Holika Dahan Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा होता है। माना जाता है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले इसमें बताए गए नियमों का पालन किया जाए, तो जीवन में काफी सुख और समृद्धि आ सकती है। हमारे इसी वास्तु शास्त्र में होली के त्यौहार को लेकर भी कुछ खास नियम बताए गए हैं। होली के त्यौहार को रंगों, खुशियों और पॉजिटिव एनर्जी का प्रतीक माना जाता है। यह दिन निगेटिव एनर्जी को खत्म करके जीवन में नयी शुरुआत करने के लिए सबसे शुभ समय होता है।
आज हम आपको Holi Home Remedies for Money के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप अपनाते हैं, तो आपके जीवन में पैसों से जुड़ी हर तरह की समस्याएं खत्म हो जाएंगी और साथ ही पैसा आने के नए रास्ते भी खुल जाते हैं, तो चलिए इन आसान वास्तु टिप्स के बारे में जानते हैं।
Holika Dahan Vastu Tips: होली पर करें ये काम धन की नहीं होगी कमी

1. होलिका दहन के समय करें ये उपाय
होलिका दहन को हमेशा से ही बुराई पर अच्छाई की जीत की तरह देखा जाता रहा है। ऐसे में आपको इस दिन एक नारियल, थोड़ा सा गुड़ और काले तिल को अग्नि देव को चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही हर तरह की पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं और साथ ही अटका हुआ पैसा भी आपको वापिस मिलता है।
2. पैसे बढ़ाने के लिए करें ये छोटा उपाय
शास्त्र के अनुसार, होली के दिन सुबह के समय आपको घर की अच्छे से सफाई करनी चाहिए। ऐसा करना काफी ज्यादा शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप अपने घर में गंदगी और बेकार की चीजें रखते हैं, तो घर में निगेटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ जाता है। ऐसा होने की वजह से भी आपके हाथों में पैसा नहीं टिकता है। आपको इस बात का भी खास ख्याल रखना है कि घर की सफाई के बाद उत्तर दिशा में एक हरे रंग का पौधा या फिर पानी से भरा पात्र जरूर रख दें। ऐसा करने से आपके जीवन में हर दिशा से पैसों का आना शुरू हो जाता है।

3. मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली के दिन शाम के समय घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए। पूजा के दौरान हल्दी, चावल और गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। यह छोटा सा उपाय घर में पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली लाने में मदद करता है।
4. तिजोरी के लिए खास उपाय
अगर आप आर्थिक रूप से मजबूत होना चाहते हैं, तो होली के दिन एक लाल कपड़े में हल्दी की गांठ या फिर चावल के कुछ दाने बांधकर तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। जब आप इस उपाय को करते हैं, तो आपके पैसे बचना शुरू होते हैं और साथ ही बेवजह के खर्चों से भी आपको छुटकारा मिलता है।

5. पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने का आसान तरीका
वास्तु शास्त्र के अनुसार, होली के दिन घर में नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करना सबसे ज्यादा शुभ होता है। इसके लिए आपको घर के मंदिर या फिर मुख्य स्थान पर थोड़ा सा गुलाल भी रखना चाहिए, ताकि पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती रहे और घर का माहौल भी अच्छा रहे।

















