भगवान की पूजा में कुछ चीजें विधि-विधान से की जाती है। उन्हें फूल माला, कुमकुम, अबीर आदि चीजें अर्पित करते हैं और भोग भी लगाते हैं। जो कि भोग को हम भगवान को अर्पित करने के बाद स्वयं प्रसाद के रुप में खाया जाता है। लेकिन आपको बता दें की जिस प्रकार हम सभी को भोजन में अलग-अलग वस्तुएं पसंद होती है उसी प्रकार भगवान को भी अलग-अलग चीजें पसंद होती है और उन्हें अलग-अलग चीजों का भोग लगता है।
अगर भोग लगाने में कोई भी गलती होती है, तो भगवान नाराज हो जाते हैं। तो आइए जानते हैंभगवान हनुमान जी को क्या भोग लगाना चाहिये….
हनुमान जी की पूजा बाधाओं को दूर करने सहायक होती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को या फिर हनुमान जयंती के दिन भक्त उन्हें कई तरह के प्रसाद का भोग लगाते हैं और कई प्रकार की चीजें भी भेंट करते हैं। ऐसे में अगर आप भी बजरंगबली को प्रसाद चढ़ाने की सोच रहे हैं तो कुछ खास चीजों को चढ़ाने से बजरंग बली खुश हो सकते हैं।
मेवा : काजू, बादाम, किशमिश, छुआरा, खोपरागिट पंचमेवा के नाम से जाने जाते हैं। इसका भी हनुमानजी को भोग लगता है। माना जाता है कि इसके भोग से बजरंगबली प्रसन्न होते है।
लाल बूंदी : बजरगंबली को लाल बूंदी बहुत पसंद है माना जाता है कि इसके भोग से बजरंगबली बहुत जल्दी प्रसन्न होते है।
लड्डू : हनुमान जी को मंगलवार के दिन बेसन के लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से हनुमान जी भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते हैं। कहा जाता है कि पीली चीजें बजरगंबली को बहुत पसंद है।
इमरती : इमरती का भोग लगाने से संकटमोचन अत्यंत प्रसन्न होते हैं। बताया जाता है कि आपकी जो भी मनोकामनाएं हैं, वे पूर्ण हो जाएंगी। बस मंगलवार के दिन हनुमानजी को इमरती चढ़ा कर उनसे आशीर्वाद ले लें।
लौंग, इलायची और सुपारी : हनुमानजी को लौंग, इलायची और सुपारी भी पसंद है। शनिवार के दिन लौंग, सुपारी और इलायची चढ़ाने से शनि का कष्ट दूर हो जाता है। कच्ची घानी के तेल के दीपक में लौंग डालकर हनुमानजी की आरती करें, संकट दूर होगा और धन की भी प्राप्ति होगी।
भगवान हनुमान जी को कभी भी प्याज लहसुन आदि से निर्मित भोजन या खाद्य पदार्थ नहीं चढ़ना चाहिए। ऐसा करने से भगवान नाराज हो जाते है।