बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी वेब सीरीज पाताल लोग के कारण खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। पाताल लोग वेब सीरीज अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी है। यह सीरीज आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी बहुत पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा का नया वीडियो सामने आया है जिसमें डायनासोर उनके घर में दिखाई दिया है।
फनी वीडियो अनुष्का ने किया शेयर
दुनिया से लुप्त हो चुके डायनासोर अचनाक अनुष्का शर्मा के घर में कैसे आ गए। बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो अनुष्का ने साझा किया है उसमें क्रिकेटर और उनके पति विराट कोहली डायनासोर की नकल करते दिखाई दे रहे हैं। देख सकते हैं कि कमरे के अंदर दबे पांव विराट आते हैं और फिर डायनासोर की आवाज निकालते हैं।
विराट कोहली डायनासोर की नकल करते हुए बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। अनुष्का ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मुझे एक डायनासोर दिखा। साथ ही एक डायनासोर की इमोजी भी लगायी। अनुष्का की इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स लोग कर रहे हैं। विराट को इस वीडियो में कुछ लोगों ने क्यूट कहा है।
अनुष्का शर्मा के भाई ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा-ये लॉकडाउन सभी तरह के क्रिएचर्स को बाहर ला रहा है। जबकि एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। अनुष्का ने इससे पहले भी सोशल मीडिया पर विराट के साथ एक वीडियो साझा किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।