रास्ते जो सिर्फ हमे एक जगह से दूसरे जगह तक नहीं लेके जाते है। रास्तें हमे एक ऐसी याद देते है, जो शायद ही अपने जीवन में कभी भी भूल सकते है। अपने देश में खूबसूरत रास्तों की कमी नहीं है लेकिन कहते है ना खूबसूरती के पीछे कुछ ना कुछ डरावनी चीज जरूर होती है। आज की खबर में हम आपको भारत के एक ऐसे रोड़ के बारे में बताने वाले है।
सबसे खतरनाक रास्तों में शुमार जोजिला दर्रा सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक रास्तों में शुमार है। यह भारत के सबसे खतरनाक मार्गों में से एक जोजिला दर्रा है, जो जम्मू और कश्मीर में स्थित है। यह लेह और श्रीनगर को जोड़ता है और राष्ट्रीय राजमार्ग 1डी पर स्थित है।
क्योंकि यह काफी ऊंचा है और एक तरफ बड़ी खाई है, इसलिए इस मार्ग को खतरनाक माना जाता है। जोजिला दर्रा समुद्र तल से लगभग 3528 मीटर ऊपर है यानी 11575 फीट।
श्रीनगर के रास्ते सोनमर्ग जाने के लिए यात्रियों को ज़ोजिला पास से जाते है। जोजिला दर्रा लगभग 9 किमी लंबा है, लेकिन इसे पार करने में काफी समय लगता है।
भीषण बर्फ़बारी और ठंड की स्थिति के कारण यह मार्ग सर्दियों के दौरान बंद रहता है। हालांकि, इसके बंद होने से लद्दाख को सामान आपूर्ति करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे गाड़ियों की क्षमता पर असर पड़ाता है।
सबसे चुनौतीपूर्ण ड्राइविंग स्थिति तब होती है जब बारिश हो रही होती है और आप इस सड़क पर होते हैं। सड़क चिकनी हो जाती है; भूस्खलन की संभावना भी बढ़ जाती है। बेहद खतरनाक होने के बावजूद यह रास्ता लद्दाख को रसद और अन्य आपूर्ति पहुंचाने के लिए जरूरी है। इस जगह पर हादसे कम नहीं होते, यह बात अलग है।
पहाड़ी रास्ते आमतौर पर भी काफी ही खतरनाक होते है। खासकर जब बारिश आदि का मौसम होता है। ये रोड़ इतना खतरनाक होने के बाद भी भी काफी ही खूबसूरत है।