हर रंग का अलग महत्व होता है इसलिए रंगों की अपनी अलग दुनिया भी होती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि एक रंग जो आपका भाग्य भी बदल सकता है। जी हां कुछ ऐसे रंग भी होते हैं जो सकारात्मक एनर्जी देते हैं तो कुछ हमारे कामों को बिगाड़ भी देते हैं। तो चालिए आज हम आपको उन रंगों के बारे में बताने वाले हैं। जो आपका भाग्य बदल सकते हैं। अगर आप सप्ताह के हर दिन इन रंगों को पहन लेते हैं तो आपकी किस्मत जरूर बदल सकती है या आपको कोई न कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
1.इस रंग के कपड़े रविवार को पहने
रविवार का दिन भगवान सूर्य का दिन होता है। अगर आप इस दिन पीला,लाल एंव रंगीन कपड़े पहनते हैं तो आपको सकारात्मक ऊर्जा का एहसास होगा। इस दिन आप उत्साहित व तरोताजा महसूस करेंगे।
2.इस रंग के कपड़े सोमवार को पहने
सोमवार का दिन चन्द्रमा का होता है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। हो सके तो आप भी सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहने जिससे आपको यश एंव सफलता की प्राप्ति हो।
3.इस रंग के कपड़े मंगलवार को पहने
मंगलवार का दिन बजरंगबली का होता है। इस दिन बेहतर होगा कि आप लाल,नारंगी,गहरे भूरे एंव चॉकलेटी रंग के कपड़े पहने। इस दिन का गृह मंगल है। इस दिन यदि आप इन रंगों के कपड़े पहनते हैं तो दूसरों पर आपकी बातों का गहरा असर होगा।
4.इस रंग के कपड़े बुधवार को पहने
बुधवार का दिन भगवान गणपति जी का होता है। गणेश जी को सबसे ज्यादा प्रिय घास है। इस दिन हरे रंग का महत्व होता है। इसलिए आप भी हो सके तो हरे रंग के कपड़े पहने। क्योंकि ऐसा करने से आपको विशेष फल प्राप्त होगा साथ ही नौकरी एंव व्यापार में अनुकूल वातावरण बनेगा।
5.इस रंग के कपड़े गुरुवार को पहने
गुरुवार का दिन साई और बृहस्पति का होता है। इन दोनों ही देवो को पीला रंग सबसे ज्याद प्रिय होता है। बृहस्पति को सम्मान के देव भी माने गए हैं। इसलिए इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। यदि गुरूवार को आप पीला रंग पहनते हैं तो पूरा दिन आपके लिए काफी ज्यादा लकी साबित हो सकता है।
6.इस रंग के कपड़े शुक्रवार को पहने
मां लक्ष्मी का शुक्रवार का दिन होता है। इस दिन हमेशा साफ सुथरे कपड़े ही पहने।
7.इस रंग के कपड़े शनिवार को पहने
शनिवार का दिन शनिदेव का होता है। इस खास दिन पर शनि महाराज को तेल का दीया भी जलाया जाता है। शनिदेव को सबसे ज्यादा प्रिय काला,नीला,गहरा बैंगनी,जमुनी रंग अतिप्रिय है।
इन रंगों को इस दिन पहनने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही इस दिन इन रंगों के कपड़े पहनने से आपके कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है।