हाल ही में मां
बनी टीवी एक्ट्रेस देबीना बनर्जी इन दिनों
किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति गुरमीत
चौधरी के साथ मिलकर अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी का स्वागत किया है। डिलीवरी
के बाद अब वो एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। एक्ट्रस ने अपने
इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेर किया है, जिसमें देखने के बाद कोई नहीं कह सकता है कि वह अभी हाल में
ही मां बनी है।
देबीना ने अपने
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह साड़ी पहने मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। ब्लैक एंड
व्हाइट कलर की साड़ी पहने वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ‘ना जा‘ गाने पर डांस करती देखी जा सकती हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘बस ऐसे ही ! जब आप तैयार होते हैं तो हमेशा डांस करने के लिए तैयार रहते हैं।‘ लास्ट में देबीना ने लिखा, ‘मम्मी डांस‘ लिखा है। एक्ट्रेस का ये
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
कुछ ही घंटों में वीडियो को 64
हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 11 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो पर लाइक
बटन प्रेस कर अपना प्यार बरसाया है। वहीं कमेंट बॉक्स
में भी फैंस दिल खोलकर
देबिना पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने ‘गॉर्जियस मॉम‘, ‘क्यूट डांस‘, ‘सुपर कूल‘,
‘सुपर कूल मॉम‘ जैसे कमेंट्स की लाइन लगा दी है।
दरअसल, एक्ट्रेस हमेशा से ही सोशल मीडिया पर अपनी और अपने पति की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। इतना नहीं यह कपल अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही लगातार फैंस के साथ अपनी बेटी से जुड़े हर अपडेट्स शेयर कर रहा है।
बता दें कि देबीना
और गुरमीत टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहीती जोड़ियों में से एक हैं। पर्दे पर दोनों
ने राम-सीता की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। कपल के घर
हाल ही में लक्ष्मी का आगमन हुआ है, और दोनों ने अपनी नन्ही परी का नाम ‘लियाना‘ रखा है।