका है, जिसमें 20 मिलियन तक लोग शामिल हो सकते हैं.

अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी

July 3, 2026 8:12 am

इजरायली और अमेरिका के हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी और अब बताया जा रहा है कि शव वाले ताबूत को उस स्थान पर ले जाया गया जहां उनकी हत्या की गई थी।

अमेरिका ने इराक को फिर से शुरू किया डॉलर ट्रांसफर

July 2, 2026 3:38 pm

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को इराक के प्रधानमंत्री के दो सहयोगियों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने इराक को अमेरिकी डॉलर की कुछ हवाई खेप फिर से शुरू कर दी हैं, जिन्हें कई महीने पहले रोक दिया गया था।

रूस के हमले से कीव में 10 लोगों की मौत

July 2, 2026 12:06 pm

रूस ने कीव में ताबड़तोड़ हमले कर दिए है. बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमले से लोगों को अंडरग्राउंग होकर शरण लेनी पड़ी और इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है.

रूस के हमले से कीव में 10 लोगों की मौत

July 2, 2026 12:06 pm

रूस ने कीव में ताबड़तोड़ हमले कर दिए है. बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमले से लोगों को अंडरग्राउंग होकर शरण लेनी पड़ी और इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई है.

पौलेंड ने तैनात किए फाइटर जेट

July 2, 2026 8:56 am

हमले के बाद कई जगहों पर आग लग गई पड़ोसी देश में हड़कंप मच गया है और पौलेंड ने इस हमले के बाद अपने फाइटर जेट तैनात कर दिए है.

रूस ने यूक्रेन पर किया हमला

July 2, 2026 8:52 am

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए, जिससे कई विस्फोट, आग और इमारतों को नुकसान पहुंचा हैं.

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में किया हवाई हमला

July 1, 2026 12:16 pm

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में घुसकर हवाई हमला कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में ISIS के ठिकानों को टारगेट किया गया है जिसमें तालिबान ने कई आतंकवादियों के मारे जाने और घायल होने का दावा किया है.

ट्रेड डील के ऐलान से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला

July 1, 2026 12:13 pm

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से पहले, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चार भारतीय कंपनियों पर से अमेरिकी प्रतिबंध हटाकर एक अहम कदम उठाया है। इस फ़ैसले को दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध मज़बूत करने और लंबित ट्रेड एग्रीमेंट का रास्ता साफ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Lahore Tuition Center Roof Collapse: लाहौर में बड़ा हादसा, 14 बच्चों की मौत, 20 घायल

July 1, 2026 8:02 am

पाकिस्तान के लाहौर में एक बड़ा हादसा हुआ, जब एक प्राइवेट ट्यूशन सेंटर की छत अचानक गिर गई। इस दुखद घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और छत गिरने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

World News Live Updates : बालेन शाह की पार्टी ने झंडा ढोने के लिए नाबालिगों को बनाया सदस्य

June 30, 2026 5:42 pm

बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की सदस्यता रिपोर्ट ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है. पार्टी के कुल 5.23 लाख से अधिक सदस्यों में 35,257 सदस्य नाबालिग पाए गए हैं. ऐसे में विपक्ष और बाल अधिकार संगठनों ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नाबालिगों के अधिकारों के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाए हैं.

World News Live Updates : साढ़े 4 करोड़ लोगों पर आ सकता है गरीबी का संकट, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट

June 30, 2026 5:41 pm

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख वैश्विक विकास नेटवर्क यूएनडीपी (UNDP) ने दुनिया में बढ़ती आर्थिक अनिश्चितताओं और विकास की सुस्त रफ्तार चेतावनी जारी की है. UNDP के मुताबिक वैश्विक विकास की कमजोर स्थिति बनी रहती है, तो ऊपरी-मध्यम-आय वाले मानकों के आधार पर दुनिया भर में अतिरिक्त 1.7 करोड़ लोग गरीबी की चपेट में आ सकते हैं. हालात और बिगड़ने पर यह संख्या बढ़कर 4.5 करोड़ तक पहुंच सकती है.

ईरान परमाणु हथियार न बनाने के लिए सहमत

June 30, 2026 1:57 pm

दोहा में नई बातचीत से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु हथियार न बनाने के लिए सहमत हो गया है.

अमेरिका और ईरान की बातचीत से पहले ही तनातनी जारी

June 30, 2026 7:49 am

कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान की बातचीत से पहले ही तनातनी जारी है और अब ईरान ने कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ कोई बैठक निर्धारित नहीं है और इस अटकलों को खारिज कर दिया है.

World Live Updates: वेनेजुएला में मलबे में मिल रही लाशें, मौत का आंकड़ा 1700 के पार, आफ्टरशॉक का सिलसिला जारी

June 30, 2026 7:36 am

वेनेजुएला में दोहरे भूकंप के बाद हर तरफ तबाही का मंजर है और कई इमारतें ढह गई है जिसके मलबे में लाशे मिल रही है और अंतर्राष्ट्रिय सहायता भी तेज हो गई है। अबतक मौत का आंकड़ा 1700 के पार हो गया है.

पाकिस्तान का दावा - अफगान सीमा पर सुरक्षा बलों ने 29 आतंकियों को मार गिराया

June 29, 2026 2:18 pm

पकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच काफी समय से तनाव चल रहा है. बहुत मौकों पर दोनों देशों ने एक दूसरे पर सैन्य कार्रवाई की हैं. इसी कड़ी में आज पाकिस्तान के अधिकारियों के कहा है, हालिया घातक हमलों के जवाब में सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर जमीनी अभियान और हवाई हमले किए, जिसमें 29 लड़ाके मारे गए.

पूर्वी फ्रांस में विमान क्रैश, 11 लोगों की मौत

June 29, 2026 8:37 am

पूर्वी फ्रांस में एक नागरिक विमान क्रैश होने से 11 लोगों की मौत हो गई है। विमान में सवार पायलट और 10 यात्रियों की मौत हो गई है, जिनमें पांच छात्र और पांच ट्रेनर शामिल थे।

सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर क्रैश

June 29, 2026 8:28 am

सऊदी अरब में रास तनुरा में अरामको का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की मौत हो गई।

कराची अटैक के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हमला

June 29, 2026 8:27 am

पाकिस्तान के अंदर खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और कराची स्थित पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) कैंप के निर्दोष लोगों के खिलाफ हुई कई आतंकवादी घटनाओं के बाद यह हमला किया गया है।

World Live Updates: कराची अटैक के बाद पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हमला, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा

June 29, 2026 8:03 am

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में जमीनी और हवाई हमला कर दिया है जिसमें 29 आतंकियो के मारे जाने का दावा किया गया है.

अमेरिका की कार्रवाई पर ईरान का पलटवार

June 28, 2026 10:30 am

ईरान की सेना (IRGC) का दावा है कि उसने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिका के 8 फौजी ठिकानों (सैन्य ठिकानों) पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया है।

वेनेजुएला भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 1430

June 28, 2026 7:31 am

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। 25 जून को आए दो भूकंपों के बाद, शुक्रवार को इसके उत्तरी तट के पास 4.9 तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। इस आपदा में अब तक 1,430 लोगों की मौत हो चुकी है और 3,360 से अधिक लोग घायल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अभी भी 51,700 से ज्यादा लोग लापता हैं, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। हालांकि, राहत और बचाव कार्य जारी है और अब तक 243 लोगों को मलबे से जिंदा बचाया जा चुका है।

अफगानिस्तान में 6.2 का भूकंप, दिल्ली-NCR तक हिली धरती

June 27, 2026 7:43 pm

शनिवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में 6.2 तीव्रता का तेज भूकंप आया। भूकंप के झटके कई देशों तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर स्थित था। इसका स्थान 36.442° उत्तरी अक्षांश और 70.672° पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 215 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप काफी गहराई में आया था। इसी वजह से इसके झटके अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत के उत्तरी हिस्सों, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान सहित कई देशों में महसूस किए गए।

यूरोप के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर

June 27, 2026 2:33 pm

यूरोप के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। जर्मनी में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया, जहां पारा 41.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

पाकिस्तान में लगे भूकंप के झटके, 5.4 तीव्रता से कांपी धरती

June 27, 2026 12:04 pm

वेनेजुएला के बाद पाकिस्तान में भूकंप के झटके लगे है और 5.4 तीव्रता से धरती कांपी है लेकिन जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है.

PM मोदी की सेशेल्स यात्रा

June 27, 2026 12:02 pm

सेशेल्स की यात्रा से समुद्री सहयोग बढ़ेगा और साथ ही सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशहाल हिंद महासागर क्षेत्र का विजन भी आगे बढ़ेगा।

27-29 जून 2026 तक PM मोदी सेशेल्स के लिए रवाना

June 27, 2026 12:01 pm

रिपब्लिक ऑफ सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर 27-29 जून 2026 तक PM मोदी सेशेल्स के लिए रवाना

ट्रंप भारत का दौरा कर सकते है

June 27, 2026 11:33 am

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2027 की शुरूआत में ट्रंप भारत का दौरा कर सकते है

IRGC ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

June 27, 2026 8:05 am

IRGC US हमले के जवाब में इलाके में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है.

अमेरिका ने ईरान पर नया हमला कर दिया

June 27, 2026 8:04 am

अमेरिका ने ईरान पर नया हमला कर दिया है और US के लड़ाकू विमानों ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज को निशाना बनाया है.

भारी मशीनों की कमी, भारी तबाही का मंजर

June 27, 2026 7:59 am

भूकंप के बाद भारी तबाही का मंजर है और भारी मशीनों की कमी और अंतरराष्ट्रीय सहायता टीमों के देरी से पहुंचने के कारण बचाव अभियान में देरी हो रही है और अस्पताल भरे हुए है.

वेनेजुएला में दोहरे भूकंप से मौत का आंकड़ा बढ़ा

June 27, 2026 7:54 am

वेनेजुएला में दोहरे भूकंप से अब तक 926 लोगों की मौत हो गई है और 50 हजार से अधिक लोग लापता बताए जा रहे है.

Venezuela Earthquake Live Updates: वेनेजुएला में फिर कांपी धरती,

June 27, 2026 7:53 am

वेनेजुएला में फिर धरती कांपी है और अब 4.9 तीव्रता का भूकंप आया है.

World News Live Updates : वेनेज़ुएला में मदद के लिए अमेरिका बढ़ा रहा सैन्य ताकत

June 26, 2026 3:33 pm

अमेरिकी सदर्न कमांड ने कहा है कि वह भूकंप राहत कार्यों में मदद के लिए इस इलाके में अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है।

World News Live Updates : ब्रिटेन में टूटी 188 साल पुरानी परंपरा, अब पैलेस में नहीं रहेंगे किंग चार्ल्स

June 26, 2026 3:26 pm

बकिंघम पैलेस की 369 मिलियन पाउंड की मरम्मत पूरी होने के बाद भी किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला वहां नहीं रहेंगे. उनका आधिकारिक घर क्लेरेंस हाउस ही रहेगा. बकिंघम पैलेस शाही कार्यक्रमों और प्रशासन का केंद्र बना रहेगा, जबकि आम लोगों के लिए महल पहले से ज्यादा समय तक खोला जाएगा.

Venezuela Earthquake Live Updates : साउथ कोरिया के दौरे पर एस जयशंकर

June 26, 2026 3:21 pm

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर साउथ कोरिया के दौरे पर हैं. इस दौरान भारत-दक्षिण कोरिया रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने, व्यापार, निवेश, रक्षा, उभरती प्रौद्योगिकियों और लोगों से लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई.

वेनेजुएला की मदद के लिए भारत का ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ अभियान शुरू

June 26, 2026 3:18 pm

बेनेजुएला को भयंकर भूकंप की चपेट के चलते भारी नुक्सान झेलना पड़ा है. इसी को लेकर भारत वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया है. विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ऑपरेशन अमिस्ताद जारी है.

एक महीने तक मुफ्त सेवाएं प्रदान करेगा

June 26, 2026 8:18 am

स्टारलिंक ने कहा कि वेनेजुएला में आए भूकंप में वह वहां अपने उपयोगकर्ताओं को एक महीने तक मुफ्त सेवाएं प्रदान करेगा

वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने की पेशकश

June 26, 2026 8:16 am

दुनिया के कई हिस्सों के12 देशों से अधिक ने वेनेजुएला को हरसंभव सहायता देने की पेशकश की है

मृतकों की संख्या 235 हो गई

June 26, 2026 8:14 am

मृतकों की संख्या 32 से बढ़कर 235 हो गई है और घायलों की संख्या 4300 पहुंच गई है.

Venezuela Earthquake Live Updates: वेनेजुएला भूकंप से मचा हाहाकार, 235 लोगों की मौत, 4300 घायल

June 26, 2026 8:10 am

वेनेजुएला भूकंप से हाहाकार मच गया है और अब तक 235 लोगों की मौत हो गई है और 4300 घायलों की संख्या पहुंच गई है.

Venezuela Earthquake Live Updates : मलबे में फंसे तीन बच्चों को जिंदा बचाया गया

June 25, 2026 12:58 pm

वेनेजुएला में भूकंप के बाद ला गुआइरा में गिरी एक इमारत के मलबे में फंसे तीन बच्चों को जिंदा बचा लिया गया है। राहत और बचाव दल अब भी प्रभावित इलाकों में लोगों की तलाश में जुटे हैं।

Venezuela Earthquake Live Updates : वेनेजुएला भूकंप पर राष्ट्रपति डेल्सी की अपील : लापता लोगों, टूटे घरों की जानकारी वेनएप पर दें

June 25, 2026 12:55 pm

वेनेजुएला की राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने लोगों से अपील की है कि लापता लोगों और टूटे घरों की जानकारी वेनएप पर दें। वेनेजुएला का वेनएप थोड़ा विवादित रहा है। यह पहले सामाजिक और राजनीतिक रूप से नियंत्रण रखने के रूप में इस्तेमाल होता था।

Venezuela Earthquake Live Updates : दक्षिण अमेरिका के 8 देश मदद के लिए आगे आए

June 25, 2026 12:54 pm

वेनेजुएला बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में दक्षिण अमेरिका के 8 देशों ने वेनेजुएला हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। ब्राजील, अर्जेंटीना, पेरू, मेक्सिको, कोलंबिया, बोलीविया, कोस्टा रिका और एल सल्वाडोर ने संवेदना व्यक्त करते हुए राहत और बचाव कार्य में सहयोग की पेशकश की है।

वेनेजुएला में भूकंप के बाद मौत की पुष्टि

June 25, 2026 11:15 am

वेनेजुएला में भूकंप के बाद 32 लोगों की मौत और 700 लोग घायल हो गए है.

भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है: PM मोदी

June 25, 2026 11:12 am

वेनेजुएला में भारी तबाही के बाद PM मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है और कहा कि भारत हरसंभव मदद के लिए तैयार है.

जापान में लगे भूकंप के तेज झटके

June 25, 2026 8:51 am

वेनेजुएला के बाद जापान में भी 6.9 तीव्रता के जोरदार झटके लगे है.

दूसरा भूकंप का शक्तिशाली झटका

June 25, 2026 8:27 am

40 सेकेंड के बाद दूसरा राजधानी से लगभग 293 किलोमीटर पश्चिम में युमारे के पास 7.5 तीव्रता का भूकंप आया

7.2 तीव्रता का पहला भूकंप

June 25, 2026 8:27 am

7.2 तीव्रता का पहला भूकंप सैन फेलिप के पास आया

Venezuela में इमरजेंसी घोषित

June 25, 2026 8:25 am

वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज राष्ट्र को संबोधित करते हुए इमरजेंसी घोषित कर दी है

भारी तबाही में मृतकों की संख्या लाखों में

June 25, 2026 7:45 am

अमेरिकी भूविज्ञान विभाग (यूएसजीएस) ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारी तबाही में मृतकों की संख्या 10,000 से 100,000 के बीच हो सकती है.

World News Live Updates: वेनेजुएला में भूकंप के जोरदार झटके, काराकास में भारी नुकसान

June 25, 2026 7:42 am

वेनेजुएला में भूकंप के शक्तिशाली झटके लगने के बाद राजधानी काराकास में भारी नुकसान देखने को मिला है.

World News Live Updates: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही

June 25, 2026 7:40 am

वेनेजुएला में भूकंप के 7.1 और 7.5 दो जोरदार झटके लगे है जिससे इमारतें ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है और भारी जानमाल के नुकसान की आशंका है.

World News Live Updates : फ्रांस में गर्मी से अब तक 58 लोगों की मौत

June 24, 2026 4:08 pm

फ्रांस में गर्मी के कारण 58 लोगों की मौत हो गई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नदियों, झीलों और नहरों में नहाने जा रहे हैं। इसके चलते पिछले कुछ दिनों में 40 लोगों की डूबकर मौत हो गई है। इनमें ज्यादातर युवा शामिल हैं।

World News Live Updates : ईरानी सांसद बोले- सुप्रीम लीडर ने MoU का मसौदा 25 बार देखा

June 24, 2026 4:06 pm

ईरान के सांसद अब्दोलहोसैन रूहोलअमीनी ने बुधवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के मसौदे को ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कम से कम 25 बार देखा।

World News Live Updates : ईरान में 4 जुलाई से शुरू होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार

June 24, 2026 4:05 pm

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह 4 जुलाई से शुरू होगा। अंतिम संस्कार समिति के प्रवक्ता ने कहा कि इससे जुड़ी तैयारियां कई बार पूरी कर ली गई थीं, लेकिन युद्ध की वजह से समारोह को बार-बार स्थगित करना पड़ा।

World News Live Updates : अपने देश में घिरे ट्रंप, सीनेट में पास हुआ ये प्रस्ताव

June 24, 2026 3:52 pm

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राजनीति में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य नीति को लेकर बड़ा टकराव सामने आया है. अमेरिकी सीनेट ने ईरान के खिलाफ आगे किसी भी सैन्य कार्रवाई को सीमित करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.सीनेट में यह प्रस्ताव 50-48 के करीबी अंतर से पारित हुआ.

World News Live Updates : ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

June 24, 2026 3:47 pm

ईरान में सुरक्षा हालात में हालिया सुधार के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. दूतावास का कहना है कि स्थिति पहले से बेहतर हुई है, लेकिन भारतीय नागरिक अगले आदेश तक ईरान की गैर-जरूरी यात्रा करने से बचें.

यूरोप के कई देशों ने रेड हीट वेव अलर्ट किया जारी

June 24, 2026 12:56 pm

यूरोप इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है, और कई वर्षों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं. इसी बीच कई देशों ने रेड हीटवेव अलर्ट जारी कर दिया है.

ईरान का मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के साथ समझौता में शामिल नहीं है

June 24, 2026 8:30 am

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने कहा कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के साथ 14 सूत्री समझौता ज्ञापन (एमओयू) में शामिल नहीं है

World News Live Updates: न्यूक्लियर शर्त पर फंसा पेंच

June 24, 2026 8:24 am

ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि न्यूक्लियर जांच के लिए IAEA को इजाजत नहीं देता तो समझौता रद्द होगा.

World News Live Updates : ईरान जंग में इजराइल-अमेरिका से ज्यादा भारतीय मरे, कतर से ओमान तक की पूरी रिपोर्ट

June 23, 2026 4:08 pm

ईरान-अमेरिका युद्ध में इजराइल के 24 और अमेरिका के 13 लोगों की मौत हुई है. वहीं, इस युद्ध में अब तक 25 भारतीय भी मारे जा चुके हैं.

World News Live Updates : अमेरिका में ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा

June 23, 2026 3:57 pm

प प्रशासन ने एक नया नियम प्रस्तावित किया है जिसकी वजह से अप्रवासियों के लिए अमेरिकी नागरिक बनने के लिए जरूरी फ़ॉर्म भरने की लागत बहुत बढ़ जाएगी. अगर यह नियम लागू होता है, तो ग्रीन कार्ड भी महंगे हो जाएंगे और इसका असर सीधे-सीधे अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर भी पड़ेगा.

इबोला से मौत का आंकड़ा 1,048 पहुंचा

June 23, 2026 2:42 pm

इबोला से मौत का आंकड़ा 1,048 हो गया है जिसमें 267 लोगों की मौत भी शामिल हैं। देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इबोला को लेकर एक नई रिपोर्ट जारी की है.

बैठक में समूह के 11 सदस्य देशों के सुरक्षा प्रमुख भागीदारी कर रहे हैं

June 23, 2026 2:41 pm

इन देशों में भारत, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्‍त अरब अ‍मीरात (UAE) शामिल हैं. इसका मुख्य विषय ‘दुनिया के सामने मौजूद गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियां’ है.

नई दिल्ली में ब्रिक्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों बैठक

June 23, 2026 2:40 pm

नई दिल्ली में ब्रिक्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों बैठक जारी है. दो दिन की इस बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल कर रहे हैं.

ट्रंप ने कहा मैं समस्या का समाधान करने वाला व्यक्ति हूं

June 23, 2026 8:31 am

ट्रंप ने कहा कि समस्या हल हो जाएगी। मैं समस्या का समाधान करने वाला व्यक्ति हूं। मैं समस्याओं को बहुत जल्दी हल कर लेता हूं, जिसमें पत्नी से जुड़ी समस्या भी शामिल है.

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख

June 23, 2026 8:29 am

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने घटना पर शोक जताया और पीड़ित परिवार के प्रति दुख जाहिर किया.

रास लाफान में हुई घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत

June 23, 2026 8:26 am

धमाके के बाद दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि कतर के रास लाफान में हुई घटना में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई

Lake Lucerne Summit Live Update : ईरान-अमेरिका के बीच घंटों चली बात, बना शान्ति समझौते पर रोडमेप

June 22, 2026 6:17 pm

स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच एक बड़ी कूटनीतिक पहल सामने आई है. दोनों देशों ने 60 दिनों के अंदर फाइनल एग्रीमेंट तक पहुंचने के मकसद से एक रोडमैप पर सहमति जताई है. कतर और पाकिस्तान ने सोमवार को जारी संयुक्त बयान में इस प्रगति को उत्साहजनक बताया है.

Lake Lucerne Summit Live Update : अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही वार्ता समाप्त

June 22, 2026 5:21 pm

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ ने इस मैराथन दौर की शुरुआती बातचीत को पूरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी लंबे संघर्ष को हमेशा के लिए समाप्त करना है।

Lake Lucerne Summit Live Update : अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही वार्ता समाप्त

June 22, 2026 5:21 pm

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ ने इस मैराथन दौर की शुरुआती बातचीत को पूरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी लंबे संघर्ष को हमेशा के लिए समाप्त करना है।

Lake Lucerne Summit Live Update : अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही वार्ता समाप्त

June 22, 2026 5:21 pm

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ ने इस मैराथन दौर की शुरुआती बातचीत को पूरा किया, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी लंबे संघर्ष को हमेशा के लिए समाप्त करना है।

World News Live Updates : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने किया पद छोड़ने का एलान, इस्तीफ़ा देने के बाद कहा- देश हित में फैसला

June 22, 2026 2:27 pm

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने 22 जून सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पद छोड़ने के बाद उन्होंने कहा कि उन्होंने यह फैसला देश हित में लिया है। बता दें स्टार्मर ने अपना इस्तीफा कार्यकाल पूरा होने से पहले दिया है.

Lake Lucerne Summit Live Update : लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ की फोन पर बातचीत

June 22, 2026 2:22 pm

लेबनानी राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस बातचीत का मुख्य फोकस इलाके में जारी सैन्य तनाव को कम करना और शांति बहाली की कोशिशों को मजबूत करना था।

Lake Lucerne Summit Live Update : ईरान-अमेरिका के बीच MoU पर बातचीत, समझौते लागू होने पर होगा काम शुरू

June 22, 2026 2:20 pm

ईरानी छात्र समाचार एजेंसी (ISNA) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस द्विपक्षीय वार्ता का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच हुए समझौते को लागू करने की कार्यप्रणाली (मैकेनिज्म) तय करना और इससे जुड़े तकनीकी कार्य समूहों (वर्किंग ग्रुप्स) का गठन करना है।

भारत के साथ युद्ध छेड़ने की धमकी

June 22, 2026 12:38 pm

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने गीदड़ भभकी देते हुए भारत के साथ युद्ध छेड़ने की धमकी दी है। साथ ही मिलिट्री एक्शन करने पर भी बयान दिया है।

कतर की रास लाफेन क्षेत्र में भीषण धमाका

June 22, 2026 12:38 pm

कतर के सबसे बड़े प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल रास लाफेन क्षेत्र में भीषण विस्फोट गया जिसके बाद आग लग गई। इस धमाके में 54 लोग घायल हो गए है और 18 लोग लापता है

स्विट्जरलैंड में अंतरिम समझौते पर आगे की कार्रवाई के लिए वार्ता

June 22, 2026 7:47 am

स्विट्जरलैंड में अमेरिकी उपराष्ट्रपति और ईरानी अधिकारियों के बीच अंतरिम समझौते पर आगे की कार्रवाई के लिए वार्ता

ईरान और अमेरिका के बीच सहमती

June 22, 2026 7:45 am

ईरान और अमेरिका 60 दिनों के भीतर अंतिम शांति समझौते पर सहमत हुए

World News LIVE Updates: 80 मिनट की बातचीत, ट्रंप ने दी धमकी, US-ईरान अंतिम समझौते करने पर हुए सहमत

June 22, 2026 7:45 am

US-ईरान के बीच तकनीक बातचीत को लेकर लगभग 80 मिनट बातचीत हुई और इस दौरान ट्रंप ने ईरान को धमकी भी दी थी.

World News LIVE Updates: बांग्लादेश में सड़कों पर उतरे हजारों हिंदू, “जय श्री राम के नारे” से गूंजा ढाका

June 20, 2026 3:01 pm

बांग्लादेश की सड़कों पर हजारों हिंदू उतर गए है और पूरा ढाका “जय श्री राम के नारे” से गूंज उठा है.

इजरायल ने एक बार फिर दक्षिणी लेबनान में वाई हमले और ड्रोन

June 20, 2026 2:59 pm

इजरायल ने एक बार फिर दक्षिणी लेबनान में लड़ाकू विमान से हवाई हमले और ड्रोन दागे थे जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है.

लंदन में दो ट्रेनों की भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से ज्यादा लोग घायल

June 20, 2026 10:18 am

शुक्रवार शाम UK के बेडफ़ोर्ड के पास एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ, जिसमें ईस्ट मिडलैंड्स रेलवे (EMR) की दो पैसेंजर ट्रेनों की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई और लगभग 89 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इसे "बड़ी घटना" (major incident) घोषित किया गया और राहत व बचाव कार्य शुरू किए गए।

US-Iran Deal पर आज बड़ा दिन! स्विट्जरलैंड में होगी अहम वार्ता

June 20, 2026 8:45 am

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते के लिए शनिवार का दिन अहम माना जा रहा है। बातचीत के लिए अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची स्विट्जरलैंड पहुँचने वाले हैं। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान और कतर के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। इज़राइल-हिज़्बुल्लाह संघर्ष के कारण रुकी हुई बातचीत अब युद्धविराम के बाद फिर से शुरू हो रही है।

World News Live Updates: शांति समझौता फेल? लेबनान पर इजरायल के हमले में 18 लोगों की जान गई

June 19, 2026 5:24 pm

इजरायल और लेबनान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रातभर चली झड़पों में इजरायल के 4 सैनिकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हमला ईरान समर्थित संगठन हिज्बुल्लाह की ओर से किए गए सबसे बड़े हमलों में से एक था। दूसरी ओर, इजरायली सेना की जवाबी कार्रवाई में लेबनान में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई। दोनों पक्षों के बीच बढ़ती हिंसा ने क्षेत्र में हालात को और गंभीर बना दिया है।

World News Live Updates: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर किया ड्रोन अटैक, ISIS के कैंप तबाह

June 19, 2026 2:53 pm

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर ड्रोन अटैक कर दिया है जिसमें ISIS के कैंप तबाह करने का दावा किया गया है.

हिजबुल्लाह ने इजरायली सैनिकों पर किया हमला, 4 की मौत

June 19, 2026 1:43 pm

हिजबुल्लाह ने इजरायली सैनिकों पर करने और 4 सैनिकों के मारे जाने के बाद इजरायल ने दक्षिणी लेबनान पर भीषण हमले शुरू कर दिए है.

कांगो में इबोला के एक्टिव मामले बढ़े

June 19, 2026 12:28 pm

कांगो में इबोला के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 896 हो गई है, जिनमें 232 लोगों की मौत हो गई

PM मोदी और ट्रंप के मुलाकात

June 19, 2026 12:27 pm

फ्रांस की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कई मुद्दों पर चर्चा

अमेरिका के फेमस न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ गोलीबारी

June 19, 2026 12:27 pm

अमेरिका के फेमस न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ गोलीबारी के बाद हड़कंप मच गया है, जिसमें लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

अफ्रीका देश की राजधानी नाइजर के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर भीषण हमला

June 19, 2026 12:08 pm

अफ्रीका देश की राजधानी नाइजर के सबसे बड़े एयरपोर्ट पर भीषण हमला, जिसमें कुल 35 लोगों की मौत हो गई है

World News Live Updates : UAE में 15 साल से कम उम्र वालों पर सोशल मीडिया बैन, ऐसा करने वाला पहला देश

June 18, 2026 5:22 pm

UAE में 15 साल से कम उम्र वालों पर सोशल मीडिया बैन, ऐसा करने वाला पहला अरब देश बना UAE ने सोशल मीडिया चलाने की उम्र 15 साल तय की है और ऐसा करने वाला यह पहला अरब देश बना है. 15 साल से कम उम्र के बच्चे अब इस देश में अकाउंट नहीं बना सकेंगे.

World News Live Updates : अमेरिका-इरान समझौते को लागू करने पर स्विट्जरलैंड में बातचीत तय: बर्न

June 18, 2026 4:34 pm

स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (18 जून) को इस बात की पुष्टि की है कि पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को लागू करने पर "शुरुआती बातचीत" शुक्रवार (19 जून) को स्विट्जरलैंड में होने की योजना है।

World News Live Updates : अमेरिका-इरान समझौते को लागू करने पर स्विट्जरलैंड में बातचीत तय: बर्न

June 18, 2026 4:34 pm

स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार (18 जून) को इस बात की पुष्टि की है कि पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को लागू करने पर "शुरुआती बातचीत" शुक्रवार (19 जून) को स्विट्जरलैंड में होने की योजना है।

हमले के बाद रूस में हाई अलर्ट घोषित

June 18, 2026 2:17 pm

यूक्रेन के अब तक सबसे बड़े हमले में मॉस्को दहल गया है जहां तेल रिफाइनरी, इमारत समेत कई जगह भारी नुकसान पहुंचा है साथ ही रूस में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

Ukraine Drone Attack On Russia: यूक्रेन ने रूस पर दागे 555 ड्रोन, ऑयल रिफाइनरी फूंकी, मॉस्को के एयरपोर्ट बंद

June 18, 2026 2:10 pm

यूक्रेन ने रूस पर भीषण 555 ड्रोन से हमला कर दिया है जिसमें मॉस्को में तेल रिफाइनरी में धमाका हो गया.

World News Live Updates: थम गई जंग, अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता

June 18, 2026 7:39 am

4 महीने से जारी जंग अब थम गई है. अमेरिका और ईरान के बीच फाइनल समझौता हो गया है और ट्रंप ने औपचारिक रुपय से MOU पर साइन कर दिए है.

“कई भारतीयों की जान गई”…PM मोदी ने G 7 Summit में उठाया मुद्दा

June 17, 2026 7:43 am

PM मोदी ने G 7 Summit में भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि जंग में कई भारतीय नागरिकों की मौत हुई है.

World News Live Updates : ट्रंप ने कहा- ईरान में अब ‘तार्किक नेतृत्व’ है

June 16, 2026 4:16 pm

शुरुआती जंग के दौरान अमेरिकी और इजरायली हमलों में कई ईरानी अधिकारियों के मारे जाने के बाद, ट्रंप ने कहा है कि उनके विचार में अब ईरान के पास "एक तार्किक (समझदार) नेतृत्व है।"

अमेरिका और ईरान के बीच आगे दो चरणों में बातचीत होगी

June 16, 2026 2:47 pm

डील साइन करने के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि समझौते के बाद बातचीत जारी रहेगी और आगे दो चरणों में बातचीत होगी.

अमेरिका और ईरान के बीच आगे दो चरणों में बातचीत होगी

June 16, 2026 2:47 pm

डील साइन करने के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि समझौते के बाद बातचीत जारी रहेगी और आगे दो चरणों में बातचीत होगी.

World News Live Updates: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ शांति समझौता, सभी मोर्चों पर युद्धविराम की घोषणा

June 16, 2026 2:23 pm

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौता पर हस्ताक्षर हो गए है और ईरान के विदेश मंत्री ने सभी मोर्चों पर युद्धविराम की घोषणा कर दी है.

ईरान और अमेरिका के बीच फाइनल हुई डील

June 16, 2026 8:09 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान "कभी भी परमाणु हथियार न रखने" पर सहमत हो गया है.

अमेरिकी सेना का घातक B-52 बॉम्बर विमान क्रैश

June 16, 2026 8:01 am

अमेरिकी सेना का घातक B-52 बॉम्बर विमान क्रैश हो गया है और राख में बदल गया है जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई है.

World News Live Updates : युद्ध समाप्ति के समझौते का अहम हिस्सा है लेबनान: ईरान

June 15, 2026 6:28 pm

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ युद्ध समाप्त करने के समझौते में लेबनान एक अहम हिस्सा है। उन्होंने आगे बताया कि इस समझौते के मसौदे (ड्राफ्ट मेमोरेंडम) में लेबनान का तीन बार जिक्र किया गया है, जिसमें सभी मोर्चों पर युद्ध को खत्म करने के साथ-साथ उसकी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने की बात कही गई है।

World News Live Updates : Strait of Hormuz में समुद्री सेवा शुल्क वसूलेगा ईरान

June 15, 2026 6:25 pm

ईरान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि Strait of Hormuz में समुद्री सेवा शुल्क (maritime service fees) लिया जाएगा।

World News Live Updates : Strait of Hormuz में समुद्री सेवा शुल्क वसूलेगा ईरान

June 15, 2026 6:25 pm

ईरान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि Strait of Hormuz में समुद्री सेवा शुल्क (maritime service fees) लिया जाएगा।

World News Live Updates : अमेरिका के साथ समझौते पर हस्ताक्षर से पहले क्षेत्रीय देशों का दौरा करेगा ईरान

June 15, 2026 6:22 pm

इस्माइल बघाई ने कहा है कि इस सप्ताह स्विट्जरलैंड में संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिका) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर होने से पहले क्षेत्रीय दौरों की योजना बनाई गई है।

अमेरिका में स्काईडाइवर प्लेन क्रैश, 12 लोगों की मौत

June 15, 2026 7:46 am

अमेरिका में उड़ान भरने के बाद स्काईडाइवर प्लेन क्रैश हो गया जिसमें 11 स्काईडाइवर समेत 1 पायलट की मौत हो गई है.

World News Live Updates: अमेरिका और ईरान के बीच हुआ शांति समझौता

June 15, 2026 7:44 am

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. 14 घंटे से चली अधिक बातचीत के बाद यह कामयाबी मिली है.

World News Live Updates : अमेरिका-ईरान समझौते पर रविवार को होंगे हस्ताक्षर, इसके बाद खुलेगा स्ट्रेट ऑफ़ होर्मूज - डोनाल्ड ट्रंप

June 14, 2026 12:31 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान के साथ एक समझौते पर रविवार (14 जून) को हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इसके तुरंत बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज सभी के लिए खोल" दिया जाएगा।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान

June 13, 2026 7:46 am

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के साथ परमाणु बातचीत तब तक आगे नहीं बढ़ेगी जब तक कि अंतरिम समझौता लागू नहीं हो जाता

World News Live Updates: खत्म होगी जंग! ईरान और अमेरिका डील के करीब

June 13, 2026 7:42 am

ईरान और अमेरिका के बीच जारी जंग जल्द खत्म होने के करीब है दोनों देशों के बीच शांति समझौता पर मुहर लग सकती है.

अमेरिका-ईरान के बीच होगा समझौता!

June 12, 2026 7:57 am

ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के साथ बातचीत और जंग रुकने का दावा किया है और यूरोप में डील फाइनल की बात कही है लेकिन ईरान ने इस बात से साफ मना कर दिया है.

World News Live Updates : अमेरिका ने जहाज MT जलवीर पर हमले की बात कही

June 11, 2026 5:47 pm

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि उसने इस हफ्ते तीसरे कारोबारी जहाज एमटी जलवीर पर हमला किया है। CENTCOM के मुताबिक, गिनी-बिसाऊ के झंडे वाले इस जहाज पर ईरानी तेल ले जाने का आरोप था। अमेरिका का कहना है कि जहाज के क्रू ने उसके निर्देश नहीं माने, इसलिए एक अमेरिकी विमान ने जहाज के इंजन वाले हिस्से पर दो हेलफायर मिसाइल दागीं।

World News Live Updates : होर्मुज को खोलने पर अमेरिका और ईरान के अलग-अलग दावे

June 11, 2026 4:09 pm

मध्य पूर्व में फिर से हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. स्ट्रेट ऑफ़ हार्मुज को लेकर अभी ईरान और अमेरिका के दावे अलग-अलग हैं। ईरान ने घोषणा की है कि उसने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है। जो भी तेल टैंकर या कारोबारी जहाज इस रास्ते से गुजरने की कोशिश करेगा, उसे निशाना बनाया जा सकता है। दूसरी ओर अमेरिकी सेना का कहना है कि होर्मुज बंद नहीं हुआ है। जहाज अब भी इस रास्ते से आ-जा रहे हैं।

World News Live Updates : ईरान ने अमेरिका पर लगाया युद्धविराम तोड़ने का आरोप

June 11, 2026 4:07 pm

ईरान ने अमेरिका के हालिया हमलों की कड़ी आलोचना की है। उसका कहना है कि इन हमलों की वजह से 8 अप्रैल से लागू युद्धविराम का कोई मतलब नहीं रह गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन किया है। मंत्रालय के मुताबिक, किसी भी देश की सीमा और संप्रभुता का सम्मान होना चाहिए।

Bahrain Flight Route Cancel : एयर एशिया ने फिलहाल कैंसिल की बहरीन रूट की उड़ानें

June 11, 2026 2:27 pm

मलेशिया की कम लागत वाली एयरलाइन एयरएशिया एक्स ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष और सुरक्षा चिंताओं के कारण अपने नए बहरीन उड़ान मार्ग की शुरुआत फिलहाल टाल दी है.

World News Live Updates : जॉर्डन का दावा, ईरान से दागी गई 20 मिसाइलें मार गिराईं

June 11, 2026 1:57 pm

जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा के मुताबिक, सेना ने ईरान की ओर से दागी गई 20 मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया गया है, हालाँकि कुछ मलवा नीचे गिरने की जानकारी है मगर इससे किसी तरह की हानि से इनकार किया गया है.

World News Live Updates : गाजा में इजरायली हमलों में 1 की मौत, 3 लोग घायल

June 11, 2026 1:55 pm

फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा पट्टी के नुसेरात कैंप, अल-ज़ैतून इलाके और बेइत लाहिया शहर में इजरायली गोलाबारी और फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं.

World News Live Updates : ओमान के शिनास बंदरगाह के पास जहाज पर हमला

June 11, 2026 1:08 pm

ओमान में भारतीय दूतावास ने बताया है कि उसे शिनास बंदरगाह के पास एक जहाज से जुड़ी घटना की जानकारी मिली है. दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि वह पूरे घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है और अधिक जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है.

World News Live Updates : अमेरिकी हमले में तीनों भारतीय नाविकों की मौत

June 11, 2026 12:15 pm

ओमान तट पर बड़ा हादसा भारत के लिए बड़ा दुःख लेकर आया है. बता दें, ओमान के तट के पास तेल टैंकर Settebello पर हुए अमेरिकी हमले में तीनों भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य अब भी लापता है.

World News Live Updates : अमेरिकी हमले में तीनों भारतीय नाविकों की मौत

June 11, 2026 12:15 pm

ओमान तट पर बड़ा हादसा भारत के लिए बड़ा दुःख लेकर आया है. बता दें, ओमान के तट के पास तेल टैंकर Settebello पर हुए अमेरिकी हमले में तीनों भारतीय नाविकों की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य अब भी लापता है.

World News Live Updates : UN में पाकिस्तान-चीन को झटका, नहीं घोषित करा पाए BLA और मजीद ब्रिगेड को आतंकी

June 11, 2026 12:12 pm

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान और चीन को मुंह की खानी पड़ी है. दोनों देश BLA और मजीद ब्रिगेड को आतंकी नहीं घोषित करा सके. अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसकी सहयोगी इकाई मजीद ब्रिगेड को संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक आतंकवादी सूची में शामिल करने के प्रस्ताव को रोक दिया.

चीन में भीषण विस्फोट, 7 लोगों की मौत

June 11, 2026 7:45 am

चीन के गुआंग्शी में भीषण विस्फोट हुआ है जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है और 17 लोग घायल हो गए है.

World News Live Updates: अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले

June 11, 2026 7:43 am

अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए है जिसके बाद सिरिक और मिनाब में विस्फोट की आवाज सुनी गई है.

ईरान के 20 ठिकानों को निशाना बनाया गया

June 10, 2026 12:07 pm

अमेरिकी अधिकारी ने दावा करते हुए बताया कि ईरान के 20 ठिकानों को निशाना बनाया गया है

ईरान का जोरदार पलटवार

June 10, 2026 12:07 pm

ईरान ने पलटवार करते हुए जॉर्डन, कुवैत, बहरीन में अमेरिकी बेस पर ड्रोन, मिसाइलों से हमला किया है

ईरान का पलटवार शुरू, 3 देशों में US बेस पर किया हमला

June 10, 2026 9:13 am

जॉर्डन में F-35 हैंगर तबाह करने का दावा 4 बड़े सैन्य ठिकानों पर हमला कुवैत में अस सलैम बेस पर हमला

अफगानिस्तान में घुसी पाक सेना, हवाई हमले में 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

June 10, 2026 9:02 am

अफगानिस्तान ने दावा किया है कि पाक सेना ने सीमा पार करके हवाई हमले किया है जिसमें 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है

World News Live Updates: अमेरिका ने ईरान पर की भीषण बमबारी

June 10, 2026 8:07 am

अमेरिका ने ईरान पर भीषण बमबारी की है, सिरिक,मिनाब, केशम द्वीप समेत अब्बास और जास्क काउंटी में भी धमाके की आवाज सुनी गई.

World News Live Updates : आइसलैंड लगातार 19वीं बार सबसे शांत देश

June 9, 2026 6:43 pm

ग्लोबल पीस इंडेक्स की नई रिपोर्ट में बताया गया है कि लगातार 19वें साल आइसलैंड दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है. इसके बाद न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड, स्लोवेनिया और आयरलैंड का स्थान है.

World News Live Updates : PoK में उबाल, रोटी-दाल के लिए सड़क पर हजारों लोग, आजादी की मांग भी उठी

June 9, 2026 6:37 pm

PoK में हालात विस्फोटक हो गए हैं. रावलकोट, मुजफ्फराबाद, कोटली और कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं. सस्ती बिजली, खाद्य पदार्थों की कीमतों में कमी और राजनीतिक अधिकारों की मांग को लेकर हुए प्रदर्शनों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई से तनाव और बढ़ गया है.

World News Live Updates: पाकिस्तानी सेना ने ढाया जुल्म, प्रदर्शनकारियों पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 120 मौत का दावा!

June 9, 2026 2:38 pm

POJK में पाकिस्तानी सेना ने जुल्म ढाया है और प्रदर्शनकारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने की खबर सामने आई है जिसमें 120 मौत का दावा किया जा रहा है.

World News Live Updates: क्यूबा से लेकर ईरान तक लगे भूकंप के जोरदार झटके, 6.1 तीव्रता से कांपी धरती, हिलने लगी इमारतें

June 9, 2026 8:23 am

क्यूबा में 6.1 तीव्रता से भूकंप के झटके लगे है जिसके बाद इमारतें हिलने लगी है.

फिलीपींस में लगे भूकंप के झटके

June 8, 2026 8:03 am

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप के झटके लगे है और इसकी गहराई 93 किलोमीटर थी।

इजरायल के भीषण हमले से दहला ईरान, कई शहरों में हुए धमाके

June 8, 2026 7:57 am

ईरान के तेहरान में दो शक्तिशाली विस्फोट, मध्य शहर इस्फ़हान तीन धमाकों से दहल गया है.

ईरान के कई शहरों में ताबड़तोड़ हमले

June 8, 2026 7:56 am

ईरान के तेहरान, तब्रीज़ और इस्फ़हान में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं.

रूस को यूक्रेन का करारा जवाब, तेल डिपो और सैन्य बेस पर अटैक

June 6, 2026 2:28 pm

रूस को यूक्रेन का करारा जवाब, तेल डिपो और सैन्य बेस पर अटैक

Putin rejects Zelenskyy peace proposal: पुतिन ने ठुकराया जेलेंस्की का शांति प्रस्ताव, आमने-सामने बातचीत से किया इनकार

June 6, 2026 12:41 pm

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के आमने-सामने बातचीत के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। पुतिन ने कहा कि इस समय ऐसी बैठक का कोई मकसद नहीं है। इसके बाद, ज़ेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस शांति नहीं चाहता और युद्ध जारी रखना चाहता है।

Iran Ballistic Missile Attack: ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं 7 बैलिस्टिक मिसाइलें, अमेरिकी सेना का दावा

June 6, 2026 8:47 am

Iran Ballistic Missile Attack: अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि ईरान ने कुवैत और बहरीन की ओर सात बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस घटना के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हालांकि, हमले से हुए नुकसान और हताहतों की जानकारी तत्काल सामने नहीं आई है। मामले पर संबंधित देशों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

World Live Blog: कुवैत में एक बार फिर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए

June 6, 2026 8:44 am

World Live Blog: कुवैत पर एक बार फिर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया गया है।

ईरान ने 3 देशों पर दागीं मिसाइलें,

June 3, 2026 8:36 am

मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने एक बड़ा और आक्रामक कदम उठाते हुए एक साथ तीन पड़ोसी देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। इस सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान ने सभी हमलों की पूरी जिम्मेदारी ले ली है। ईरान के इस कदम से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और युद्ध की आशंका गहरा गई है।

रूस की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन अटैक,

June 2, 2026 9:16 am

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रूस के भीतर स्थित एक प्रमुख तेल रिफाइनरी को निशाना बनाकर बड़ा ड्रोन हमला किया गया है। इस हमले के तुरंत बाद रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई, जिसकी गगनचुंबी लपटें और काले धुएं का गुबार मील दूर से देखा जा सकता है।

अफ्रीका में इबोला वायरस के संक्रमितों की संख्या 321 पहुंची

June 2, 2026 7:30 am

अफ्रीका में एक बार फिर खतरनाक इबोला वायरस का प्रकोप तेजी से पैर पसार रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हालिया रिपोर्टों के अनुसार, स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 321 तक पहुंच चुकी है।

कुवैत ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी आलोचना की

June 1, 2026 5:25 pm

कुवैत ने ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। कुवैती सरकार ने कहा कि ऐसे हमले क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

Myanmar President India visit : म्यांमार के राष्ट्रपति 5 दिवसीय भारत दौरे पर, सबसे पहले बोधगया पहुंचे

May 30, 2026 2:42 pm

म्यांमार के राष्ट्रपति पाँच दिवसीय भारत यात्रा पर; सबसे पहले बोधगया पहुंचे।



Myanmar President India visit: आज भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग

May 30, 2026 8:48 am

म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग 30 मई से 3 जून तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान, वे बोधगया, दिल्ली और मुंबई का दौरा करेंगे। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। उम्मीद है कि चर्चा दोनों देशों के बीच के प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित होगी, जैसे कि व्यापार, कनेक्टिविटी, सीमा सुरक्षा और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफ़नी आज भारत दौरे पर आएंगी, ताजमहल का करेंगी दीदार

May 30, 2026 8:46 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, टिफ़नी ट्रंप, एक निजी दौरे पर भारत आ रही हैं। शनिवार को दिल्ली पहुंचने के बाद, वह आगरा जाएंगी और रविवार सुबह ताजमहल का दीदार करेंगी। लगभग डेढ़ घंटे के इस दौरे के बाद, वह एक चार्टर्ड विमान से जैसलमेर के लिए रवाना हो जाएंगी। आगरा प्रशासन ने उनके दौरे के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

US military drug bust: अमेरिकी सेना के जहाज पर पूर्वी प्रशांत महासागर में हमला, 3 की मौत

May 30, 2026 8:45 am

अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में नशीला पदार्थों की तस्करी करने वाली एक नाव पर हमला किया, जिसमें तीन लोग मारे गए। यह इस हफ्ते का तीसरा हमला था, जिससे कुल ऊंचाइयों का आंकड़ा 200 से अधिक हो गया है।

US Iran Deal: ईरान पर फिर फंसा पेच, ट्रंप ने डील पर अंतिम फैसला टाला, 2 घंटे माथापच्ची के बाद भी नहीं निकला हल

May 30, 2026 8:43 am

US Iran Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते पर अंतिम निर्णय फिलहाल के लिए टाल दिया है। व्हाइट हाउस के सिचुएशन रूम में करीब दो घंटे चली बैठक के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका। रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे बड़ा विवाद ईरान के संवर्धित यूरेनियम भंडार को लेकर है—ट्रंप इसे पूरी तरह नष्ट करना चाहते हैं, जबकि एक नए प्रस्ताव में इसे कजाकिस्तान भेजने का विकल्प सामने रखा गया है।

World News Live Updates अमेरिका में मार्को रूबियो और पाक विदेश मंत्री इशाक डार की होगी बैठक

May 29, 2026 11:44 am

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच आज वॉशिंगटन में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की आज बैठक होने वाली है.

World News Live Updates: अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के सीजफायर पर बनी बात! ट्रंप की मंजूरी बाकी

May 29, 2026 7:43 am

अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों के सीजफायर पर बात बनने की खबरें सामने आई है.

World News Live Updates: अमेरिका ने ईरान पर किया भीषण हमला, ईरान ने सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, कुवैत पर भी अटैक

May 28, 2026 10:19 am

अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमला किया था और अब ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है और कुवैत पर भी अटैक किया है.

होमुर्ज पर ताबड़तोड़ फायरिंग जारी

May 28, 2026 7:51 am

ईरान और अमेरिकी सेना की होमुर्ज पर ताबड़तोड़ फायरिंग जारी है. IRGC ने अमेरिकी टैंकर में फायरिंग की है.

World News Live Updates: अमेरिका ने ईरान पर किया भीषण हमला

May 28, 2026 7:50 am

शांति वार्ता के बीच अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमला कर दिया है और ईरान के बंदर अब्बास में 3 धमाके की आवाज सुनी गई है.

रूसी वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ एक वैक्सीन बनाई.

May 27, 2026 11:54 am

दक्षिण अफ्रीका में रूसी दूतावास ने कहा कि रूसी वैज्ञानिकों ने इबोला वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ एक वैक्सीन बनाई है.

World News Live Updates: इजरायल पर लेबनान का हमला

May 27, 2026 7:47 am

World News Live Updates: इजरायल पर लेबनान का हमला, 31 लोगों के मारे जाने का दावा किया गया

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा पूरा

May 26, 2026 1:36 pm

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का भारत दौरा पूरा हो गया है और अब वह QUAD बैठक के बाद अर्मेनिया रवाना हो गए है.

होमुर्ज पर माइंस बिछा रही थी ईरानी नाव, अमेरिका ने किया भीषण हमला

May 26, 2026 7:45 am

होमुर्ज पर तनाव अभी भी जारी है और ईरानी नाव माइंस बिछा रही थी इस दौरानअमेरिका ने भीषण हमले में तबाह कर दिया है साथ ही मिसाइल लॉन्च साइटों को निशाना बनाया है.

ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे मार्को रुबियो

May 25, 2026 10:26 am

मार्को रुबियो भारत दौरे पर है और आज ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंच गए है.

क्वेटा हमले में BLA का दावा, 82 पाक सैनिकों की मौत

May 25, 2026 8:04 am

पाकिस्तान के सैनिकों के लिए BLA बना काल. 82 पाक सैनिकों की मौत का दावा, 121 घायल

पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास विस्फोट

May 24, 2026 11:29 am

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में चमन फाटक के पास एक पैसेंजर ट्रेन को निशाना बनाकर बनाकर संदिग्ध आत्मघाती हमला किया गया, इसमें 23 लोगों की मौत हो गई है और 47 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ट्रंप पर जानलेवा हमला

May 24, 2026 8:20 am

शनिवार शाम अमेरिका के राष्ट्रपति भवन ‘व्हाइट हाउस’ के पास अचानक अफरा-तफरी मच गई। एक हथियारबंद व्यक्ति ने सुरक्षा चौकी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसी ‘सीक्रेट सर्विस’ ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को मौके पर मार गिराया। घटना के समय राष्ट्रपति Donald Trump व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे।

World News Live Updates: विदेश मंत्री मार्को रुबियो की PM मोदी से मुलाकात

May 23, 2026 5:23 pm

विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज दिल्ली पहुंचने के बाद PM मोदी से मुलाकात की और White House आने का निमंत्रण दिया

World News Live Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो दिल्ली पहुंचे

May 23, 2026 1:33 pm



China coal mine explosion: चीन की कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 82 की मौत, कई लापता

May 23, 2026 11:48 am

China coal mine explosion: चीन के शांक्सी प्रांत में शुक्रवार देर रात चीन के शांक्सी प्रांत की लियुशेनयु कोयला खदान में भीषण गैस विस्फोट हुआ। हादसे में अब तक 82 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 9 मजदूर लापता बताए जा रहे हैं।

Marco Rubio News: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना

May 23, 2026 10:53 am

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनका यह दौरा भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ivanka Trump assassination attempt plot: डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की हत्या की कोशिश, सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी पकड़ा

May 23, 2026 8:34 am

डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश का खुलासा हुआ है। इस मामले में IRGC से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है।

Marco Rubio India Visit : अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio कोलकाता पहुंचे, भारत दौरा क्यों अहम?

May 23, 2026 8:30 am

World News Live Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो 23 से 26 मई तक अपनी पहली भारत यात्रा पर रहेंगे, जिसमें कोलकाता की उनकी यात्रा पर विशेष ध्यान रहेगा। लगभग एक दशक के बाद कोई अमेरिकी विदेश मंत्री कोलकाता का दौरा कर रहा है। इससे पहले, 2012 में हिलेरी क्लिंटन ने कोलकाता का दौरा किया था और ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। यह यात्रा पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है।

भारत को जितना तेल चाहिए, अमेरिका देने के लिए तैयार

May 22, 2026 7:47 am

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा ऑफर देते हुए कहा कि भारत को जितना तेल चाहिए, अमेरिका देने के लिए तैयार है साथ ही संकेत देते हुए कहा कि भारत के दरवाजे पर बड़ी Oil Deal खड़ी है.

US Cuba Tension Live Updates: क्यूबा पर कब्जा करेंगे ट्रंप! अमेरिकी युद्धपोत USS Nimitz पहुंचा कैरेबियन सागर

May 21, 2026 7:59 am

मिडिल ईस्ट में तबाही मचाने के बाद अब ट्रंप की नजरें क्यूबा पर टिकी हुई है. इसी बीच अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस निमित्ज़ और उसका स्ट्राइक ग्रुप कैरेबियन सागर में पहुंच गया है.

World News Live Updates : ईरान संघर्ष में अमेरिका के 42 फाइटर जेट्स को नुकसान, अराघची बोले

May 20, 2026 5:58 pm

13 मई को प्रकाशित सीआरएस रिपोर्ट का हवाला देते हुए ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ईरान संघर्ष शुरू होने के कई महीने बाद, अमेरिकी कांग्रेस ने अरबों डॉलर की कीमत वाले दर्जनों विमान खोने की बात स्वीकार की.'

World News Live Updates : पाकिस्तान वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट बाहर निकले

May 20, 2026 4:54 pm

पाकिस्तान एयरफोर्स का एक विमान, जिसेहोंगडु K-8 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट मियांवाली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे से पहले दोनों पायलट इजेक्ट होकर पैराशूट के जरिए सुरक्षित बाहर निकलते दिखाई दिए.

World News Live Updates : 18वां BRICS सम्मेलन होगा भारत में आयोजित

May 20, 2026 4:53 pm

भारत इस साल BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है. 2026 में होने वाला 18वां BRICS सम्मेलन भारत में आयोजित होगा. इस बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

PM modi In Italy : नॉर्वे के अखबार में PM मोदी को दिखाया संपेरा, भारतीयों ने जताई आपत्ति

May 20, 2026 4:48 pm

बुधवार को पब्लिश हुए इस कार्टून में पीएम मोदी को एक 'सपेरे' के रूप में दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर लोग इसे नस्लवादी (रंगभेदी) और पश्चिमी देशों की पुरानी और घटिया सोच बताकर इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं.

US Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिका की सबसे बड़ी तबाही! 42 जेट बर्बाद, 2.4 लाख करोड़ रुपए स्वाहा

May 20, 2026 4:45 pm

‘कांग्रेशनल रिसर्च सर्विस’ यानी सीआरएस की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के खिलाफ चलाए गए सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ में अमेरिकी सेना को भारी नुकसान हुआ है.

World News Live Updates : नामोनिशान मिटा देंगे..., ईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज

May 20, 2026 4:42 pm

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका फिर से युद्ध की स्थिति पैदा करता है तो तेहरान यूएस आर्मी को पहले से भी कहीं ज्यादा भारी नुकसान पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

PM modi In Italy: PM मोदी भारत से मेलोनी के लिए खास गिफ्ट लेकर गए

May 20, 2026 12:31 pm

PM modi In Italy: PM मोदी भारत से मेलोनी के लिए खास गिफ्ट लेकर गए है और Melody टॉफी गिफ्ट की है. साथ ही वीडियो भी शेयर की है.



PM modi In Italy: जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की और साथ में डिनर

May 20, 2026 11:24 am

PM मोदी 5 देशों की यात्रा के लिए अब इटली पहुंच गए है जहां उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की औऱ साथ में डिनर भी किया।

जापान में लगे भूकंप के तेज झटके

May 20, 2026 11:13 am

जापान में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी है. रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता दर्ज की गई है.कागोशिमा इलाके के पास भूकंप आया है

मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया स्वागत

May 20, 2026 7:58 am

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोम पहुंचने पर स्वागत किया.

World News Live Updates: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का भारत दौरा

May 20, 2026 7:51 am

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत दौरे पर रहेंगे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, 23 मई से शुरू होगा दौरा

ईरान ने ट्रंप-नेतन्याहू की हत्या पर रखा इनाम

May 19, 2026 2:50 pm

ट्रंप-नेतन्याहू की हत्या करो, मिलेंगे 500 करोड़, ईरान ने रखा भारी भरकम का इनाम

अमेरिका के मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

May 19, 2026 11:04 am

अमेरिका के मस्जिद में अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत, हमलावर ने खुद को भी उड़ाया

World News Live Updates: खाड़ी देशों की अपील के बाद ट्रंप ने टाला भीषण हमला

May 19, 2026 7:45 am

राष्ट्रपति ट्रंप ने ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की योजना बनाई थी, लेकिन ईरान के साथ शांति समझौते की उम्मीद में खाड़ी नेताओं की अपील के बाद भीषण हमले को टाल दिया है.

Trump bought shares: ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर

May 18, 2026 4:03 pm

डोनाल्ड ट्रंप ने इस तिमाही में NVIDIA, Oracle, Microsoft और Boeing जैसी कंपनियों में कम से कम एक मिलियन अमेरिकी डॉलर के शेयर खरीदे। उनके पोर्टफोलियो में Amazon, Meta और Uber जैसी कंपनियों के शेयर भी शामिल थे।

Indian Student Navya Gadusu Passes Away: अमेरिका के शिकागो में बड़ा हादसा, 25 साल की भारतीय छात्रा की मौत

May 18, 2026 3:59 pm

अमेरिका में शिकागो के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 25 साल की भारतीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. भारतीय वाणिज्य दूतावास ने इस हादसे पर दुख जताते हुए मृतक के परिवार को संवेदना दी है.

US Iran Tension: ट्रंप ने शेयर किया ईरान पर हमले का नक्शा

May 18, 2026 3:55 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने उस पोस्ट में ईरान पर हमले का नक्शा शेयर किया, जिसमें AI तस्वीरों में युद्ध का पूरा प्लान दिखा है। उसमें लिखा है- 'अब नहीं माना तो...'

स्वीडन पहुंचे PM मोदी, फाइटर जेट ने किया एस्कॉर्ट, PM क्रिस्टरसन से मुलाकात

May 17, 2026 6:00 pm

नीदरलैंड्स का दौरा करने के बाद PM मोदी अब स्वीडन पहुंच गए है और यहां PM मोदी का शाही अंदाज में स्वागत हुआ है साथ ही सुरक्षा के लिए स्वीडिश एयरफोर्स के घातक लड़ाकू विमान तैनात रहे.

कांगो में इबोला वायरस से 80 मौतें

May 17, 2026 8:03 am

कांगो में इबोला वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है और 246 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है, लेकिन संगठन का कहना है कि इसे अभी महामारी नहीं माना जाएगा।

World News Live Updates : गिफ्ट, बैज और फोन फेंके; ट्रंप के विमान में चीनी सामान लाना नहीं था मंजूर

May 16, 2026 11:33 am

World News Live Updates : डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने चीन से मिले गिफ्ट, बैज और फोन एयर फोर्स वन में ले जाने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबर जासूसी के खतरे के चलते ये सभी आइटम प्लेन में चढ़ने से पहले डस्टबिन में फेंक दिए गए।

World News Live Updates : नीदरलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, बड़े समझौतों की उम्मीद

May 16, 2026 11:12 am

प्रधानमंत्री मोदी 6 दिवसीय विदेश दौरे पर हैं. इन 6 दिनों में वह 5 देशों के दौरे पर रहेंगे. इस्न्में UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नोर्वे और इटली शामिल हैं. 15 मई को मोदी UAE गए थे अब वे नीदरलैंड पहुंच गए हैं.

World News Live Updates : काताइब हिज्बुल्लाह संदिग्ध की गिरफ्तारी पर FBI ने अंकारा स्थित अमेरिकी दूत का जताया आभार

May 16, 2026 11:06 am

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने काताइब हिज्बुल्लाह के संदिग्ध सदस्य मोहम्मद बाकेर साद दाऊद अल-सादी की गिरफ्तारी में सहयोग के लिए अंकारा में अमेरिकी दूत टॉम बैरक का धन्यवाद किया है। अल जजीरा के अनुसार, तुर्किये ने अब तक अल-सादी की गिरफ्तारी पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है। अमेरिका ने उस पर कई हमलों में शामिल होने और इराक आधारित, ईरान समर्थित सशस्त्र संगठन काताइब हिज्बुल्लाह का वरिष्ठ सदस्य होने का आरोप लगाया है। अल-सादी के वकील एंड्रयू डैलैक ने बताया कि उसे तुर्किये में हिरासत में लिया गया था और बाद में अमेरिका भेज दिया गया, जहां शुक्रवार को उस पर औपचारिक आरोप लगाए गए।

World News Live Updates: शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद ताइवान मुद्दे पर ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

May 16, 2026 8:04 am

World News Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ताइवान को चीन से अलग होकर औपचारिक आज़ादी का ऐलान न करने की सलाह दी है। बीजिंग में Xi Jinping से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि वह ताइवान और चीन के बीच शांति बनाए रखना चाहते हैं और उन्हें नहीं लगता कि दोनों देशों के बीच युद्ध होगा।

Iran War Update Live : ट्रंप बोले- ईरान की प्रतिबद्धता “सच्ची” हुई तो 20 साल तक परमाणु कार्यक्रम रोकने पर सहमति

May 15, 2026 4:42 pm

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर ईरान की प्रतिबद्धता “वास्तविक” हुई, तो वह उसके परमाणु हथियार कार्यक्रम को 20 साल तक निलंबित करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उनके और भी बयान जल्द सामने आएंगे।

Iran War Update Live : ईरानी विदेश मंत्री ने माना, ईरान के यूरेनियम स्टोर करने के रूसी प्रस्ताव पर चल रही मॉस्को से बातचीत

May 15, 2026 4:32 pm

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पुष्टि की है कि उन्होंने रूस के अधिकारियों से मॉस्को के उस प्रस्ताव पर बातचीत की है, जिसमें रूस ने ईरान के संवर्धित यूरेनियम को अपने यहां सुरक्षित रखने की पेशकश की है। अराघची ने इस मामले में मदद करने की रूस की मंशा की सराहना भी की। अल जजीरा की खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि ईरान फिलहाल अपने संवर्धित यूरेनियम के मुद्दे को अमेरिका के साथ चल रही बातचीत के अगले चरणों तक टालना चाहता है, लेकिन सही समय आने पर रूस के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। अराघची ने कहा, “जब हम उस चरण में पहुंचेंगे, तब हम निश्चित रूप से रूस के साथ और बातचीत करेंगे और देखेंगे कि रूस का प्रस्ताव मददगार हो सकता है या नहीं। फिलहाल यह मुद्दा अभी के लिए नहीं है।”

World News Live Updates : संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य हमारी चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं: प्रधानमंत्री मोदी

May 15, 2026 3:35 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैं अपने भाई, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का अबू धाबी एयरपोर्ट पर मेरा गर्मजोशी से स्वागत करने के इस खास सम्मान के लिए धन्यवाद करता हूं। मैं हमारे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से होने वाली चर्चाओं को लेकर उत्साहित हूं।”

PM मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की.

May 15, 2026 3:01 pm

मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर चर्चा की गई साथ ही संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है.

PM मोदी की राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात

May 15, 2026 2:58 pm

UAE पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ मुलाकात और बातचीत की गई.

PM मोदी 5 देशों के लिए रवाना, आज UAE पहुंचे, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

May 15, 2026 1:17 pm

आज PM मोदी UAE पहुंच गए है और इस दौरान पश्चिम एशिया, उर्जा सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई है.

पाकिस्तानी सेना कैंप पर आतंकियों ने किया हमला

May 15, 2026 11:29 am

पाकिस्तान के सेना कैंप में हथियारों से लैस आतकंवादी घुसे, कुछ देर तक जारी रही मुठभेड़.

World News Live Updates : चीन में जिनपिंग से मिले ट्रंप, बोले-हम मिलकर दुनिया में बदलाव करेंगे

May 14, 2026 10:30 am

मीटिंग के दौरान जिनपिंग और ट्रंप ने एक-दूसरे की तारीफ की. चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि 'हम सहयोगी हैं, प्रतिद्वंदी नहीं हैं. मजबूत रिश्तों से दोनों देशों को फायदा मिलेगा. हम मिलकर दुनिया में बदलाव करेंगे.'

World News Live Updates : ट्रंप-जिनपिंग की हुई मुलाकात

May 14, 2026 8:05 am

World News Live Updates : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping की अहम मुलाकात हुई।

World News Live Updates : रूस ने यूक्रेन पर 800 ड्रोन्स दागे, 6 लोगों की मौत; कई बच्चे घायल

May 14, 2026 8:05 am

World News Live Updates : रूस ने यूक्रेन पर करीब 800 ड्रोन्स से हमला बोल दिया। इस भीषण हमले में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

World News Live Updates : IRGC से जुड़ी जानकारी पर $15 मीलियन का इनाम - अमेरिका

May 13, 2026 2:09 pm

ईरान युद्ध के चलते दुनियाभर में तनाव पसरा हुआ है. हालांकि इस समय युद्ध में शामिल देशों के बीच सीजफायर तो है मगर दबाव बनाने के तमाम हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. बता दें, ऐसे में अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) से जुड़ी वित्तीय गतिविधियों की जानकारी देने पर 15 मिलियन डॉलर (करीब 143 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने का ऐलान किया है. ANI के मुताबिक, यह इनाम उन लोगों को मिलेगा जो IRGC के पैसों के नेटवर्क और उसकी वित्तीय व्यवस्था के बारे में अहम जानकारी देंगे.

World News Live Updates : साउथ कोरिया होर्मुज सुरक्षा मिशन में साथ देने पर विचार कर रहा

May 13, 2026 2:04 pm

ईरान युद्ध से हुए तनाव के चलते दुनिया में उथलपुथल है. इस बीच साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री आहन ग्यू-बैक ने कहा है कि देश होर्मुज स्ट्रेट में सुरक्षित समुद्री आवाजाही बनाए रखने के लिए अमेरिका के प्रयासों का समर्थन करने पर विचार कर रहा है. उन्होंने यह बात अमेरिका में रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से मुलाकात के दौरान कही. उन्होंने कहा कि साउथ कोरिया एक जिम्मेदार अंतरराष्ट्रीय सदस्य के तौर पर इसमें हिस्सा लेने और धीरे-धीरे सहयोग बढ़ाने के विकल्पों पर विचार करेगा. इस सहयोग में सैन्य संसाधन, सैनिकों की तैनाती और खुफिया जानकारी साझा करना शामिल हो सकता है.

ट्रंप चीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना

May 13, 2026 7:55 am

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के लिए रवाना हो गए है। इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के कई पहलुओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

पाकिस्तान के बाजार में बम धमाका

May 12, 2026 4:00 pm

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में एक भीड़भाड़ वाले बाजार में आत्मघाती बम धमाका हुआ है। यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा के पास है। इस हमले में 9 लोगों की जान चली गई और 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

पाकिस्तान ने दी ईरानी लड़ाकू विमानों को शरण

May 12, 2026 2:31 pm

पाकिस्तान ने दी ईरानी लड़ाकू विमानों को शरण, अमेरिका की पीठ में घोंपा छूरा. बताया जा रहा है कि आसीम मुनीर ने नूर खान एयरबेस पर ईरान के फाइटर प्लेन छुपाए थे.

PM मोदी 5 देशों की यात्रा के लिए होंगे रवाना

May 12, 2026 8:12 am

वैश्विक तनाव के बीच भारत के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए, PM नरेंद्र मोदी 15 से 20 मई तक UAE, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली समेत पांच देशों की करेंगे यात्रा

रिपोर्ट में दावा किया गया कि UAE ने ईरान के लावान द्वीप पर किया हमला

May 12, 2026 7:50 am

UAE ने अप्रैल में लावान द्वीप पर ईरान की तेल रिफाइनरी पर अटैक किया था।

UAE ने ईरान पर किए थे सीक्रेट अटैक

May 12, 2026 7:45 am

UAE ने अपना बदला लेने के लिए ईरान पर किए सीक्रेट अटैक किए थे और तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया था अब रिपोर्ट में खुलासे हुए है.

हिजबुल्लाह का बड़ा दावा, लेबनान में इजराइली सैनिकों पर किया हमला

May 11, 2026 1:02 pm

इजरायल और लेबनान के बीच भी जंग जारी है. इसी बीच हिजबुल्लाह ने दावा करते हुए कहा कि लेबनान में इजराइली सैनिकों पर हमला किया गया है. साथ ही दावा किया कि इजरायल का हेलिकॉप्टर ने घायलों को निकाला है.

ईरान और अमेरिका में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमत में उछाल दर्ज

May 11, 2026 12:57 pm

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे कच्चे तेल की कीमत में लगभग 4.11 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और कीमत अब 105.45 रुपये प्रति बैरल तक पहुंच गया है.

जासूस के आरोप में ईरान में एक व्यक्ति को फांसी

May 11, 2026 12:55 pm

ईरान में जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति को फांसी दे दी है और माना जा रहा है कि इस व्यक्ति का कनेक्शन CIA- मोसाद से जुड़ा हुआ है.

मध्य कोलंबिया में कोयला खदान में विस्फोट

May 11, 2026 8:03 am

मध्य कोलंबिया में एक कोयला खदान में हुए विस्फोट में चार मजदूरों की मौत हो गई, इससे पहले भी इसी तरह की एक घटना हुई थी जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी.

सऊदी अरब खाड़ी देशों पर हमलों की निंदा की

May 11, 2026 8:03 am

सऊदी अरब ने संयुक्त अरब अमीरात, कतर और कुवैत पर किए गए हमलों की निंदा की और खाड़ी देशों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे उपायों में अपना समर्थन दोहराया है.

ईरान के यूरेनियम भंडारों पर अमेरिका की नजर

May 11, 2026 8:03 am

ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के यूरेनियम भंडारों पर कड़ी निगरानी रख रहा है, और चेतावनी देते हुए कहा कि इन जगहों तक पहुंचने की कोशिश की तो अमेरिकी सेना उसे उड़ा देगी.

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।