Nav Kisore Das Shot: दिनदिहाड़े ASI ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को मारी गोलियां, हालत गंभीर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

Nav Kisore Das Shot: दिनदिहाड़े ASI ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को मारी गोलियां, हालत गंभीर

आरोपी ने ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली लग गई।

ओडिशा में अपराधियों के होंसले बुलंद है कि आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को गोली मार दी गई है। एएसआई गोपाल दास ने नव किशोर दास को गोली मारी जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी ने ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली लग गई। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत’गंभीर बताई जा रही है। 
ASI ने मारी गोली
जानकारी के मुताबिक नव किशोर दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनपर ASI ने सरकारी रिवाल्वर से गोली गोलीबारी कर दी। हालांकि हमले के पीछे क्या कारण रहा इसका खुलासा नहीं हो पाया है। आरोपी पुलिसकर्मी ने 6 राउंड गोली चलाई थी, जिसमें 5 गोलियां उनके सीने में लगी हैं।
मामले में आरोपी गिरफ्तार
इस हमले की पुष्टि करते हुए ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि गांधी चौक पुलिस अधिकारी गोपाल दास ने स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को गोली मारी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिसकर्मी से पूछताछ की जा रही है। 
हाल ही में खबरों में थे नव किशोर दास 
बता दें कि बीजू जनता दल  के वरिष्ठ नेता नव किशोर दास हाल ही में खबरों में थे, जब उन्होंने कथित तौर पर महाराष्ट्र के एक मंदिर में 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। दास ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किया था, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।
2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर लड़े थे चुनाव
नव किशोर दास ने झारसुगुड़ा विधानसभा क्षेत्र से 2004 में पहली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2009 में फिर उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीते। 2014 के चुनाव में भी दास ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में झारसुगुड़ा विधानसभा से चुनाव लड़कर जीत दर्ज की। साल 2019 के चुनाव में वे लगातार तीसरी बार इसी सीट से विधायक चुने गए। नव किशोर दास को क्षेत्र में प्रभावशाली नेता माना जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 12 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।