आप बेशक कितनी मर्जी कोशिश क्यों न कर लें,लेकिन बिना आपसी समझदारी के किसी भी रिश्ते में बने रहना बहुत मुश्किल है। हर रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए वफादारी और समझदारी होना सबसे ज्यादा जरूरी काम है। यदि आप भी किसी के साथ रिलेशनशिप में है और आप दोनों के बीच बहुत अच्छी समझ नहीं है तो रिश्ते में दरार आना स्वाभाविक है। ऐसे में यदि आप पुरुष हैं तो आपको अपनी कुछ आदतों में जरूर सुधार करना होगा। ऐसा इस वजह से क्योंकि महिलाओं को आपकी ये आदतें बिल्कुल पसंद नहीं होती है।
पुरुष हमेशा औरतों को अपनी इच्छाओं के अनुसार कंट्रोल करने में लगे होते हैं। जबकि महिलाओं को कंट्रोल कर लेने वाली ये आदत बिल्कुल नहीं पसंद होती। बहुत बार ऐसा भी होता है जब ये कंट्रोल करने वाली प्रवृत्ति लड़ाई में बदल जाती है।
किसी भी महिला को ये पसंद नहीं होता कि उन पर किसी प्रकार की पाबंदी लगाई जाए। ऐसे में आप भी अपनी गर्लफ्रेंड से बार-बार पूछते हैं कि वो कहां जा रही है किसके साथ जा रही है तो आप भी फौरान आज ही अपनी इस आदत को बदल लें।
यदि आप अपने फ्रेंड्स सर्कल में अपनी गर्लफ्रेंड को बोलने का मौका नहीं देते तो ऐसा करना बिल्कुल छोड़ दे। क्योंकि महिलाओं को नहीं पसंद होता कि कोई उनके खानपान और कपड़े पहने के तरीके पर सवाल उठाए। यदि आपकी भी इस तरह की आदत है तो आपके रिश्ते में प्यार होने की बजाय और खटास पैदा हो सकती है।
हर महिला और लड़की को ईमानदार और वफादार आदमी पसंद होते हैं। यदि उनको आपके अंदर ये गुण नहीं दिखेगा या फिर आप पहले तो उन्हें अच्छा बनकर दिखाएंगे और बाद में उनका भरोसा तोड़ देंगे तो महिला ऐसे पार्टनर को जिंदगी में कभी नहीं माफ कर पाती।