15 मार्च के दिन न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में हुई गोलीबाी ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। इस पूरे हमले में 50 लोगों की जान चली गई है। न्यूजीलैंड जैसे कम आबादी वाले और शांतिप्रिय माने जाने वाले देश में हुई पूरी घटना के बाद लोग काफी ज्यादा शॉक हैं लेकिन सरकार ने जिस तरह से देश की मुस्लिम आबादी के प्रति समर्थन और एकजुटता का भरोसा दिलाया उसकी तो हर जगह तारीफ ही हो रही हैं।
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों अल नूर मस्जिद और लिनवुड मस्जिद में हुई गोलीबारी को आतंकी घटना बताया है और यह साफ कर दिया है कि आतंकी भले ही खुद को किसी भी सोच का बताता हो लेकिन सच में वह आतंकवादी ही है और उसे देश के कानून के अनुसार सजा भी दी जाएगी। इस पूरी घटना के बाद उन्होंने मुस्लिम समाज के प्रतिधियों से मुलाकात भी की। इस दौरान जेसिंडा अर्डर्न पारंपरिक काले परिधान में दिखाई दी थीं।
यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/HHShkMohd/status/1109124817888915461
यूएई ने अब बेहद अलग अंदाज में उनकी तारीफ करी है। यूएई ने दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में शुक्रवार की रात उनकी तस्वीर प्रदर्शित करी है जिसमें वह हिजाब में मुस्लिम शख्स को गले लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। यूएई के पीएम शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट कर न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्रर का आभार जताया है। न्यूजीलैंड की पीएम की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, ‘आपने (पीड़ितों के प्रति) जिस तरह की एकजुटता प्रदर्शित की उसने दुनियाभर के 1.5 अरब मुसलमानों का दिल जीत लिया है और उनकी नजरों में आपका सम्मान बढ़ गया है।’
सामान्य रूप से लोगों ने न्यूजीलैंड के पीएम और यूएई के इशारे पर भी सम्मान दिया…
यहां पढ़े ट्विटर पोस्ट:https://twitter.com/K9implantor/status/1109198460820033537
सूत्रों के अनुसार कुल 50 लोगों को मार दिया गया है। जिसमें अंधाधुंध गोलियां चलाई गई और पूरी दुनिया हैरान रह गई। वहीं न्यूजीलैंड सरकार और सामान्य रूप से लोग वहां रहने वाले मुस्लिम समुदाय एक साथ सामने आए हैं और पीएम अर्डर्न ने बताया है कि मुस्लिम समुदाय न्यूजीलैंड संस्कृति और समाज का एक अभिन्न अंग है।