टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय आजकल खूब चर्चा में है , उनकी पहली फिल्म भी कुछ समय बाद बड़े परदे पर आने वाली है। लेकिन हाल ही वो फिल्म के जुड़े के सिलसिले में दुबई गयी हुई थी जहाँ पर उनके जेल में पहुँचने की खबर आयी। अब मामला इस चर्चित एक्ट्रेस से जुड़ा हुआ था तो लोग काफी हैरान परेशान भी थे की ऐसा क्या हुआ है जो मौनी रॉय को जेल की यात्रा करनी।
आपको बताते है इस घटना का पूरा सच, दरअसल मौनी रॉय अपनी दोस्त से मिलने दुबई जेल पहुंची थी। उनकी दोस्त रूबी टंडन जो की टीवी एक्टर अमित टंडन की पत्नी है जो दुबई में एक मामले की आरोपी होने के कारण जेल में बंद है। आपको बता दें की रूबी टंडन पेशे से डॉक्टर है और मुंबई में सेलब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट हैं।
संजीदा शेख, इकबाल खान, लकी मोरानी, रोहित वर्मा और विक्रम भट्ट जैसी बड़ी सेलिब्रिटीज उनकी क्लाइंट है। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो से मेडिकल फीजियोलोजी में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उनके पास ब्रिटिश कोलंबिया स्कूल ऑफ मेडिसिन से डिग्री भी है।
लम्बे समय से रूबी और मौनी रॉय की दोस्ती है इसी के चलते ये स्टार टेलीविज़न अभिनेत्री उनका हाल चाल जाने के लिए जेल पहुंची थी। जैसा की आप लोग जानते ही है दुबई में नियम कानून काफी सख्त है और रूबी टंडन पर एक सरकारी कर्मचारी को धमकाने का आरोप लगा था । इस आरोप के साबित होने पर रोबी को सजा के तौर पर जेल में रखा गया है।
उनके पति अमित टंडन २ बार उनकी बेल कराने की कोशिश कर चुके है पर उनकी बेल नामंजूर कर दी गयी है। अमित की वाइफ रुबी लगभग तीन महीने से ज्यादा समय से दुबई की जेल में बंद है।
अमित मुंबई में काम करते है तो वो अधिक समय दुबई में नहीं रह सकते जिस वजह से उन्हें खाली हाथ मुंबई लौटना पड़ा था। अब मौनी रॉय से मिलने के बाद हो सकता है रूबी को थोड़ी तसल्ली महसूस हुई होगी अब देखना है की कितनी जल्दी मौनी अपनी दोस्त से जेल के बाहर मिल पाती है।