महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से नाराज एक युवती ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह संसद के बाहर फुटपाथ पर बैठ धरना दिया। उसके हाथ में एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था, “मैं अपने भारत में सुरक्षित क्यों नहीं महसूस करती।” कुछ घंटों तक वहां बैठने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
पुलिस ने बताया कि उसे पुलिस थाने ले जाया गया और कुछ अधिकारियों ने युवती के साथ बात की और उसे घर जाने के लिए कहा गया। युवती की पहचान अनु दुबे के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही दिल्ली महिला आयोग की एक टीम पुलिस स्टेशन पहुंची। महिला आयोग की टीम के पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद युवती को पुलिस हिरासत से तत्काल मुक्त कर दिया गया है।
हैदराबाद गैंगरेप और मर्डर केस में हुआ बड़ा खुलासा, आरोपियों ने योजना के तहत वारदात को दिया अंजाम
गौरतलब है कि 27 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव गुरुवार को हैदराबाद के पास एक पुलिया के नीचे मिला था। उसे जलाने से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इससे पहले रांची में 25 वर्षीय महिला के साथ हथियारों से लैस कुछ पुरुषों के समूह के सामूहिक बलात्कार करने की घटना ने देश को हिला दिया है।