राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-चीन को कहा ‘नरक’, जन्मजात नागरिकता पर साधा निशाना, शेयर किया विवादित पोस्ट

Donald Trump Hell Holes India

Donald Trump Hell Holes India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कट्टरपंथी अमेरिकी लेखक और कमेंटेटर माइकल सैवेज के 3 हफ्ते पुराने वीडियो का टेक्स्ट शेयर किया है, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों को हेल होल या नरक बताया गया है।

साथ ही इस लेटर में जन्मजात नागरिकता को लेकर दुनिया के कुछ देशों के साथ भारत का नाम लेते हुए बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लिखा है, “यहां पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन, भारत या दुनिया के किसी अन्य ‘नरक’ से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।” इसी को ट्रंप ने लिखकर 4 पन्नों में ट्रूथ पर शेयर किया है।

भारत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी

माइकल सैवेज ने कहा, ” आपके सामने जाहिर है कि इनमें से कुछ तर्क कितने प्रासंगिक हैं जब लोग अपनी प्रेगनेंसी के 9वें महीने में हवाई जहाज से यहां आ रहे हैं। फिर यहां वह बच्चा पैदा होते ही तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे चीन, भारत या दुनिया के किसी और ‘नरक’ जैसी जगह से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं। यह देखने के लिए बहुत दूर जाने की जरूरत नहीं है। अब यहां अंग्रेजी नहीं बोली जाती। आज जो प्रवासी वर्ग यहां आ रहे हैं और उनमें इस देश के प्रति लगभग कोई वफादारी नहीं है, जबकि हमेशा ऐसा नहीं था।”

माइकल सैवेज के नस्लवादी बयान को किया शेयर

CNBC के साथ एक इंटरव्यू में महंगाई और जन्मजात नागरिकता को लेकर झूठे दावे करने के महज एक दिन बाद, ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर माइकल सैवेज के नस्लवादी और आपत्तिजनक बयान को रिपोस्ट किया है। इस लेटर को अप्रैल 2026 की शुरुआत में अपने शो और सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे अब डोनाल्ड ट्रंप ने रीपोस्ट किया है। माइकल सैवेज ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में चल रही दलीलों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत और चीन जैसे देशों से आने वाले लोग अमेरिका को “कचरा पात्र” बना रहे हैं।

ट्रंप ने किया भारत और चीन का अपमान

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति ने एक ऐसा वीडियो दुनिया के सामने लाया, जिसमें भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। यह वीडियो पहले बहुत कम लोगों ने देखा था। अब जब राष्ट्रपति खुद ऐसी चीज़ों को शेयर करते हैं या उन बातों को अक्षर-दर-अक्षर पोस्ट करते हैं, तो यह दरअसल उसपर उनकी पूरी सहमति और मुहर लगाना होता है। ऐसा करके ट्रंप ने न सिर्फ विवाद को बढ़ावा दिया, बल्कि एक नस्लवादी विचारधारा को भी सामने लाकर उसे प्रोत्साहित किया है। इसके साथ ही भारत और चीन जैसे देशों का अपमान भी किया है।

ALSO READ: ट्रंप ने ईरान के साथ युद्धविराम को बिना किसी समय सीमा के बढ़ाया, नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।