पश्चिमी दिल्ली के रघुबीर नगर में 32 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या के मामले में तीन महिलाओं सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना सोमवार रात को हुई, जब कुछ पड़ोसियों के साथ हुई हाथापाई के बाद जन्मदिन का जश्न दुखद घटना में तब्दील हो गया था। हाथापाई के दौरान कुछ लोग घायल हो गए थे।
घायल रुकेश (32) को गंभीर चोटें आई थी, जिसके कारण उसने दम तोड़ दिया था। पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी उर्विजा गोयल ने कहा, मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।