राष्ट्रपति चुनाव : NDA के दिग्गजों की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

राष्ट्रपति चुनाव : NDA के दिग्गजों की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू ने भरा नामांकन, PM मोदी बने प्रस्तावक

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं। चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के तमाम बड़े दिग्गज मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पीएम मोदी प्रस्तावक और राजनाथ सिंह अनुमोदक बने।
प्रधानमंत्री मोदी ने संसद भवन परिसर स्थित राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी पी.सी. मोदी को मुर्मू के नामांकन पत्र सौंपे। नामांकन के दौरान  कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी, ओड़िशा की बीजू जनता दल सरकार के दो मंत्री और उसके नेता सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और थम्बी दुरई तथा जनता दल (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे।
राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच से 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होने चाहिए।
द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेट का नामांकन भरा। इस सेट में अभी तक 60 प्रस्तावक और 60 अनुमोदक के नाम हैं। यानी इस तरह हर सेट में 120 नाम हैं। 
18 जुलाई को होना है चुनाव
18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव है। एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है। जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा चुनाव मैदान में हैं। चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू का जन्म ओडिशा आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में हुआ।
द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं। 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं। द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल नियुक्त किया गया था। मुर्मू 2013 में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में एसटी मोर्चे की सदस्य रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।