बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर ने मुंबई के एच.एन अस्पताल में 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी। ऋषि कपूर का मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में अंतिम संस्कार हुआ। वहीं बेटे रणबीर कपूर ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की सारी प्रक्रिया निभाई। इसकी अलावा फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स ने ऋषि कपूर को सोशल मीडिया पर अपने-अपने तरह से श्रद्धांजली दी ही।
अभिनेता को दुनिया से अलविदा कह देने के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा उनकी फिल्मों में होने वाला रोमांस को लेकर हो रही है। हाल ही में उनकी रोमांटिक फिल्म को लेकर एक बेहद दिलचस्प कहानी इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपनी किताब ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ में की है। तो चलिए जनाते हैं उसके बारे में…
पूर्व पीएम इंदिरा गांधी से है ऋषि कपूर की फिल्म का कनेक्शन
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने अपनी किताब ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ में ऋषि कपूर की लीड एक्टर फिल्म ‘बॉबी’ और इंदिरा गांधी के बारे में कहानी बताई है जो इस समय एकदम प्रासंगिक है। वैसे यह देशभर में लगे आपातकाल के बीच का किस्सा है। जी हां उस समय कोरोना संकट जैसे हालात तो नहीं थे,मगर कुछ राजनैतिक मुद्दो की वजह से लोग अपने घरों के भीतर ही कैद होने को मजबूर थे।
जैसे इस समय देशभर में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन किया हुआ है और ऐसे में सभी लोग अपने घरों के अंदर कैद हैं तो दर्शकों का मनोरंजन और उन्हें बिजी रखने के लिए ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को एक बार फिर से शुरू किया है। ठीक ऐसा ही कुछ पूर्व पीएम इंदिरा गांधी ने भी किया था।
जी हां दरअसल इंदिरा गांधी ने भी एक चौंका देने वाले तरीके से उस वक्त फिल्म ‘बॉबी’ का दूरदर्शन पर प्रसारण करा दिया था। पूर्व प्रधानमंत्री ने ऐसा इस वजह से किया ताकि वह अपने एक प्रतिद्वंदी नेता की रैली में लोगों की भीड़ को रोक सके। इसी बात से ऋषि कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ से उनके प्रभाव का अंदाजा खुद ही लगाया सकता है।
ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए ये सेलेब्स
गौरतलब है एक्टर ऋषि कपूर अंतिम संस्कार में सैफ अली खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट, अभिषेक बच्चन, नीतू कपूर, आदर जैन, कुणाल कपूर, रीमा जैन, मनोज जैन, अरमान जैन, आदर जैन, अनीशा जैन, विमल पारेख, अयान मुखर्जी, राहुल रवैल, राजीव कपूर, रणधीर कपूर, नताशा नंदन, रोहित धवन, राहुल रवैल आदि लोग शामिल हुए।
वैसे ऋषि का निधन कपूर खानदान के लिए बड़ा झटका है। खासकर नीतू कपूर, रणबीर और रिद्धिमा कपूर के लिए यह बेहद दुखद घड़ी है।