नई दिल्ली : राजधानी में बढ़ते तापमान के साथ दिल्ली मेट्रो भी यात्रियों को परेशान कर रही है। रविवार सुबह करीब आठ बजे ब्लू लाइन पर आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि नोएडा सेक्टर 16 से बाराखंबा रोड के तरफ जाने वाले मेट्रो सेवा करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। इस दौरान मेट्रो कछुआ चाल चली। यात्रियों ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या लंबे रूट के सवारी को झेलनी पड़ी।
इस रूट पर तकनीकी खराबी के कारण द्वाराका से नोएडा तक ट्रेन सेवा काफी धीमी गति से दौड़ी। लोगों ने कहा कि छुट्टी का दिन होने के कारण मेट्रो में सुबह के समय ज्यादा भीड़ नहीं थी लेकिन ज्यादा देर तक मेट्रो सेवा प्रभावित होने के कारण सभी को परेशान होना पड़ा।