दिल्ली में लगातार बढ़ते क्राइम के बीच एक और चौका देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में एक बार फिर श्रद्धा हत्याकांड दोहराया गया है। बता दें दिल्ली में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे साहिल गहलोत और निक्की ने साथ जीने-मरने की कसमें खा ली थीं। इतना ही नहीं दोनों का गोवा जाने का प्लान भी था, परन्तु वैलेंटाइन डे से 4 दिन पहले ही साहिल गहलोत ने अपनी गर्लफ्रेंड निक्की यादव की गला दबाकर हत्या कर दी साथ ही साथ घरवालों की रजामंदी से दूसरी लड़की से शादी कर ली। सूत्रों के मुताबिक अब साहिल जेल की सलाखों के पीछे हैं।
मासूम लड़की की प्यार में हुई दर्दनाक हत्या
जानकारी के अनुसार पुलिस ने निक्की की लाश एक बंद ढाबे से बरामद की। चलिए हम आपको बता रहे हैं दिल्ली के निक्की मर्डर केस की पूरी थ्योरी। बता दें 2018 में हुई दोस्ती किस तरह हत्या में बदल गई। बात जनवरी 2018 की है। साहिल एसएससी परीक्षा की तैयारी करने दिल्ली के उत्तम नगर पहुंचा था। हरियाणा के झज्जर निवासी निक्की भी यहां डॉक्टर बनने का सपना लेकर मेडिकल की तैयारी करने आई थी। दोनों एक ही बस से उत्तम नगर स्थित अपने-अपने कोचिंग जाते थे। तभी दोनों में दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई।
एक महीने बाद साहिल ने ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में डी फार्मा में एडमिशन ले लिया। निक्की ने भी इसी कॉलेज से बीए (इंग्लिश ऑनर्स) में एडमिशन लिया था। इसके बाद दोनों ग्रेटर नोएडा में लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान दोनों मनाली, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून समेत कई जगहों पर घूमने भी गए, परन्तु इस कहानी का अंजाम कुछ होने था बता दें आखिरी में साहिल ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर किसी और लड़की से शादी कर ली जिसके बाद अब साहिल सलाखों के पीछे है।