देश के कई राज्यों में बारिश के कारण लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा है। ऐसा ही कुछ हाल हिमाचल प्रदेश का भी है जहां बारिश और लैंडस्लाइड से मची तबाही ने एक मंजर बेहद ही खौफनाक दिखाया है। लोगों को अपने परिवार के लोगों का शव तक नहीं पा रहा था। किसी-किसी का तो पूरा ही परिवार एक झटके मे खत्म हो गया। लोगों पर ये आपदा कहर बनकर टूटी है।
लैंडस्लाइड के कारण लोगों के घरों में दरारें पड़ी
वहीं, अब लोगों को दूसरे स्थान पर बसाया जा रहा है। रेस्क्यू अभियान भी चलाया जा रहा है। पिछले कुछ दिन पहले भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण लोगों के घरों में दरारें पड़ रही हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के छपाराहन गांव के लोगों का दर्द महसूस करना बहुत ही मुश्किल है। यहां के लोगों को पूरे गांव को खाली करना पड़ा।
लोगों के घरों और जमीन मे गहरी दरारें पड़ चुकी है जो अब दीवारों और फर्शों तक आ चुकी है। अब लोगों कि सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर ले गए है। बता दें, गांव के 53 घरों के 170 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया चूका है। कुछ लोगों को सरकारी भवनों में शिफ्ट किया गया है। जबकि अन्य लोगों को छपराहां के पास तंबू लगाकर रहने कि सुविधा दी गयी है। वह लोग एक हफ्ते