आज का राशिफल (6 फरवरी 2022) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

आज का राशिफल (6 फरवरी 2022)

आर्थिक स्तर पर सामान्य स्थिति रहने वाली है। पैतृक संपत्ति से तात्कालिक लाभ मिल सकता है।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)

आर्थिक स्तर पर सामान्य स्थिति रहने वाली है। पैतृक संपत्ति से तात्कालिक लाभ मिल सकता है। गलतफहमी से परिवार के सदस्यों में दूरी बढे़गी। फिटनेस सेंटर ज्वाइन करेंगे,काफी फायदा होगा। ट्रिप प्लान टल जाने की संभावना है,तैयार रहें। 

शुभ अंक : 3,  शुभ रंग: पिच

वृष (TAURUS) : (Apr 21-May20)

बिजनेस से अच्छा मुनाफा आने की उम्मीद है। परिवार में समारोह आयोजित होगा,व्यस्त रहेंगे। पढ़ाई की गति बनाए रखना होगा,प्रयास तेज करें। एक्सपर्ट की सलाह से प्रॉपर्टी विवाद सुलझा लेंगे। किसी अप्रत्याशित जगह ट्रांसफर हो सकता है। 

शुभ अंक : 11, शुभ रंग : हल्का लाल

मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)

अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होने के संकेत हैं। अपने बच्चे पर गर्व करने का अवसर मिलेगा। पढ़ाई के मामले में सीनियर की मदद मिलेगी। रियल स्टेट में किया गया सौदा बड़ा मुनाफा देगा। आपकी दक्षता और क्षमता की परीक्षा हो सकती है। 

शुभ अंक: 2, शुभ रंग: हल्का नीला

कर्क (CANCER) : (Jun 22-Jul 22)

सट्टेबाजी से मुनाफा होगा,प्रयास कर सकते हैं। मेहमान का ज्यादा दिन टिकना,परेशान करेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में तैयारी उम्मीद से बेहतर रहेगी। एक समय में कई मोर्चे पर व्यस्त रहना पड़ेगा। उचित समय नहीं देने से परिणाम प्रभावित होगा। 

शुभ अंक : 15, शुभ रंग   : गहरा हरा

सिंह (LEO) :  (Jul 23-Aug 23)

लुभावनी स्कीम में पैसा गंवाने का रिस्क रहेगा। धैर्य और समझ से घरेलू समस्या को सुलझा लेंगे। कार्यक्षेत्र में स्वतंत्रता रहेगी,खुलकर काम करेंगे। तनावमुक्त होने के लिए आध्यात्म का सहारा लेंगे। पेंडिंग पड़े प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। 

शुभ अंक : 11, शुभ रंग: हल्का लाल

कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)

वित्तीय क्षेत्र में मजबूती रहेगी,नए जगह निवेश करेंगे। घर में बहस की स्थिति न पैदा होने दें,समस्या होगी। प्रोफेशनल स्तर पर स्थिति सामान्य रहेगी,निश्चिंत रहें। पढ़ाई में आ रही समस्या दूर होगी,लक्ष्य पा सकते हैं। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। 

शुभ अंक : 4, शुभ रंग: आसमानी

तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)

आर्थिक स्थिति सुधरेगी,पुराने लेन देन समाप्त होंगे। घरेलू काम में हाथ बंटाने से माहौल बेहतर बनेगा। प्रमोशन या इंक्रिमेंट के संकेत हैं,प्रयास करते रहें। काम की व्यस्तता से सेहत प्रभावित हो सकता है। पढ़ाई का ग्रेड ठीक करना है तो मेहनत बढ़ाएं। 

शुभ अंक  : 6, शुभ रंग: गहरा पीला

वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)

पहले का छोटा सा निवेश बड़ा मुनाफा देने वाला है। दोस्तों के साथ पिकनिक प्लान करेंगे,ताजगी मिलेगी। पेंडिंग काम को जल्द पूरा करने का दबाव रहेगा। सेहत को लेकर निश्चिंत रहेंगे,फिट रहने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा कानूनी मामला सुलझ जाएगा,धैर्य रखें। 

शुभ अंक : 4, शुभ रंग: गहरा नीला

धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)

 पूर्व के निवेश से शानदार रिटर्न मिलने वाला है। विदेशी क्लाइंट बढने से बिजनेस का विस्तार होगा। नियमित टहलना शुरु करेंगे,अच्छा महसूस होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले सफल रहेंगे। प्रॉपर्टी खरीदते समय पेपर को लेकर सजग रहें। 

शुभ अंक : 17,  शुभ रंग : बॉटल ग्रीन

मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)

नया बिजनेस शुरु होने में अभी वक्त लग सकता है। घरेलू झगड़ों का बच्चों पर बुरा असर पड़ने वाला है। प्रमोशन के लिए बॉस को खुश करने का प्रयास करेंगे। लाइफस्टाइल के सकारात्मक बदलाव का फायदा होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में की गई मेहनत सफल रहने वाली है। 

शुभ अंक : 6, शुभ रंग : गहरा पीला

कुम्भ (AQUARIUS) :(Jan 22-Feb 19)

मार्केट रिसर्च के बाद किया गया निवेश सुरक्षित रहेगा। परिवार से दूर रहने वालों को घर आने का मौका मिलेगा। बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है,इंतजार करें। मेडिटशन और व्यायाम का सकारात्मक असर दिखेगा। पढ़ाई में दिलचस्पी कम होने से परिणाम प्रभावित होगा। 

शुभ अंक : 11,  शुभ रंग: हल्का लाल

मीन (PISCES) :(Feb 20-Mar 20)

आर्थिक स्तर पर सही मैनजमेंट का लाभ मिलेगा। बच्चों के काम में शामिल होने से उत्साहित रहेंगे। काम का दबाव बढे़गा,सहकर्मी काम आ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन गुस्से पर काबू पाना सीखें। विदेश में एडमिशन का सपना पूरा होगा,भरोसा रखें। 

शुभ अंक : 6,  शुभ रंग : लेवेन्डर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + twenty =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।