How to Monetise Instagram Account : क्या आप जानते हैं भारत में सोशल मीडिया से कितने प्रतिशत लोग अर्निंग करते हैं? हम आपको फिगर बताते हैं. बोस्टन कंसल्टेंसी की रिपोर्ट बताती है कि अगर 100 लोग सोशल मीडिया पर बतौर कंटेंट ड्रिवेन काम कर रहे हैं तो उसका 10 प्रतिशत हिस्सा अपने चैनल या पेज या अकाउंट को मोनेटाइज करा लेता है.
इसे सिंपली समझिए, यदि आप सोशल मीडिया पर पैसे कमाना चाहते हैं तो उसके चांस 10 प्रतिशत हैं. यह अपने आप में कम आंकड़ा नहीं क्योंकि 10 प्रतिशत चांस किसी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ऐस्पिरेंट्स के लिए कही नहीं जा सकती. ऐसे में सवाल यह बनता है कि आप उस 10 प्रतिशत लोगों में कैसे फिट होते हैं? और आप खुद का चैनल कैसे मोनेटाइज करवा सकते हैं?
अक्सर ज्यादातर भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स कंटेंट मेकिंग के लिए Instagram का इस्तेमाल करते हैं, यह सबसे आसान प्लेटफौर्म है जहां कोई भी कंटेंट बना लेता है. इसके लिए बहुत ज्यादा तामझाम की भी जरूरत नहीं पड़ती. आसानी से मोबाइल के कैमरे से भी यहां कंटेंट बनाया जा सकता है. मगर सवाल आता है कि Instagram से पैसे कैसे बनाए जाएं. लोग इस प्लेटफौर्म पर कंटेंट बनाने में लगे तो रहते हैं मगर यहां से पैसे कैसे कमाए इस पर ज्यादा सोच नहीं पाते या उन्हें जानकारी नहीं रहती.
Youtube And Facebook Compare to Insatagram : यूट्यूब फेसबुक से अलग Instagram
इसका सबसे बड़ा कारण है कि Instagram डायरेक्ट पैसे कमाने का जरिया नहीं देता जैसा youtube या facebook देता है. इन दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर एड्स ड्रिवेन सिस्टम चलता है. व्यूज के आधार पर चैनल आसानी से मोनेटाइज हो जाता है. इसके लिए शुरुआत में मेहनत करनी पड़ती है.
मगर एक बाद अगर चैनल मोनेटाइज हो जाए तो पैसे बनने लगते हैं. मगर Instagram इन तीनों फोर्मेट में टफ माना जाता है क्योंकि यहां सीधे एडवर्टाइज्मेंट की व्यवस्था नहीं है. यहां रील्स तुरंत वायरल तो हो जाती हैं, मिलियंस में व्यूज भी मिल जाते हैं, मगर मोनेटाइज नहीं होते. मगर हम यहां बताएंगे वह तरीके जिससे Instagram से पैसे कमाए जा सकते हैं.
इंस्टाग्राम रील्स से पैसे कमाने के मुख्य तरीके
- फौलोअर्स बढ़ाने पर जोर : सबसे पहले किसी भी यूजर को इस बात पर जोर देने की जरूरत है कि उसके फौलोअर्स बढ़ें. इसके लिए बेसिक टेक्नीक है कि लगातार कंटेंट बनाए जाते रहें. कुछ यूनिक टोपिक पर रील बनाए जाते रहे, वह चाहे फनी हों, एजुकेशन से रिलेटेड हों, स्पोर्ट्स से हों, या एंटरटेनमेंट से. चाहे जो भी हों आपका मकसद फौलोअर्स बढ़ाने पर जोर देना है.
- ब्रांड स्पॉन्सरशिप (Brand Sponsorships): जब आपके अच्छे फॉलोअर्स हो जाते हैं, तो कंपनियां अपने ब्रांड्स को प्रमोट करने के लिए रील्स बनाने के पैसे देती हैं.
- इंस्टाग्राम गिफ्ट्स (Instagram Gifts): रील देखने वाले दर्शक आपको ‘गिफ्ट’ भेज सकते हैं, जो बाद में असली पैसों में बदल जाते हैं.
- एफिलिएट मार्केटिंग (Affiliate Marketing): रील में किसी प्रोडक्ट को प्रचार करें और बायो या स्टोरी में एफिलिएट लिंक देकर बिक्री पर कमीशन पा सकते हैं.
- अपना उत्पाद या सेवा बेचना : रील के माध्यम से अपने डिजिटल प्रोडक्ट (कोर्स, ई-बुक) या फिजिकल प्रोडक्ट (कपड़े, हस्तशिल्प) बेचें.
Technical Information to Monetise Instagram : पैसे कमाने की टेक्निकल जानकारी
- Reels से कमाई के लिए आमतौर पर Professional अकाउंट पर 10,000+ फौलोअर्स, ओरिजिनल कंटेंट और अच्छा एंगेजमेंट जरूरी होता है. इसी के बाद ब्रांड पार्टनरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग और Instagram शॉपिंग/बोनस फीचर्स मिलते हैं.
- इसके लिए ज्यादा कमाई के लिए लगातार पोस्ट करें, ट्रेंडिंग ऑडियो इस्तेमाल करें, सही हैशटैग लगाएं और अपने एनालिटिक्स देखकर कंटेंट सुधारें.
- कमाई शुरू करने के लिए Professional अकाउंट पर स्विच करें, प्रोफाइल पूरा करें.
- Professional Dashboard में जाएं और पेमेंट व एलिजिबिलिटी सेटअप पूरा करें.
Instagram Reels Monetization : कैसे मिलता है पैसा?
Instagram Reels पर आमतौर पर लगभग 1.23% एंगेजमेंट मिलता है, जबकि फोटो पर 0.70% और कैरोसेल पोस्ट पर 0.99%. इसलिए Reels ध्यान खींचने और पैसे कमाने का सबसे असरदार तरीका बन गया है.
Instagram Reels Monetization का मतलब है कि आप छोटे-छोटे वीडियो बनाकर पैसे कमा सकते हैं, जो आपके ऑडियंस को पसंद आए. आपके लिए अच्छी बात है कि Instagram व्यूज के लिए पैसे देता है? कुछ मामलों में हां, उनके बोनस प्रोग्राम्स ऐसे होते हैं, जहां पैसे मिल सकते हैं.
Reels से कमाई कई तरीकों से होती है. जैसे Reels Play Bonus, ब्रांड पार्टनरशिप, एफिलिएट मार्केटिंग और अपने प्रोडक्ट बेचकर. कभी-कभी Instagram ऐसे प्रोग्राम भी चलाता है, जिसमें अच्छे परफॉर्मेंस और एंगेजमेंट वाले Reels पर क्रिएटर्स को सीधे पैसे मिलते हैं. जिसका जिक्र ऊपर किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें – Science, Commerce or Arts? 11वीं में एडमिशन से पहले है कन्फ्यूज, तो जानें कौन सी स्ट्रीम है आपके लिए बेस्ट























