नयी दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से टेलीफोन पर बातचीत की। सिंह फिलहाल अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर आज हुई आगज़नी एवं हिंसा की घटनाओं के संबंध में मेरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी से फ़ोन पर बातचीत हुई।’’
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘ये घटनायें बेहद दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं जनता से शांति बनाये रखने की अपील करता हूँ। मैं आज वॉशिंगटन से भारत लौट रहा हूँ।’’