मेष (ARIES) : राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। एक कुशल कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बढ़ेगी। किसी गैरकानूनी कार्य में सक्रिय न रहें अराजकतत्वों से दूरी बनाए रखें अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है।
वृष (TAURUS) : परिवार में किसी खास मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। शाम को मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को आज आफिस में अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, डाक्टर से सलाह अवश्य लें।
मिथुन (GEMINI) : संतान की उच्च शिक्षा के लिए किसी योग्य अनुभवी से सलाह ले सकते हैं जो आगामी समय में फायदेमंद साबित होगी। परिवार में किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बनने से मन में खुशी रहेगी। यात्रा करते समय अपनी कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें। गुम होने का भय है।
कर्क (CANCER) : महिलाएं घरेलू कार्य करते समय विद्युत उपकरण का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। शारीरिक चोट लगने की आशंका बन सकती है। व्यावसायिक वर्ग के लिए समय उत्तम है किसी प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा मोटा आर्डर मिल सकता है क्योंकि धन लाभ के योग बने हैं।
सिंह (LEO) : संगीत एवं अभिनय के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा और कौशल का भरपूर प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन धान्य की वृद्धि होगी। परिवार में किसी एक सदस्य के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा।
कन्या (VIRGO) : मन आध्यात्मिक एवं धार्मिक कार्यों के प्रति प्रेरित रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक मदद करने से आत्मी सुकून मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी मामलों से जुड़े लोगों को आज राहत मिल सकती है। धन खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
तुला (LIBRA) : संतान की किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने से माता-पिता गौरवान्वित महसूस करेंगे। आगामी कैरियर के लिए किसी योग्य अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। शाम के समय किसी मित्र के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
वृश्चिक (SCORPIO) : सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों के लिए समय उत्तम है। पदोन्नत के योग बन सकते हैं। अपने कार्यों को निष्ठापूर्वक करते रहें। लाभ अवश्य मिलेगा। विभागों से संबंधित कार्य की रूपरेखा स्वयं बनाएं, इससे आपकी छवि और निखरेगी।
धनु (SAGITTARIUS) : विद्यार्थियों को नए विषयों में संबंधित जानकारी प्राप्त करने के कारण आत्मविश्वास जागृत होगा। पारिवारिक व्यवसाय में कसी सदस्य के साथ मिलकर की गई व्यापार की योजना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखें।
मकर (CAPRICORN) : पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक समस्या को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें। महिलाएं अपने व्यावसायिक जीवन के प्रति जागरूक रहेंगी। प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।
कुम्भ (AQUARIUS) : दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करना मानहानि का कारण बन सकता है। व्यावसायिक मामलों में कुछ ठोस एवं महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। अपने कार्यों को गम्भीरता से निपटाने का प्रयास करें। शत्रुओं से सावधान रहें।
मीन (PISCES) : आप अपनी वाकपुटता तथा कार्यशैली से लोगों को प्रभावित करेंगे। लक्ष्य प्राप्ति के लिए की गई मेहनत सफल रहेगी। घर में मेहमानों के आगमन से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है। दाम्पत्य जीवन ठीक रहेगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरतें।