मुंबई हमेशा से ही आतंकियों के निशाने पर रहती है। इस कारण अनदेखी किए बिना किसी भी अलर्ट पर ध्यान दिया जाता है और सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। मीड़िया रिपोर्टस अनुसार मुंबई की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कल यानी 31 दिसंबर को पुलिस की सारी छुट्टियां और साप्ताहिक छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मुंबई में तैनात सभी पुलिसवाले कल ड्यूटी पर रहेंगे।
31 दिसंबर के लिए मुंबई में और बढ़ाई गई सुरक्षा
जानकारी के अनुसार कहा कि, “कल सभी पुलिस अवकाश और साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिए गए हैं और मुंबई में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेगा। सूचना मिली थी कि खालिस्तानी तत्व शहर में आतंकवादी हमले कर सकते हैं, जिसके बाद मुंबई पुलिस अलर्ट पर है।” ..
आपको याद दिला दे कि लुधियाना के जिला अदालत में हुए ब्लस्ट में ख़ुफ़िय एजेंसियों को सूचना मिली थी कि खालिस्तानी आतंकवादी नए साल के मौके पर देश के अन्य भागों में आतंकवादी हमला कर सकते हैं। रिपोर्टस के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी मुंबई, दिल्ली, लखनऊ शहर को निशाना बना सकते हैं। ..
मुंबई समेत महाराष्ट्र में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त- गृह मंत्री
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि मुंबई समेत महाराष्ट्र में पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त रहने वाला है। साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किसी भी तरह की बड़ी पार्टी के आयोजन पर रोक लगाई गई है। गृह मंत्री ने बताया कि अगर कोई भी शख्स कोरोना के नियमों का पालन करता नहीं दिखाई देगा और किसी भी ऐसी पार्टी का आयोजन करता है, जिससे कम्युनिटी स्प्रेड की संभावना रहेगी, ऐसे लोगों पर सख्स कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के मामले में लगातार इजाफा होने के चलते कई सारे प्रतिबंध लगाए गए हैं। साथ ही मुंबई में किसी भी तरह की पार्टी करने की इजाजत नहीं दी गई है, वहीं धारा 144 भी लगा दी गई है।