आप भी कोई काम कर रहे है और अचानक से आपके सामने कुछ ऐसा हो जाएं जो आप सोच भी नहीं सकते है, तो आपका क्या रिएक्शन होगा। आज की खबर में कुछ ऐसी ही घटना घटी महिला के साथ। घटना 6 जुलाई की है और अपने देश से दूर फ्रांस में हुई थी। महिला अपने दोस्त के साथ छत पर कॉफी पी रही थी तभी कुछ ऐसा होना उनके जिंदगी का एक यादगार पल बन गया।
एक बड़े धमाके साथ आवाज से सभी को हैरान कर दिया, लोगों के बिच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रिपोर्ट के अनुसार एक महिला और उसकी दोस्त कॉफी पी रही थीं, तभी उनकी आंखों के सामने एक बड़ी घटना घटी। अचानक हुई इस घटना में काफी तेज आवाज आया, जिसने उनको हराना कर दिया। इस बात की जानकारी होते है, वो घर से बाहर निकले तो उनको कुछ भी ऐसा नहीं दिखा।
जिससे उनको किसी भी प्रकार से हैरान हो पर तभी महिला को अपनी पसलियों में अचानक दर्द का झटका महसूस हुआ, जिससे वह सदमे में आ गई। महिला को लगा कि उसकी किसी चीज से टक्कर हो गई है, लेकिन ऐसा नहीं था। आख़िरकार उनका ध्यान पास में पड़े एक अनोखे काले पत्थर पर गया। जिज्ञासा बढ़ी और महिला ने पत्थर को रखने बाद में इसकी जांच कराने का फैसला किया।
उसने देखा कि पत्थर सीमेंट या मलबे का कोई साधारण टुकड़ा नहीं था, बल्कि उल्कापिंड जैसा दिखने वाला एक कठोर, चमकदार चट्टान था। रहस्यमय काले पत्थर की जांच करने के लिए महिला ने भूविज्ञानी थिएरी रेबमैन से संपर्क किया। गहन विश्लेषण के बाद, रेबमैन ने पुष्टि की कि रहस्यमय चट्टान वास्तव में एक उल्कापिंड था, न कि कोई साधारण काला पत्थर। उन्होंने कहा कि यह विशेष उल्कापिंड था क्योंकि यह अंतरिक्ष की गहराई से सीधे पृथ्वी से टकराया था।
महिला खुद को भाग्यशाली मानती थी कि अगर उल्कापिंड उसके सिर या शरीर के किसी अन्य हिस्से पर गिरता, तो परिणाम गंभीर हो सकते थे। हालांकि उल्कापिंडों का पृथ्वी पर गिरना पूरी तरह से दुर्लभ घटना नहीं है, लेकिन किसी इंसान से टकराना बेहद असामान्य घटना है। आम तौर पर, उल्कापिंड जमीन पर गिरते ही अन्य सामग्रियों के साथ मिल जाते हैं, जिससे उन्हें पहचानना और इकट्ठा करना मुश्किल हो जाता है।