वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा होटल में भूखा बैठा है। वहीं एक महिला खाना खाकर प्लेट छोड़कर उठ जाती है। बच्चे को इतनी भूख लगी होती है कि वह झूठा खाने को मजबूर हो जाता है।
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है। दरअसल वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। इस वीडियो को अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है वहीं लोग इसे जमकर शेयर भी करते दिख रहे हैं।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बच्चा होटल में भूखा बैठा है। एक महिला अपना खाना खाकर प्लेट छोड़कर वहां से उठ जाती है। इसके बाद भूखा बच्चा मजबूर होकर टेबल पर खाने के लिए आता है और उसके प्लेट से खाने लगता है। इतने में वहां एक वेटर आता है और उस प्लेट को उठाकर ले जाता है। यह देख बच्चा बहुत निराश हो जाता है।
The heroic waiter takes the leftover food from a small child and brings a new onepic.twitter.com/KVc2b9iEmn
— Enezator (@Enezator) November 3, 2023
Courtesy : ये वीडियो @Enezator नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है।
इसके कुछ देर बाद वेटर दोबारा से उसके पास आता है और उसके सामने खाने का एक प्लेट रख देता है। बच्चे को यकीन नहीं होता कि यह खाने का प्लेट उसके लिए है। इसके बाद वेटर उसे प्यार करता है और उसे खाने के लिए कहता है। बच्चा फिर डरते-डरते खाना खाने लगता है। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग वेटर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।