बसंत पंचमी पर विद्या की देवी को प्रसन्न करेंगे ये 2 पीले भोग, यहां देखें आसान रेसिपी

Saraswati Puja Special Bhog Recipe

Saraswati Puja Special Bhog Recipe: बसंत पंचमी ज्ञान, वाणी और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित पावन दिन है। बसंत पंचमी पर पीले रंग का विशेष महत्व होता है। पीला रंग न केवल वसंत ऋतु में खिलने वाले सरसों के फूलों और प्रकृति की ताजगी का प्रतीक है, बल्कि इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। यह रंग सकारात्मकता, ऊर्जा, ज्ञान और समृद्धि का संकेत माना जाता है। इसी कारण बसंत पंचमी के दिन पीले रंग को अपनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

इस दिन मां सरस्वती की पूजा में पीले रंग को शामिल करें। सजावट, फूलों के साथ ही उनकी प्रिय भोग भी पीले रंग का हो, तो मां सरस्वती की प्रसन्नता बढ़ जाती है। इस दिन भोग श्रद्धा, सात्त्विकता और परंपरा का प्रतीक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरस्वती Saraswati Puja ke Din Kya Bhog Bnaye जाते हैं, आइए जानते हैं, दो स्पेशल भोग के बारे में।

Saraswati Puja Special Bhog Recipe: पीली खीर बनाने की रेसिपी

Saraswati Puja Special Bhog Recipe
Saraswati Puja Special Bhog Recipe (Source: social media)

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • चावल- 2 बड़े चम्मच (धोकर भिगोए हुए)
  • चीनी या मिश्री- स्वादानुसार
  • केसर- 8-10 धागे या हल्दी की एक चुटकी यदि केसर न हो
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू, बादाम- बारीक कटे हुए

पीली खीर बनाने की विधि

Saraswati Puja ke Din Kya Bhog Bnaye
Saraswati Puja ke Din Kya Bhog Bnaye (Source: social media)
  • सबसे पहले दूध को भारी तले के बर्तन में उबालें।
  • उबाल आने पर धीमी आंच पर चावल डालें और लगातार चलाते रहें।
  • जब खीर गाढ़ी होने लगे, तब केसर (या हल्दी) डालें। रंग हल्का पीला ही रखें, भड़काऊ नहीं।
  • अब चीनी/मिश्री डालें और 5-7 मिनट और पकाएं।
  • इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स मिलाकर गैस बंद करें।
  • खीर को पूरी तरह ठंडा होने दें, तभी भोग अर्पित करें।

बूंदी के लड्डू कैसे बनाते हैं?

Saraswati Puja Special Bhog Recipe: बूंदी का लड्डू बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • बेसन – 2 कप
  • केसर फ़ूड कलर – चुटकीभर (बूंदी के लिए)
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • बेकिंग सोडा – ¼ चम्मच
  • तेल – तलने के लिए
  • चीनी – 1½ कप
  • पानी – 1 कप (चाशनी के लिए)
  • केसर फ़ूड कलर – ¼ चम्मच (चाशनी के लिए)
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • पिस्ता – 2 बड़े चम्मच

Saraswati Puja Special Bhog Recipe in Hindi: बूंदी के लड्डू बनाने की विधि

Saraswati Puja Special Bhog Recipe in Hindi
Saraswati Puja Special Bhog Recipe in Hindi (Source: social media)
  • बूंदी बैटर बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में केसर फूड कलर मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए स्मूद बैटर बनाएं।
  • इस बात का ध्यान रहे कि बैटर में गांठें बिल्कुल न हों। साथ ही यह न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा। बस इतना कि बूंदी गोल और सटीक बनें।
  • अब इसमें बेकिंग सोडा मिलाकर दोबारा अच्छी तरह फेंटें।
  • तेल को मीडियम आंच पर गरम करें। फिर बैटर को बूंदी स्ट्रेनर या छेद वाली बड़ी चम्मच से धीरे-धीरे गिराएं।
  • बूंदी को भीड़ने न दें, वरना वे आपस में चिपक जाएंगी। हल्की सुनहरी और कुरकुरी होने पर निकालें और टिशू पेपर पर रखें।
  • अब चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी को साथ में उबालें जब तक चाशनी चिपचिपी न हो जाए।
  • लेकिन रस्सी जैसी चाशनी न बनाएं। इसमें केसर रंग, इलायची पाउडर और नींबू का रस मिलाएं।
  • तली हुई बूंदी को गरम चाशनी में डालें। साथ में कटे हुए पिस्ता या काजू भी डाल सकते हैं।
  • इसे अच्छी तरह मिलाएं ताकि चाशनी हर बूंदी पर अच्छी तरह चिपक जाए। जब बूंदी हल्की गरम हो, तब हाथ से लड्डू बना लें।
  • बूंदी के लड्डू फ्रिज में रखने पर 7 दिनों तक ताजे और स्वादिष्ट बने रहते हैं। इन्हें एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

Also Read: Basant Panchami पर मां सरस्वती के लिए तैयार करें Special Gajar Rabdi, यहां देखें आसान Recipe

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।