महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दे दिया है और द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर भी कर लिया है। जिसके बाद अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल का पद ब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को दिया गया है।
भगत सिंह कोश्यारी ने शिवाजी महाराज का अपमान किया- संजय राउत
भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफा मंजूरी करने के बाद शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि कोश्यारी ने राजभवन में भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में काम किया है। हम उम्मीद करते हैं नए राज्यपाल संविधान के अनुसार काम करें। इसके अलावा संजय राउत ने केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, करीब एक साल से कोश्यारी को हटाए जाने की मांग हो रही थी। उन्होंने शिवाजी महाराज का अपमान किया है। राज्य की जनता, राज्य के राजनीतिक दल, छत्रपति शिवाजी महाराज के संगठनों ने मोर्चा संभाला और पहली बार राज्यपाल के विरोध में सड़कों पर उतरे।
संजय राउत ने भगत सिंह कोश्यारी के उपर लगाए गंभीर आरोप
संजय राउत बोले कि भगत सिंह कोश्यारी ने सरकार को नीचा दिखाने की कोशिश की। साथ ही कैबिनेट की कई सिफारिशों को खारिज किया। उन्होंने केवल बीजेपी के एजेंट के रूप में काम किया है। संजय राउत बोले, अब राज्य को नया राज्यपाल मिल गया है। हम नए राज्यपाल का स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वो संविधान के अनुसार काम करेंगे। राजभवन को बीजेपी कार्यालय नहीं बनाएंगे।