सोशल मीडिया पर आए दिन लोगों के लड़ने-झगड़ने के वीडियो वायरल होते रहते है। खासतौर महिलाओं के तो लड़ाई के वीडियो इंटरनेट पर आते ही धड़ले से फैलने लगते हैं। बस और ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर अक्सर लोगों को झगड़े हुए देखा जाता है। कई बार यात्रियों के बीच सीट लूटने की होड़ मचते देखा गया है और खिड़की वाली सीट के पीछे तो हाथापाई तक हो जाती है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां बस में सीट पर बैठने को लेकर दो महिलाओं में जबरदस्त लड़ाई हो रही है। इस लड़ाई में एक महिला को दूसरी महिला के बाल जोर-जोर से खींचते भी देखा जा सकता है। इससे पहले भी कई बार बस में महिला सीट पर बैठने को लेकर महिलाओं में कई बार झगड़ा करते देखा गया है। बीतों दिनों तो दिल्ली मेट्रो में भी सीट लेकर दो महिलाओं में भयकंर लड़ाई हो गई थी।
Kalesh b/w Two Woman inside KSRTC bus over seat issues in Tumkur, karnataka pic.twitter.com/GK6wy9yBcN
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 24, 2023
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो कर्नाटक के तुमकुर का बताया जा रहा है। जहां केएसआरटीसी बस के अंदर सीट को लेकर दो महिलाओं में झगड़ा हो गया। दोनों महिलाओं के बीच हुई ये बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि दो महिला एक-दूसरे के बाल पकड़ कर लड़ाई कर रही है। जिसमें एक महिला सीट पर बैठी होती है तो वहीं दूसरी महिला खड़ी होती है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि सीट के पास खड़ी औरत बैठी हुई दूसरी महिला के बाल पकड़कर जोर-जोर से उसका सिर घुमाने लगती है। इसके बाद बीच-बचाव में एक शख्स आता है और दोनों को अलग करने की कोशिश करता है। इसके बाद वो महिला उस शख्स से भी उलझने लगती है। महिला की लड़ाई को देखकर बस में मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते है और इंटरनेट पर लोग इस वीडियो पर खूब मजे लेते हुए कॉमेंट कर रहे हैं।