बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल सलमान खान का बर्थडे धूमधाम से मनाया जाता है मगर इस कोरोना की वजह से पार्टी में बहुत ही कम लोगों को इनवाइट किया गया था। सलमान हर साल अपना बर्थडे पनवेल फार्म हाउस पर मनाते हैं। इस साल भी सेलिब्रेशन वहीं हो रहा है। बर्थडे के मौके पर सलमान खान ने मीडिया से बात की और उन्हें अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बताया।
सलमान ने भी अपने बर्थडे पर फैंस को एक खास सरप्राइज दिया है। बर्थडे पर पैपराजी से बात करते हुए दबंग खान ने अपनी मचअवेटेड फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल का टाइल रिवील कर दिया है। सलमान से जब एसएस राजामौली के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि वो फिलहाल उनके साथ काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि, सलमान ने बजरंगी भाईजान 2 के लिए राजामौली के पिता के.वी विजयेंद्र प्रसाद के साथ काम करने की बात कही। सलमान ने बताया कि के वी विजेंद्रे प्रसाद ने फिल्म का टाइटल पवन पुत्र भाईजान दिया है।
सलमान ने आगे बताया कि वह टाइगर 3 के बाद नो एंट्री का सीक्वल आएगा। आपको बता दें सलमान के साथ टाइगर 3 में कैटरीना कैफ नजर आने वाली हैं। जल्द ही दोनों 15 दिन शेड्यूल दिल्ली में शूट करने वाले हैं। वहीं नो एंट्री की बात करें तो इस फिल्म में सलमान के साथ अनिल कपूर,फरदीन खान लीड रोल में नजर आए थे।
आपको बता दें सलमान खान ने आरआरआर के प्रमोशनल इवेंट पर अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान के सीक्वल की अनाउंसमेंट की थी। उन्होंने कहा था कि ये ऑफिशियनल अनाउंसमेंट है। फिल्म की स्क्रिप्ट के वी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी थी। इसके सीक्वल की स्क्रिप्ट भी वहीं लिख रहे हैं।
सलमान खान की तबीयत अब पहले से ठीक है। सांप के काटने बाद सलमान को तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 6 से 7 घंटे के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। सांप के काटने के बाद सलमान को एक बार फिर से फिट देखकर फैंस काफी खुश हैं और सलमान की बर्थडे के साथ उनके ठीक होने का भी जश्न मना रहे हैं।