‘ममता बनर्जी को बाय-बाय, टाटा कर दो’, भवानीपुर में अमित शाह का चुनावी हुंकार, सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद

Amit Shah Bhabanipur Rally Mamata Banerjee Attack

Amit Shah Bhabanipur Rally Mamata Banerjee Attack: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के किले व गृह क्षेत्र कोलकाता के भवानीपुर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान अमित शाह ने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में हुंकार भरते हुए कहा कि पूरा बंगाल ममता की विदाई करने के लिए तैयार है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पूरा बंगाल ममता बनर्जी की विदाई करने के लिए तैयार है. सुवेंदु दा नंदीग्राम से लड़ना चाहते हैं। मैंने सुवेंदु दा से कहा था कि केवल नंदीग्राम ही नहीं बल्कि ममता बनर्जी के घर में जाकर उन्हें हराना है। ममता बनर्जी बंगाल में सरकार तो बना पाई थीं लेकिन ममता बनर्जी नंदीग्राम में सुवेंदु दा के सामने चुनाव हार गई थी। इस बार ममता बनर्जी पूरे बंगाल में भी हारेंगी और भवानीपुर में भी हारेंगी।”

“तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है बंगाल”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “हर जगह पर एक ही आवाज है, इस सरकार को बदल दो। ममता बनर्जी को बाय-बाय, टाटा करदो। मैं आज बंगाल की पूरी जनता, जो टोलाबाजी से त्रस्त है, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की गुंडई से त्रस्त है, महिलाओं की असुरक्षा के त्रस्त है, बिना रोकटोक घुसपैठ करके बंगाल की जनसांख्यिकी बदल रही है, इससे त्रस्त है।

‘बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होना जरूरी’

उन्होंने आगे कहा कहा कि, “आए दिन बम धमाके, गोलीबारी से त्रस्त है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और भ्रष्टाचार का इतना रिकॉर्ड ममता बनर्जी ने जो बनाया है, इससे भी त्रस्त है। पूरे बंगाल की जनता मांग कर रही है कि महान पश्चिम बंगाल के अंदर अब परिवर्तन होना चाहिए। पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा की सरकार बननी चाहिए। पश्चिम बंगाल की सीमा को सील करके पश्चिम बंगाल और देश भर से घुसपैठियों को चुन-चुन कर देश से बाहर निकालना चाहिए.”

कब है बंगाल चुनाव?

पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को दो फेज में कराया जायेगा. यहां 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और 4 मई को परिणाम आएंगे. हालांकि, राज्य में चुनावी प्रक्रिया असल में बहुत पहले ही शुरू हो गई थी. पिछले 2 महीनों में, चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का एक विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया. इसपर बहुत बवाल मचा।

यह भी पढ़ें –  जयपुर का ‘Pink Elephant’ विवाद, फोटोशूट के बाद हथिनी की मौत पर सोशल मीडिया में मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।