सितंबर में 4 ग्रहों का बदलवा होने जा रहा है। इस महीने में सबसे बड़ा बदलाव गुरु का होगा।इस महीने में बुध और शुक्र अपनी चाल बदलेंगे और सूर्य का एक मात्र राशि परिवर्तन होगा। ऐसे में ग्रहों की स्थिति में बदलाव से किन-किन राशियों को करियर में उन्नति और धन का लाभ मिलेगा आइए जानते हैं सितंबर में ग्रह गोचर का राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव।
सबसे पहले बात करते हैं उन तीन जातकों के बारे में जिन के लिए ला रहा शुभ समाचार
मेष-सितंबर के महीने में होने जा रहे ग्रह परिवर्तन के बीच मेष राशि के लोगों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस महीने आप पर गुरु राहु की स्थिति और मंगल की दृष्टि रहने से लोगों को मान सम्मान मिलेगा।
सिंह- सितंबर में होने जा रहे ग्रहों के परिवर्तन के बीच सिंह राशि के लोगों के लिए समय उत्तम फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।
मीन- आपकी आय के साधन सीमित रहने वाले हैं लेकिन फिर भी आपकी आर्थिक स्थिति ज्यादा प्रभावित नहीं होगी। इस महीने आपकी कई यात्राएं भी हो सकती हैं।
जिन पर छा सकता है खतरा-
वृश्चिक-जीवनसाथी की किसी बात से कल आपको ठेस पहुंच सकती है।किसी भी प्रकार की बहस करने से बचें, बहस के कारण आपके रिश्तों में दरार पड़ सकती है। घर के खाने पर ही ध्यान दें, बाहर के खाने से बचें, बीमारियां आपको घेर सकती है।
मकर- साथ ही इस महीने आपकी लव लाइफ भी काफी अच्छी रहने वाली है। पर किसी से बहस करने से बचें चाहे वो जीवन साथी ही क्यों ना हो। अन्यथा सर दर्द की परेशानी पूरे महीने आपको सताएंगी।
मिथुन-नौकरी करने वाले जातकों के लिए या रोजाना यात्रा करने वाले लोग ध्यान दें। खतरे के बादल आप पर मंडरा रहे हैं। किसी से कोई लेन देन ना करें। साथ ही बाहरी यात्रा करने से बचें।