अक्सर ऐसा होता है कि जब हम कहीं जा रहे होते है और बीच में हमें कोई जानकार मिल जाएं तो हम उनसे रूक कर बात करते है, लेकिन क्या आपने कभी पेंग्विन को ऐसे बात करते हुए देखा है, आप शायद सोच रहे होंगे कि हम यहां क्या बात कर रहे हैं, पेंग्विन आखिर ऐसे बात कैसे कर सकते हैं। तो बता दें, ऐसी एक वीडियो सामने आई है जहां पेंग्विन की दो टोली बीच में मिलती हैं और कुछ सेकेंड तक बात भी करती हैं।
ये वीडिया सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर @TansuYegen नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पेंग्विन के दो अलग ग्रुप सड़क पर मिलते है, जिसमें से एक ग्रुप सीधा चलता हुआ आता है, जबकि दूसरा ग्रुप उछल कूद करते हुए आता है। फिर दोनों बीच सड़क पर मिलते है और आपस में कुछ देर बात भी करते है, वहीं सबसे मजेदार ये होता है, कि जब एक ग्रुप का साथी गलती से दूसरे ग्रुप में चलता जाता है तो उसका दोस्त उसे वापस लाने के लिए उसके पीछे जाता है, इसके बाद दोनों पेंग्विन अपने ग्रुप में वापस आ जाते हैं।
When 2 groups of penguins meet on the road, they stop for a short exchange of information. When one of them moves in with the wrong group, a friend goes after him to bring him back🙂🐧🐧🐧 pic.twitter.com/W3y4ZwxdiW
— Tansu YEĞEN (@TansuYegen) September 23, 2022
इस वीडियो को अभी तक 6 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके है। वहीं लोगों को ये वीडियो भी काफी पसंद आ रहा है, एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है- “लेफ्ट वाला ग्रुप 7 से शुरू होता है और आखिर में 8 हो जाता है, है ना? इसलिए उन्होंने दूसरे ग्रुप से एक दोस्त को चुरा लिया…”। वहीं एक अन्य यूजर अपने साथी को बुलाने वाले पेंग्विन की तारीफ करते हुए लिखता है-“हर किसी को एसा ही एक दोस्त चाहिए”। जबकि अन्य यूजर लिखता है- “जो पेंग्विन गलत ग्रुप के साथ जाता है वह पहले ही रुक जाता है और जब तक उसका दोस्त उसे लेने आता है तब तक कंफ्यूज दिखता है”।