Iran में बढ़ते तनाव के बीच भारत की एडवाइजरी, नागरिक तुरंत छोड़ें जगह

India Urged its citizens to leave Iran immediately

India Urged its citizens to leave Iran immediately: तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों को तुरंत और हर हाल में ईरान छोड़ने की सलाह दी है। इस संबंध में दूतावास ने औपचारिक एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीयों से आज ही देश से निकल जाने को कहा है। भारत की इस चेतावनी के बाद ईरान पर संभावित अमेरिकी हमले की आशंका और तेज हो गई है।

Indians in Iran: एडवाइजरी में क्या-क्या लिखा है? (India Urged its citizens to leave Iran immediately)

India Urged its citizens to leave Iran immediately
India Urged its citizens to leave Iran immediately (credit-sm)

भारत ने अपनी 14 जनवरी 2026 वाली एडवाइजरी दोहराते हुए, नागरिकों से बोला है कि वे किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन, भीड़भाड़ या सुरक्षित जहां महसूस न हो वहां न जाएं। स्थानीय मिडिया को फॉलो करें ताजा अपडेट लेते रहे और लगातार भारतीय दूतावास से संपर्क बनाए रखें।

दूतावास ने यह भी कहा है कि सभी भारतीय अपने पासपोर्ट, वीजा और पहचान पत्र हर समय अपने पास रखें, क्योंकि जरूरत पड़ने पर तुरंत निकासी या यात्रा की प्रक्रिया पूरी की जा सकें। किसी भी तरह की परेशानी आने पर तुरंत दूतावास से संपर्क करें।

Indian Embassy in Iran: भारतीय दूतावास ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

Indian Embassy in Iran
Indian Embassy in Iran (credit-sm)

+989128109115,

+989128109109,

+989128109102,

+989932179359

Email: cons.tehran@mea.gov.in

US strikes Iran, Iran US relations: ईरान में क्यों भड़की हिंसा?

India Urged its citizens to leave Iran immediately 1

Iran और United States के बीच बढ़ते तनाव ने हालात को गंभीर बना दिया है। संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं के बीच ईरान में हिंसा भड़क उठी है, जिससे सुरक्षा स्थिति लगातार बिगड़ रही है। इसी पृष्ठभूमि में भारत ने एहतियातन कदम उठाते हुए वहां रह रहे अपने सभी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर साफ कहा है कि हालात अनिश्चित हैं और किसी भी आपात स्थिति से बचने के लिए जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना जरूरी है। भारत स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक, आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा, 19 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।