लोजपा (सेक्यूलर) विधान सभा चुनाव को लेकर दलित अतिपिछड़ा और स्वर्ण मतदाताओं के गोलबंदी के लिए जहा एक तरफ अतिपिछड़ा मुख्य मंत्री बनाने का संकल्प लिया है। और 2020 में तीसरे फ्रंट की सरकार बनाने का संकल्प के साथ सरकार में दो उप मुख्यमंत्री एक दलित और दुसरा स्वर्ण से बनाने का प्रस्ताव आज के कार्यकारणी समिति के बैठक में सर्वसम्मत से प्रस्ताव पास किया गया।
यह बातें आज लोजपा (सेक्यूलर) द्वारा आयोजित पार्टी के राज्य मुख्यालय में राज्य कार्यकारणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सत्यानन्द शर्मा ने कहा कि पार्टी मजबूत और कारगर तीसरे विकल्प तैयार करने के लिए अभी 14 राजनीतिक दलों की गोलबन्दी कर चुका है व्यापक तीसरे विकल्प के गठन के लिए पांच सदस्यीय कमिटी का गठन किया है जिसमें पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, पार्टी के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन पासवान, युवा लोजपा(से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचन्द्र शर्मा एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष परमानन्द शर्मा सामिल है
आगे डा. शर्मा ने कहा कि विधान सभा चुनाव के मद्देनजर लोजपा (सेक्यूलर) 132 विधान सभा क्षेत्रों में बुथ स्तरीय सम्मेलन और प्रशिक्षण का कार्यक्रम 15 मार्च से शुरू करेगा। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान ने कहा कि पार्टी ने एनडीए और महागठबंधन दोनों को बिहार के बधहाली के लिए, भय, भुख और भ्रष्टाचार के लिए, बेरोजगारी के लिए, बढ़ते अपराध के लिए, बिहार से लोगों का निरन्तर हो रहे पलायन के लिए समान रूप से दोषी मानती है।
बैठक मेंं पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, कचहरी पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय सिंह, कुमार योगेन्द्र प्रताप, जितेन्द्र पासवान, डा. शिवनाथ सिंह यादव, रामचन्द्र शर्मा, परमानन्द शर्मा, जानेश्वर शर्मा, नन्दकिशोर यादव, पप्पु विश्वकर्मा, मनोज चन्द्रवंशी, सुमन कुमार शर्मा, रामटहल चौधरी, श्याम सुन्दर सिंह यादव, राम नरेश सिंह, दीनानाथ यादव, श्याम प्रसाद यादव, रवीस कुमार, डा. जोगेन्द्र शर्मा, प्रभु मिस्त्री, विकाश कुमार, रौशन कुमार चंद्रवन्शी, रविन्द्र शर्मा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर परमानन्द शर्मा, बब्लू विश्वकर्मा, टुल्लू पासवान, बालमिकी मिस्त्री, एवं रौशन पासवान ने भी संबोधित किया।