बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मच-अवेटेड फिल्म कुत्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है जिसे देखने के बाद दर्शकों की उम्मीद पहले से काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा दिग्गज अदाकारा तब्बू लीड रोल में है। वहीं फिल्म के मोशन पोस्टर में सभी कलाकार जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं।
फिल्म से अर्जुन कपूर का लुक भी सामने आ गया है और उसमें वो काफी पुलिस की वर्दी पहने हाथ में बंदूक पकड़े दिखाई दे हैं। उनका ये रफ लुक फैंस को काफी अच्छा लग रहा है और एक बार फिर एक्टर को एक्शऩ मोड़ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड है। वहीं अर्जुन का ये लुक उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को भी पसंद आया और उन्हें अपने ही अंदाज में उनकी तारीफ भी की है।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते के मोशन पोस्टर क्लिप को शेयर किया है साथ ही उन्होंने अपने बायफ्रेंड अर्जुन कपूर और उनकी को-स्टार तब्बू की तारीफ करते हुए दोनों को टैग करते हुए उफ्फ लिखा है। मलाइका की इंस्टा स्टोरी इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। मलाइका हमेशा ही अर्जुन की हर फिल्म का इसी तरह बढ़ चढ़कर प्रमोशन करती हैं।
बता दें कि, एक्टर्स की पहली झलक ने सभी को चौंका दिया है, और नेटिज़न्स अब कुत्ते को देखने के लिए बेहद एक्साईटेड हैं। फिल्म के सभी स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पहला लुक शेयर किया और लिखा, “1 हड्डी और 7 कुत्ते! भसड शुरू करें।” वीडियो क्लिप में, तब्बू को एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है। इस बीच, अर्जुन कपूर फिल्म के लिए एक पुलिस अवतार में हैं। उन्होंने अपनी लाइन “गोलिया सर पे मार दे, मामला खत्म” से इंटरनेट पर छा गई है।