करनाल : करनाल के सिविल लाइन थाना में आज दोपहर असली पुलिस वाले बड़े अचंभे मे पड गए। सिविल लाइन थाना में बाहर कुर्सी पर बैठी एक नकली आई.पी.एस. अधिकारी को असली पुलिस वाले उसकी वर्दी देखकर सलाम ठोकते रहे। यहीं नही थाने के एस.एच.ओ. भी वर्दीधारी महिला को देखकर सीट से खड़े हो गए। इसके अलावा पत्रकार वात्र्ता के लिए वहाँ पहुँचे सी.आई.ए-2 के पुलिसकर्मी भी सलाम ठोकने में पीछे नहीं रहे । लेकिन जब असली पुलिस को पता लगा कि महिला नकली पुलिस अधिकारी है और वह फिल्म की शूटिंग के आई है तो बाद में पुलिस वाले ठहाके लगाने लगे।
दरअसल बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता सतीश कौशिक हरियाणवी फिल्म छोरियाँ छोरों से कम नहीं की शुटिंग हरियाणा में ही कर रहे हैं। इसके चलते करनाल के सिविल लाइन थाना में फिल्म का शूटिंग होनी थी। इस फिल्म में लखनऊ की रश्मि तथा मुंबई के अनिरूद्ध मुख्य भूमिका में है। रश्मि एक आई.पी.एस. अधिकारी का किरदार निभा रही है। इस फिल्म में प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष रोहिणी फौगाट भी इस फिल्म में आई.पी.एस. अधिकारी का एक किरदार निभा रही हैं। वह इसी किरदार को लेकर थाने में आई थी। लेकिन मौजूद पुलिसकर्मी को इस बात की भनक नहीं लगी थी।
जब रोहिणी फौगाट किरदार निभाने के लिए थाने में हाजिर हुई तो पुलिस कर्मी ने समझा कि महिला पुलिस अधिकारी ट्रेनिंग के लिए थाने में आई हैं। इसलिए पुलिसकर्मीयों ने धडा़-धड़ सैल्यूट ठोक डाले। बाद मे रोहिणी फौगाट ने इस संवादाता को बताया कि वह तो इस फिल्म में छोटा सा किरदार निभा रहीें है। और वह खुद भाजपा की नेता है। उनहें एक छोटे से किरदार के लिए ऑफर मिला था। इसलिए वह हिसार से करनाल पहुँची हैं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म बेटियों पर अधारित है। इसलिऐ महिला पुलिस अधिकारी का किरदार निभाते हुए खुशी हो रही है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– चावला