रियलिटी शो बिग बॉस 16 इस वक़्त टीवी दुनिया पर राज कर रहा है। ये शो दर्शको की पहली पसंद बना हुआ है। वहीं, इस गेम के सभी खिलाड़ियों पर भी फैंस की नज़रे बनी रहती हैं। ऐसे में इस शो से जुड़े 3 ज़बरदस्त कंटेस्टेंट्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस शो के 3 खिलाड़ियों को अब रोहित शेट्टी के शो में जाने का मौका मिलेगा।
दरअसल, ‘बिग बॉस 16’ के मंच पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में अब वीकेंड का वार पर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ को प्रोमोट करते दिखाई दिए। ऐसे में रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह सलमान खान के शो पर मस्ती करते हुए भी नज़र आए।
इसी बीच रोहित शेट्टी ने फिल्म को प्रोमोट करते हुए शो में कंटेस्टेंट्स के साथ एक मजेदार टास्क भी खेला, जिसका नाम ‘मोस्ट तीखा सदस्य’ है। इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को इस सीजन के सबसे तीखे सदस्य का नाम देना था। वहीं, टास्क के दौरान रोहित शेट्टी ने बिग बॉस 16 के 3 फेमस कंटेस्टेंट्स को ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का ऑफर दे दिया।
उन्होंने अब्दू, प्रियंका और शिव को अपने स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाडी के लिए अप्रोच किया। इस दौरान प्रियंका और शिव शो में आने के लिए एक्साइटेड दिखे। वहीं अब्दू को जब पता चला कि इस शो में सांप, बिच्छू होते हैं तो उन्होंने तो हाथ जोड़ लिए और इस ऑफर को ठुकरा दिया।
ऐसे में अब देखना होगा कि क्या खतरों के खिलाड़ी 13 में प्रियंका चाहर चौधरी, अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे बतौर कंटेस्टेंट नज़र आएंगे या नहीं। अगर ये लोग शो में हिस्सा लेते हैं तो इनके फैंस ज़रूर खुश हो जाएंगे।