भोपाल : मध्य प्रदेश मे चुनाव प्रचार जोरों पर है, भारतीय जनता पार्टी ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी राज्य के दौरे पर है और जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। pm मोदी ने झाबुआ में कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोलते हुए कहा कि जिस प्रकार दीमक को मिटाने के लिए‘जहरीली’दवाई की जरुरत होती है, उसी प्रकार उन्हें कांग्रेस के कालखंड में फैले भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए नोटबंदी जैसी तेज दवाई का इस्तेमाल करना पड़। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले गुजरात से सटे प्रदेश के इस जिले में चुनाव प्रचार के लिए आए श्री मोदी यहां एक अलग ही अंदाज में दिखे।
उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत गुजराती भाषा में‘केम छो’कहते हुए की। अपने करीब 35 मिनट के संबोधन में उन्होंने स्थानीय आदिवासियों को अपना पड़सी होने का हवाला भी दिया। उन्होंने कांग्रेस पर हमले बोलते हुए कहा जिस काम को कांग्रेस ने 10 साल लगाए, उसे हमने 4 साल में किये पूरे किये और देश को भ्रष्टाचार से बर्बाद कर दिया है। आदिवासी मांओं को अपने बच्चों को नौकरी दिलाने के लिए कांग्रेस के शासनकाल में अपने गहने बेचने पड़ते थे। उन्होंने कहा कि ये बीमारी कांग्रेस के कालखंड में इतनी फैल गई थी कि उन्हें नोटबंदी जैसी तेज दवाई का इस्तेमाल करना पड़। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के शासनकाल में आदिवासी क्षेत्रों की हालत इतनी खराब थी कि लोग मिट्टी के रास्ते तक ही मांग पाते थे।
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने आकर विकास की भाषा बदली। इस क्षेत्र में सड़कें बनीं और अब आदिवासी क्षेत्रों में लोग‘सिंगल पट्टी’सड़कों से आगे बढ़कर‘डबल पट्टी’वाली सड़कें मांग रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि मतदाता केंद, और प्रदेश की भाजपा सरकारों को कसौटी पर कसें। उन्होंने कांग्रेस के किसानों की कर्जमाफी के वायदे को लेकर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का वादा कर सरकार बनाई। अब वहां किसानों को जेल भेजने के लिए वारंट निकाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां के किसान जब आंदोलन कर रहे हैं तो मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी उन्हें गुंडा बता रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिह आज जिला बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा उनकी रायसेन जिले के मंडीदीप, विदिशा जिले के आनंदपुर में भी सभाएं होंगी। इसी तरह केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज शाम चार बजे इंदौर के विधानसभा क्रमांक 3 में महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। शाम 5.25 बजे इंदौर से दिल्ली रवाना होंगी। केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिह तोमर , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद हेमा मालिनी भी आज कई जनसभाओं को संबोधित करने वाली हैं।