एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हुए सबसे बड़े विवादों में से एक है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद। मंच और शो पर एक साथ मिलकर दर्शकों को हंसाने वाले दोनों कॉमेडियन के बीच ऐसी तकरार हुई कि फैंस के साथ-साथ हर कोई हैरान रह गया।
सुनील ग्रोवर के साथ हुई लड़ाई के बाद कपिल शर्मा का करियर की दांव पर लग गया था पर अब उन्होंने दोबारा अपने करियर में वापसी कर ली है। कई बार ऐसे कयास लगाए गए कि कपिल और सुनील ग्रोवर की जोड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है पर ऐसा नहीं हुआ।
लेकिन अब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ये कारनामा कर दिखाया है और कपिल और सुनील ग्रोवर को एक साथ ला खड़ा किया। हाल ही में सलमान खान के भाई सोहैल खान के जन्मदिन पर एक ऐसी तस्वीर सामने आयी, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश होंगे।
सोहैल खान ने बीते दिनों अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी रखी जिसमे उन्हें परिवार के सदस्य और कई करीबी दोस्त शामिल हुए। इस पार्टी में कई बॉलीवुड और टीवी जगत की भी हस्तियां शामिल हुई। इस पार्टी में कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर भी दिखाई दिए।
अब इस पार्टी की तस्वीर कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कपिल शर्मा के साथ सलमान खान और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी नजर आ रहे है।
बता दें एक तरफ जहां सलमान खान कपिल शर्मा के शो के प्रोडूसर है वहीं सुनील ग्रोवर के साथ भी सलमान खान के रिश्ते बेहद खूबसूरत है। सुनील ग्रोवर सलमान खान की पिछली रिलीज़ फिल्म भारत में भी अहम भूमिका में नजर आये थे। अब देखना दिलचस्प होगा की सलमान खान कपिल और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को एक बार फिर पेश कर पाते है या नहीं।