Sprouts Salad Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडा और शरीर को Energetic रखने के लिए बनाएं Tasty Sprouts Salad, यहां देखें Easy Recipe

Sprouts Salad Recipe

अगर आप भी गर्मियों के मौसम में या सुबह के नाश्ते में कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, तो आप स्प्राउट्स सलाद बना सकते हैं ये खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है अगर आप गर्मियों के मौसम में रोजाना इसका सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट ठंडा रहता है इसे बनाना बेहद आसान है, इसलिए आज हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं साथ ही ये भी कि इसके लिए आपको किन-किन चीज़ों की जरूरत होती है। ये स्प्राउट्स सलाद प्रोटीन, विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है और इसे वजन कम करने वाले लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

Sprouts Salad Recipe: स्प्राउट्स सलाद बनाने की आसान रेसिपी

healthy salad
healthy salad (Source: social media)

सामग्री

  • अंकुरित मूंग और चना
  • प्याज
  • टमाटर
  • खीरा
  • हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • नींबू का रस
  • चाट मसाला
  • भुना जीरा पाउडर
  • काली मिर्च पाउडर
  • नमक या काला नमक

Protein-Rich Salad: स्प्राउट्स सलाद बनाने की आसान विधि

weight loss food
weight loss food (Source: social media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले भीगे मूंग और चने को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
  • इसके बाद इसे पानी में सिर्फ 2 से 3 मिनट के लिए उबालें और इसका पानी छानकर ठंडा कर लें।
  • इसके बाद अब एक कटोरे में अंकुरित मूंग और चने डाल लें।
  • इसके बाद इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, खीरा और हरी मिर्च डालकर मिलाएं।
  • अगर आप चाहें तो इसमें उबला हुआ आलू या पनीर के टुकड़े भी डाल सकते हैं।
  • इसके बाद इसमें काला नमक, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालें।
  • फिर इसके ऊपर से नींबू का रस डालें इससे सलाद का स्वाद दोगुना हो जाएगा।
  • अब सभी चीज़ों को चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • लास्ट में बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर सजाएं।
  • आपका हेल्दी, टेस्टी और ताज़गी से भरपूर स्प्राउट्स सलाद बनकर तैयार है।
  • इसे आप सुबह के नाश्ते में या शाम के समय खा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।