भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए सोमवार का दिन माना गया है। इस दिन भगवान शिव की मुख्य रूप से भक्त पूजा करते हैं। कहते हैं कि सोमवार का दिन बहुत एनर्जी से भरा हुआ होता है। दरअसल एक या दो दिन की छुट्टी के बाद सब सोमवार को आफिस जाते हैं और पूरे हफ्ते का उत्साह उनके अंदर होता है। इसलिए सोमवार का दिन बहुत खास होता है।
शास्त्रों में कहा गया है कि अगर भक्त पूरे मन से भगवान शिव की आराधना करते हैं तो उनकी सभी मनोकामना भोले नाथ पूर्ण करते हैं। इसके अलावा भगवान शिव कैरियर और पढ़ाई में भी सफलता दिलाते हैं। सोमवार के दिन ये उपाए करने से भोले नाथ की विशेष कृपा अपने भक्तों पर होती है। चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
ये हैं सोमवार के उपाए
भक्त भोले नाथ का अभिषेक जल या दूध से करते हैं तो उन पर भगवान शिव अपनी विशेष कृपा बनाते हैं। कहते हैं कि रुद्राभिषेक सोमवार के दिन भोले नाथ को जरूर करना चाहिए।
अगर आपको कैरियर में काफी समय से सफलता नहीं मिल रही है तो इसके लिए आप सोमवार के दिन कुलदेवता या कुलदेवी की पूजा-अर्चना करें। कहते हैं कि अगर कुलदेवी या देवता रूठ जाते हैं तो परिवार के किसी भी सदस्य की तरक्की नहीं हो पाती है।
चावल, दूध, चांदी या किसी भी सफेद रंग की चीज का दान सोमवार के दिन करना चाहिए। कहते हैं दान करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और साथ में चंद्रमा भी मजबूत होता है। यह उपाए करने से जीवन में तरक्की के सारे रास्ते खुल जाते हैं और आपको सफलता मिलती जाती है।
कहते हैं कि सफेद कपड़े और सफेद चंदन का तिलक व्यक्ति को सोमवार के दिन लगाना चाहिए। यह उपाए करने कैरियर में सफलता जल्दी मिलती है।
सोमवार के दिन खीर खानी चाहिए। यह शुभ माना जाता है। दो मोती या चांदी लें और उसकाे दो बराबर टुकड़ों में काट लें। उसके बाद पानी में एक टुकड़े को बहा दें। कहते हैं पानी में टुकड़े को बहाने से जो भी मन्नत मानी होती है वह पूरी हो जाती है। इसके अलावा दूसरा जो मोती या टुकड़ा है उसे अपने पास जिंदगी भर रखें।