UP Police Holi Guidelines: होली के तत्योहार पर सड़क हादसे और झगड़ों पर अंकुश लगाने के लिए यूपी पुलिस ने गाइडलाइन जारी की है। तय हुआ है कि होली पर दो दिन सिटी जोन में सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने स्पष्ट किया है कि सड़क रोककर डीजे बजाने, नाचने या यातायात को बाधित करने वालों पर कार्रवाई होगी। ऐसा करने वालों को हिरासत में लिया जा सकता है। थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि उन स्थानों को चिह्नित करें, जहां पहले झगड़े हुए हैं।
जगह-जगह लगाए जाएंगे चेकिंग बैरियर

पुलिस ने सड़क हादसों को रोकने के लिए खास प्लान बनाया है। सड़क हादसों में किसी की जान न चली जाएं, इसके लिए जगह-जगह चेकिंग बैरियर लगाए जाएंगे। नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई होगी। दोपहिया वहां पर दो से ज्यादा लोगों के बैठने पर चालान और वाहन सीज किया जा सकता है। पुलिस का कहना है कि यह सख्ती लोगों की सुरक्षा के लिए जरुरी है।
Holi DJ Guidelines: होलिका दहन की शाम से ही पुलिस सड़कों पर गश्त करेगी
पिछले पांच वर्षों में होली के दिन जिन स्थानों पर झगड़े हुए हैं, वहां पुलिस को छानबीन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पता लगाया जा सके कि दो गुटों में कोई पुरानी रंजिश तो नहीं चल रही। लोगों की शिकायत रहती है कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क पर म्यूजिक सिस्टम लगा दिया जाता है। युवक सड़क पर घेरकर कपड़ा फाड़ते हैं और होली खेलते हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया ने बताया कि होलिका दहन की शाम से ही पुलिस सड़कों पर गश्त करेगी, ताकि कोई विवाद न हो।
UP Police New Guideline for Holi: इन बातों का रखें खास ध्यान

- दोपहिया वाहन पर दो से ज्यादा लोग न बैठे।
- सड़क से वाहन पर गुजर रहे लोगों के साथ अभद्रता न करें। छतों से उनपर गुब्बारा न मारें।
- होली प्रेम का त्योहार है, जबरन किसी को रंग न लगाएं।
- अत्यधिक शराब पीकर वाहन न चलाएं।
- ड्यूटी पर तैनात अधिकारीयों से न उलझे और उनपर रंग न डालें।
- होली सिर्फ हर्बल रंगों से ही खेलें।
UP Latest News Today: साल 2024 में गई थीं 10 लोगों की जान

आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में होली के दौरान आगरा में 10 लोगों की जान गई थी। जिनमें से 9 लोगों की जान सड़क हादसे में गई थी, जबकि 1 हत्या थी। साल 2025 में भी तीन लोगों की जान सड़क हादसे में गई थी। इसी को देखते हुए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।
यह भी पढ़ें: दवाब या कुछ और? Galgotias University के B.Tech छात्र ने लगाई फांसी, हरियाणा का था निवासी




















