पिछले महीने लड़कियों से छेड़खानी के कई वीडियो वायरल हुए थे जिससे पुलिस प्रशासन के बीच सनसनी मच गई थी। अब फिर बिहार में छेड़खानी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें एक प्रेमी युगल को रास्ते में रोककर पांच-छह मनचले लड़की के साथ छेड़खानी करते नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के कैमूर जिला का है।
इस वीडियो में जो भाषा सामने आ रही है वो भोजपुरी है। बताया जाता है कि भगवानपुर थाना के मसही गांव का यह वीडियो है, जिसमें एक नाबाालिग प्रेमी युगल को कुछ स्थानीय मनचले परेशान कर रहे हैं।
वीडियो में दिख रहा है कि 5 से 6 युवक एक लड़की से छेड़खानी कर रहे हैं और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।
ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की अपने मित्र के साथ मुंडेश्वरी मंदिर से लौट रही हो और रास्ते में सुनसान जगह पाकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है।
वही , वीडियो वायरल होने की घटना की जानकारी मिलने के बाद भभुआ के डीएसपी अजय प्रसाद ने बताया कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ये युवक कहां के हैं और घटना कहां घटी है।
हालांकि घटनास्थल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी। मामले की जांच चल रही है।
https://www.youtube.com/watch?v=d5hbSvyTniQ
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।