उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार राजनीतिक खेल में सभी को हरा कर अपने आपको दुबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में बैठाया था। अब उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे योगी हॉकी खले हुए नजर आ रहे है। दरअसल उन्हें खेल के मैदान में ऐसा करते हुए देखा गया है। इस वीडियो में अनोखा पहलू यह है कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में शानदार गोल किया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही वायरल हो गया।
बता दे कि विकास पहलों की शुरुआत करने के लिए मुख्यमंत्री ने मंगलवार को झाँसी जिले की यात्रा की। यहां, उन्होंने खेल के मैदान में हॉकी खेला। अब सीएम योगी का हॉकी खेलते हुए वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने भी जारी किया है। 45 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम योगी हाथ में हॉकी स्टिक पकड़कर गेंद की ओर पहुंचते हुए जोर-जोर से अपना हाथ हिला रहे हैं।
#WATCH | UP CM Yogi Adityanath tries his hand at hockey at an event to mark the inauguration of various development projects in Jhansi pic.twitter.com/i3jTthC1oH
— ANI (@ANI) August 29, 2023
वीडियो में आप देख सकते हैं कि गेंद सीधे गोल में गई और स्कोर बन गया। पहले प्रयास में स्कोर करने के बाद सीएम के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। हालांकि ये कोई मैच नहीं था, मुख्यमंत्री यहाँ खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए मैदान में आए थे। सीएम योगी का हॉकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बता दे मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश का पहला हॉकी संग्रहालय खोलने और महान हॉकी खिलाड़ी के सम्मान में 25 फुट की प्रतिमा का अनावरण झाँसी की यात्रा की दौरान किया।
साथ ही उन्होंने पूर्व ओलंपिक एथलीटों को श्रद्धांजलि दी, लगभग 2009 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें सम्मानित किया। वह झाँसी से अपनी यात्रा के दौरान कोर्ट चौराहे पर शिक्षा भवन परिसर के पास पहुँचे, सीएम योगी ने नवनिर्मित बहुमंजिला, अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया।