Shubhman Gill ने किसको ठहराया हार का जिम्मेदार? जानें GT के कप्तान की नाराजगी के पीछे का कारण

Shubhman Gill On GT Loss

Shubhman Gill On GT Loss: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों 99 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मुंबई की जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 199 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया और तिलक वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए। उनके इस शानदार खेल के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Shubhman Gill On GT Loss: कैसा रहा गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन?

Shubhman Gill On GT Loss
Shubhman Gill On GT Loss (Source: Social Media)

ऐसे में शुभमन गिल ने हार के बाद खराब गेंदबाजी पर बात की, उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने मिडिल ओवरों में अधिक रन दे दिए नहीं तो ऐसी पिच पर 160-170 का स्कोर होता। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। साईं सुदर्शन बिना खाता खोले ही आउट हो गए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 14 रन ही बना सके। इसके अलावा जोस बटलर (5), ग्लेन फिलिप्स (6) और वाशिंगटन सुंदर (26) के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए राहुल तेवतिया भी केवल 8 रन ही बना पाए और पूरी टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर सिमट गई।

Shubhman Gill Statement: शुभमन ने किसको ठहराया हार का जिम्मेदार?

Shubhman Gill On GT Loss
Shubhman Gill On GT Loss (Source: Social Media)

मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल ने हार की वजह बताते हुए कहा कि “मुझे लगता है कि हमने मिडिल ओवरों में अधिक रन दे दिए. ऐसी पिच पर, 160-170 का स्कोर ठीक-ठाक माना जाता। यह एक छोटी रुकावट थी, लेकिन अब हमें कुछ मैच बाहर खेलने हैं। इसलिए उम्मीद है कि हम जीत की राह पर वापस लौटेंगे।”

गिल ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि, “मुझे लगता है कि पिच थोड़ी धीमी थी, मुझे नहीं लगता कि हमने सही जगहों पर गेंदबाज़ी की। लेंथ गेंदों में से कुछ तो अच्छे से आ रही थीं, लेकिन कुछ नहीं। हम लगातार उस लेंथ पर गेंदबाज़ी नहीं कर पाए, मुझे लगता है कि बल्लेबाजी और बेहतर हो सकती थी, क्योंकि ओस पड़ रही थी.

Shubhman Gill On GT Loss: तिलक को मिला POTM

Shubhman Gill On GT Loss
Shubhman Gill On GT Loss (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें तिलक वर्मा की तो वो भी बीते काफी समय से अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन बीते दिन उन्होंने जो परफॉर्मेंस दी उसने ये साबित कर दिया कि फॉर्म इज टेम्परेरी बट क्लास इज पर्मानेंट। तिलक ने 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड भी मिला.

Read More: Vaibhav Sooryavanshi को फूट-फूट कर रोता देख KKR के साथी ने दिया हौसला, वायरल हुई वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।