बॉलीवुड स्टार्स के दीवानों की तो दुनिया भर में कमी बिल्कुल भी नहीं हैं। इनकी फैन फोलोविंग सिर्फ भारत में ही नहीं है बल्कि पूरे विश्व में है। चाहे अमिताभ बच्चन हो, शाहरुख खान हो, अक्षय कुमार हो फिर चाहे सलमान खान इन सबकी फैन फोलोविंग गजब की है।
अमिताभ बच्चन के घर के बाहर तो हर रविवार उनके फैन्स का जमावड़ा लग जाता है। शाहरुख का जन्मदिन हो या फिर ईद हो उनके फैन्स उन्हें बधाई देने के लिए और उनकी झलक के लिए आते हैं। सलमान के घर के बाहर की भीड़ यह दिखाती है कि लोग उन्हें कितना प्यार करते हैं।
कुछ ऐसे भी हैं फिल्म इंडस्ट्री में जो कि पैदा होते ही स्टार बन गए। उनके भी फैन्स की कमी नहीं है। यह स्टार और कोई नहीं स्टार्स के ही क्यूट लिटिल किड्स हैं जिनके लोग उनके पैदा होते ही दीवाने हो गए। चाहे इन स्टार किड्स की उम्र जितनी भी हो यह सोशल मीडिया पर अपने ही पेरेंट्स को भी मात दे दी है। अभी तो पैदा ही हुए हैं और सोशल मीडिया पर यह स्टार किड्स राज करते हैं। अगर यह बड़े होकर फिल्मों में आ गये तो तहलका ही मचा देेंगे। चलिए आज हम अपनी इस रिपोर्ट में कुछ स्टार के किड्स के बारे में बताएंगे जो कि छोटे से ही सोशल मीडिया पर छा गए हैं।
1.तैमूर अली खान
तैमूर अली खान करीना और सैफ अली खान के बेटे हैं। तैमूर अभी सिर्फ 6 महीने के हैं और सोशल मीडिया पर यह अपने माता-पिता से ज्यादा फेमस हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसम्बर 2016 को हुआ था पहले इनके नामके चर्चे होते थे सोशल मीडिया पर अब इनके क्यूट लुकस के चर्चे होते हैं।
अब तो सोशल मीडिया पर करीना और सैफ की फोटो कम दिखती है और तैमूर की ज्यादा नजर आती हैं। वह कब कहां जा रहें हैं सबकी जानकारी सोशल मीडिया पर आ जाती है।
2.मिशा कपूर
अगर बात करें मिशा कपूर की तो वो भी सोशल मीडिया पर कम नहीं छाई हुई है। मीशा शाहिद और मीरा कपूर की बेटी हैं। आजकल मीशा भी क्यूट लिटिल किड में हैं और जहां भी शाहिद के साथ जाती हैं तो उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।
मीडिया के फोटोग्राफर्स मिशा की क्यूट एक्सप्रेशन को कैप्चर करने में लगे रहते हैं। मिशा कपूर का जन्म 26 अगस्त 2016 में हुआ था। इनकी उम्र 9 महीने की है और उन्हें सोशल मीडिया पर अच्छे से राज करना आता है।
3.आराध्या बच्चन
बच्चन परिवार को तो पूरी दुनिया ही जानती है और उनके फैन्स की कमी नहीं है। बच्चन परिवार का हर मेंबर सेलेब्रिटी है। लेकिन आराध्या तो बच्चन परिवार में सबसे बड़ी सेलेब्रिटी है और उनकी बात तो सबसे लग है।
आराध्या अपने परिवार के किसी भी मेंबर के साथ दिखती हैं तो वह वैसे ही लाइमलाइट में आ जाती है। आराध्या के जन्म 16 नवंबर 2011 में हुआ था और उनके फैन्स उन्हें ‘बेटी बी’ का नाम दिया है।
4.नितारा भाटिया
नितारा भाटिया अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी हैं। इनका जन्म 25 सितम्बर 2012 को हुआ था। यह भी फेमस स्टार किड्स में से एक हैं। अक्षय ने अभी तक नितारा को कैमरे से बचाया होता है लेकिन धुंधली सी तस्वीरें उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती हैं। नितारा 5 साल की है और वह अपने पापा की ही तरह फेमस है।
5.आजाद खान
आमिर खान के छोटे बेटेे हैं आजाद खान। आजाद खान भी ज्यादातर मीडिया और फोटोग्राफर्स के कैमरों से दूर ही रहते हैं। लेकिन जब भी उनका क्यूट सा चेहरा कैमरे में आ जाता है तो उनसे नजरें हटती ही नहीं। आजाद 7 साल के हैं और उनके पापा के फैन्स की ही तरह उनके भी फैन्स हैं।
6.अबराम खान
शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे हैं अबराम खान लेकिन सोशल मीडिया पर यह इतने पॉपलुर हैं कि इनके फैन्स ने फैनक्लबस बना रखे हैं जो कि सोशल मीडिया पर दिखाई दे जाते हैं। जैसे शाहरुख जानते हैं कि अपने फैन्स को कैसे खुश रखना चाहिए वह अच्छे से जानते हैं उन्हीं की तरह है उनका बेटा अबराम भी वह भी अपने फैन्स को अच्छे से खुश रखते हैं।
ईद हो या फिर शाहरुख का बर्थडे, उनके घर के बाहर खड़े फैन्स से अबराम भी खुशी से मिलते हैं। अबराम को आम लोगों से जितना प्यार मिलता है उतना ही प्यार उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स से भी मिलता है। अबराम का जन्म 27 मर्ई2013 में हुआ था और वह अभी 4 साल के हैं। सोशल मीडिया पर तो उनके फैनक्लबस गजब के ही हैं।