Kanpur Scorpio Truck Accident : आज सुबह सोमवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें, कानपुर-महाराजपुर के रूमा इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हाईवे के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। इस चलते मौके पर ही 3 लोगों को मौत हो गई वहीँ 9 लोग इस भीषण हादसे में घायल हो गए।
इस दर्दनाक हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। यहां तक कि गाडी पूरी तरह से ट्रक के अन्दर जा घुसी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह गाड़ी को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
हरियाणा से बिहार जा रही थी गाड़ी

जानकारी के मुताबिक, HR 14M 9501 नंबर की स्कॉर्पियो हरियाणा से बिहार की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी रूमा फ्लाई ओवर से थोड़ा आगे बढ़ी, महाराजपुर थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बेकाबू होकर टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे को देख कर वहां खड़े लोग पूरी तरह सहम गए।
लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहंची। सबसे बड़ी दुखद बाद रही कि गाड़ी में कुल 12 लोग सवार थे। वारदात के बाद मौका पाकर ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
घायलों को हैलट अस्पताल किया गया रेफर
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए काशीराम अस्पताल रामादेवी भेजा गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया है।
कानपुर के पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि स्कॉर्पियों हरियाणा से बिहार की ओर जा रही थी, जो सुबह 6 बजे महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुमा में ट्रक से टकरा गई. हादसे के वक्त कार में कुल 12 लोग सवार थे, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से काशीराम अस्पताल भेजा गया जिसमें बाद प्राथमिक उपचार हैलेट रेफर कर दिया गया है.
फिलहाल पुलिस फरार ट्रक और उसके ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है। हाईवे पर सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें – Amroha Car Accident: ड्राइवर को आई झपकी, देखते ही देखते ट्रक से जा टकराई सेवन सीटर कार, 11 लोग गंभीर रूप से घायल























